अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salim Khan & Salman Khan Attend Arbaaz Khan Daughter Sipara Birthday

अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान का सोमवार को पहला जन्मदिन मनाया गया।

मुंबई स्थित घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन में खान परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। सलीम खान, सलमान खान, सोहेल खान और अन्य लोग अरबाज के घर पहुंचे।

सामने आए वीडियो में सलीम खान कार से अरबाज के घर पहुंचते दिखे। उनके साथ उनकी पत्नी सलमा खान भी थीं।

बाद में सलीम खान सोहेल खान के साथ घर से बाहर निकले। सोहेल उन्हें कार तक चलने में मदद करते दिखे। हेलेन भी उनके साथ थीं।

सलीम खान को 17 मार्च 2026 को मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।सलीम खान को 17 मार्च 2026 को मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए अरबाज के घर जाती हुईं सलमा खान।सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए अरबाज के घर जाती हुईं सलमा खान।

इस साल की शुरुआत में सलीम खान के ब्रेन हैमरेज के बाद करीब एक महीने अस्पताल में रहने की खबर सामने आई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वे मार्च 2026 में ईद के मौके पर पहली बार दिखाई दिए थे। अब कई महीनों बाद वे पब्लिकली दिखाई दिए हैं।

सलमान और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे

सलमान खान भी जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। उन्होंने काले रंग की फुल-स्लीव टी-शर्ट, नीली डेनिम जींस और काला चश्मा पहना था।

सलमान ने कार में बैठने से पहले पैपराजी के लिए थोड़ी देर पोज दिया। इसके बाद वे वहां से रवाना हो गए।सलमान ने कार में बैठने से पहले पैपराजी के लिए थोड़ी देर पोज दिया। इसके बाद वे वहां से रवाना हो गए।

अर्पिता खान शर्मा अपनी बेटी आयत शर्मा के साथ पार्टी में पहुंचीं। अरबाज के बेटे अरहान और खान परिवार के कई अन्य सदस्य भी नजर आए।

सोहेल खान कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने डार्क ग्रे टी-शर्ट पहनी थी।सोहेल खान कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने डार्क ग्रे टी-शर्ट पहनी थी।सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री भी सिपारा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री भी सिपारा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे।सोहेल खान हेलन को छोड़ने आए। वहीं अरबाज के बेटे अरहान ने हेलन के पैर छुए।सोहेल खान हेलन को छोड़ने आए। वहीं अरबाज के बेटे अरहान ने हेलन के पैर छुए।सोहेल ने छोटे बेटे योहान खान के साथ पैपराजी को पोज दिए।सोहेल ने छोटे बेटे योहान खान के साथ पैपराजी को पोज दिए।

अरबाज और शूरा ने 2023 में की थी शादी

अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर 2023 को शादी की थी। यह निजी समारोह मुंबई में अरबाज की बहन अर्पिता के घर हुआ था।

शादी में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे। 5 अक्टूबर 2025 को कपल की पहली संतान का जन्म हुआ था। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी का नाम सिपारा खान बताया था।

अरबाज और शूरा की शादी में सलमान समेत पूरा परिवार पहुंचा था।अरबाज और शूरा की शादी में सलमान समेत पूरा परिवार पहुंचा था।

बेटी की तस्वीरों में चेहरा रखा निजी

अरबाज खान और शूरा खान ने अभी तक बेटी सिपारा की कोई भी ऐसी पूरी तस्वीर शेयर नहीं की है, जिसमें उसका चेहरा दिखाई दे रहा हो। हालांकि, दोनों कभी-कभी सोशल मीडिया पर बेटी की झलक शेयर करते हैं। नवंबर 2025 में दोनों ने बेटी के हाथों और पैरों की तस्वीरें शेयर की थीं।

उन्होंने सिपारा को अपने दिल का सबसे बड़ा हिस्सा बताया था। मार्च 2026 में ईद के मौके पर शूरा ने सिपारा की एक और झलक शेयर की थी। तस्वीरों में बेटी सफेद कपड़ों और चांदी की पायल में दिखी थी।

