सैफ अली खान बहन के पर्स से पैसे निकालते थे:सबा पटौदी ने बताया- रक्षा बंधन पर वही रकम गिफ्ट में दे देते थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Saba Pataudi Reveals Saif Ali Khan Stole Money For Raksha Bandhan Gift

सैफ अली खान बहन के पर्स से पैसे निकालते थे:सबा पटौदी ने बताया- रक्षा बंधन पर वही रकम गिफ्ट में दे देते थे1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने हाल ही में बताया कि सैफ कई बार उनके पर्स से पैसे निकाल लेते थे और बाद में वही रकम रक्षा बंधन पर गिफ्ट के रूप में दे देते थे। यह बात उन्होंने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यूट्यूब शो में बताई।

सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा पटौदी ने अपने बचपन का बड़ा हिस्सा पटौदी परिवार के महल में बिताया। हालांकि, सोहा ने बताया कि घर में उन्हें कभी शाही जिंदगी जैसा एहसास नहीं कराया गया। उनके पिता पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी बच्चों को खर्चों की अहमियत समझाते थे।

सोहा ने कहा कि उनके पिता घर में बिजली बचाने पर जोर देते थे और पीले रंग के पोस्ट-इट नोट्स पर लाइट बंद करने की याद दिलाते थे। उन्होंने यह भी बताया कि बचपन में दोस्तों के घर जाने की अनुमति कई बार इसलिए नहीं मिलती थी क्योंकि उनके पिता का मानना था कि पेट्रोल पर फालतू का खर्च नहीं होना चाहिए।

पिता के साथ सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा पटौदी।पिता के साथ सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा पटौदी।

100 रुपए पॉकेट मनी मिलती थी

बातचीत के दौरान सबा पटौदी ने पॉकेट मनी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें और सोहा को 100 रुपए मिलते थे। वहीं, उस समय सैफ अली खान इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे।

इसी दौरान सोहा ने हंसते हुए कहा कि सैफ पैसे चुरा लेते थे। इस पर सबा ने मजाकिया अंदाज में बताया कि जब वे इंग्लैंड जाती थीं, तो उन्हें 5 पाउंड मिलते थे, जिन्हें सैफ अक्सर उधार ले लेते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार सैफ उनके पर्स से पैसे निकाल लेते थे और बाद में वही रकम रक्षा बंधन पर गिफ्ट के रूप में वापस दे देते थे।

सबा अली खान पटौदी एक फेमस ज्वेलरी डिजाइनर और भोपाल रियासत के शाही चैरिटेबल ट्रस्ट 'औकाफ-ए-शाही' की मुख्य प्रबंधक (मुतवल्ली) हैं।सबा अली खान पटौदी एक फेमस ज्वेलरी डिजाइनर और भोपाल रियासत के शाही चैरिटेबल ट्रस्ट ‘औकाफ-ए-शाही’ की मुख्य प्रबंधक (मुतवल्ली) हैं।

सैफ की पहली शादी में नहीं पहुंचीं बहनें

इसी इंटरव्यू में सोहा और सबा ने बताया कि वे भाई सैफ अली खान की पहली शादी में नहीं पहुंची थीं।

सबा पटौदी ने बताया कि जब सैफ और अमृता की शादी हुई, तब वह और सोहा दोनों ही स्कूल में थीं। सोहा ने भी बताया कि शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी, इसलिए दोनों बहनें इसका हिस्सा नहीं बन सकीं।

प्रिंसिपल ऑफिस से आया था फोन

सबा ने आगे बताया कि शादी की अचानक आई मीडिया खबरों के कारण स्कूल प्रशासन को दखल देना पड़ा था। सबा के मुताबिक, प्रिंसिपल के ऑफिस से उन्हें फोन आया था। उनसे कहा गया था कि जब तक पुष्टि न हो जाए, वे इस बारे में किसी से कोई बात न करें। सबा ने याद करते हुए कहा कि उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे किसी को कुछ न बताएं, क्योंकि यह खबर मीडिया में आ चुकी थी और उन्हें इसकी सच्चाई नहीं पता थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

    Hindi News Entertainment Bollywood Shahrukh Khan & Suhana Ganpati Darshan At Lalbaugcha Raja | Mumbai Visit शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण…

    कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे

    Hindi News Local Uttar pradesh Kannauj Kannauj Student Kidnapped & Murdered | Gangrape Incident Statement कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण…

    You Missed

    Silent Hill: Townfall review – shame and suffering on the Scottish coast

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 1 views
    Silent Hill: Townfall review – shame and suffering on the Scottish coast

    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 2 views
    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; दुपट्टे से पोंछा पसीना

    Winning Powerball numbers for the $298 million jackpot on Sept. 19, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 3 views
    Winning Powerball numbers for the 8 million jackpot on Sept. 19, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 4 views
    कन्नौज में छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या:स्कूल से लौटते समय 3 लोगों ने अपहरण किया, दो दिन बाद बेहोशी की हालत में फेंककर भागे

    Polo now a Category 1 hurricane, expected to strengthen and fuel Southwest flood threat amid active Pacific

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 5 views
    Polo now a Category 1 hurricane, expected to strengthen and fuel Southwest flood threat amid active Pacific

    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; सुहाना के दुपट्टे से पोंछा पसीना

    • By dp
    • September 22, 2026
    • 5 views
    शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे:एक्टर को गणपति के चरण स्पर्श करना सिखाते दिखीं मैनेजर; सुहाना के दुपट्टे से पोंछा पसीना