इस दौरान भी कपल ने बेटी सिपारा का चेहरा कैमरे से छिपाकर रखा था।इस दौरान भी कपल ने बेटी सिपारा का चेहरा कैमरे से छिपाकर रखा था।

अरबाज और मलाइका का बेटा है अरहान

सिपारा, अरबाज और शूरा की पहली संतान हैं। उनके जन्म से पहले अरबाज अपने बेटे अरहान खान के पिता थे।

अरहान, अरबाज और उनकी पूर्व पत्नी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। अरबाज और मलाइका की शादी 19 साल चली थी।

दोनों 2017 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने तलाक को अंतिम रूप दिया।

तलाक के बाद भी अरबाज और मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।तलाक के बाद भी अरबाज और मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।

…………..

यह खबर भी पढ़ें…

‘मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी चल रही थी’: ‘दस का दम’ नहीं करना चाहते थे सलमान, पिता सलीम खान की सलाह से बदला फैसला

सलमान खान ने हाल ही में बताया था कि नेगेटिविटी के दौर में वह ‘दस का दम’ होस्ट नहीं करना चाहते थे। उस समय उनके खिलाफ कोर्ट केस, रिलेशनशिप और फिल्मों को लेकर कई खबरें चल रही थीं। ऐसे में उन्होंने पिता सलीम खान से शो को लेकर सलाह ली थी। सलीम खान ने उन्हें अपनी पर्सनैलिटी और परवरिश पर भरोसा रखने की सलाह दी थी। इसके बाद सलमान ने शो करने का फैसला किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आगरा विश्वविद्यालय में NSUI और छात्रों का हंगामा:अधिकारी बोले- हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं, छात्रों में आक्रोश

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra University Controversy | NSUI Protest Against Registrar Statement आगरा विश्वविद्यालय में NSUI और छात्रों का हंगामा:अधिकारी बोले- हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं, छात्रों…

    गोरखपुर में आज 2 से 6 घंटे तक कटेगी बिजली:रानीडीहा, राप्तीनगर, सहारा स्टेट और नौसढ़ समेत कई जगह ठप रहेगी सप्लाई

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Ranidiha Sahara Estate Nausad Electricity Update गोरखपुर में आज 2 से 6 घंटे तक कटेगी बिजली:रानीडीहा, राप्तीनगर, सहारा स्टेट और…

    You Missed

    Kiké Hernández’s unusually serious answer to Dodgers’ place in lockout proves players won’t budge

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 0 views
    Kiké Hernández’s unusually serious answer to Dodgers’ place in lockout proves players won’t budge

    अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 1 views
    अरबाज की बेटी सिपारा का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन:अस्पताल से डिस्चार्ज होने के महीनों बाद दिखे सलीम खान, सलमान समेत पूरा परिवार शामिल

    Southern Miss vs. Troy odds: 2026 college football picks, Week 6 predictions from proven model – SportsLine.com

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    Southern Miss vs. Troy odds: 2026 college football picks, Week 6 predictions from proven model – SportsLine.com

    आगरा विश्वविद्यालय में NSUI और छात्रों का हंगामा:अधिकारी बोले- हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं, छात्रों में आक्रोश

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    आगरा विश्वविद्यालय में NSUI और छात्रों का हंगामा:अधिकारी बोले- हम तुम्हारे गुलाम नहीं हैं, छात्रों में आक्रोश

    ‘Chicago Fire’ Season 15 cast – Who’s back, exiting amid premiere

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    ‘Chicago Fire’ Season 15 cast – Who’s back, exiting amid premiere

    गोरखपुर में आज 2 से 6 घंटे तक कटेगी बिजली:रानीडीहा, राप्तीनगर, सहारा स्टेट और नौसढ़ समेत कई जगह ठप रहेगी सप्लाई

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 4 views
    गोरखपुर में आज 2 से 6 घंटे तक कटेगी बिजली:रानीडीहा, राप्तीनगर, सहारा स्टेट और नौसढ़ समेत कई जगह ठप रहेगी सप्लाई