सलमान का परिवार नए मकान में शिफ्ट होगा!:क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan New Home MCZMA Approval | Bandra Building 2026

सलमान का परिवार नए मकान में शिफ्ट होगा!:क्या लॉरेंस गैंग की फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे; यहां 1974 से रह रहे1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के जिस 1 BHK फ्लैट में रहते हैं, उसकी अनुमानित मार्केट वैल्यू लगभग 16 करोड़ रुपए है। - Dainik Bhaskarसलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के जिस 1 BHK फ्लैट में रहते हैं, उसकी अनुमानित मार्केट वैल्यू लगभग 16 करोड़ रुपए है।

एक्टर सलमान खान और उनका परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने जा रहा है। ऐसा दावा हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में किया गया है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान का परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ देगा।

हालांकि, अभी तक इस बात की ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। बता दें कि साल 2024 में अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 16 जून को महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने बांद्रा के चिम्बई इलाके में छह मंजिला सी-फेसिंग रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाने को मंजूरी दी।

ईद 2026 के मौके पर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे हजारों की भीड़ जुटी थी।ईद 2026 के मौके पर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के नीचे हजारों की भीड़ जुटी थी।

जमीन सलमान की मां सलमा के नाम

रिपोर्ट के अनुसार, यह नया प्लॉट गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ सौ मीटर की दूरी पर है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नया प्लॉट सलमान की मां सलमा खान के नाम पर है।

MCZMA की मीटिंग के रिकॉर्ड में बताया गया है कि यहां 1956 से पहले बना दो मंजिला मकान था। यह जमीन पहले मैरी क्लोटिल्डा बैपटिस्टा के नाम थी। बाद में कई बार मालिक बदले और 2011 में खान परिवार ने इसे खरीद लिया। पुरानी बिल्डिंग जर्जर होने के कारण उसे गिरा दिया गया था।

अब इस प्लॉट पर ग्राउंड, स्टिल्ट और छह मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाई जाएगी। यह कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट कंट्रोल एंड प्रमोशन रेगुलेशन 2034 के रेगुलेशन 33(16) के तहत किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट में 1.459 FSI का इस्तेमाल होगा। BMC ने 28 अक्टूबर, 2025 को IOD (परमिशन) जारी किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट का निर्माण सच डेवलपर्स करेंगे। कुल कंस्ट्रक्शन एरिया 1,014.11 स्क्वेयर मीटर होगा। म्युनिसिपल रोड से बिल्डिंग तक 6.01 मीटर चौड़ी एक्सेस रोड भी बनाई जाएगी।

डॉक्यूमेंट्स में यह भी लिखा है कि कंस्ट्रक्शन के लिए कोई नया पेड़ नहीं काटा जाएगा और न ही किसी पेड़ को दूसरी जगह लगाया जाएगा। इसके बजाय, प्रोजेक्ट साइट और रिक्रिएशन एरिया के आसपास देसी पेड़ लगाए जाएंगे।

खान परिवार 1974 से गैलेक्सी में रह रहा है

सलमान का परिवार 1974 से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा है। गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो यह बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित 8 मंजिला बिल्डिंग है। सलमान यहां ग्राउंड फ्लोर के 1 BHK फ्लैट में रहते हैं। उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं।

ईद और सलमान के जन्मदिन पर हजारों फैंस गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटते हैं और सलमान बालकनी से उनका अभिवादन करते हैं।

पूरे गैलेक्सी अपार्टमेंट की बात करें, तो इसकी कुल मार्केट वैल्यू 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं, सलमान के परिवार के फ्लैट्स की कुल अनुमानित वैल्यू मिलाकर लगभग 40 करोड़ रुपए है। सलमान के 1 BHK फ्लैट की कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। वहीं, सलीम खान का फ्लैट काफी बड़ा और स्पेशियस है और इसकी मार्केट वैल्यू करीब 25 करोड़ रुपए है।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी फायरिंग

2024 में दो बाइक सवार हमलावरों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार गोलियां चलाई थीं। इसके बाद सलमान के माता-पिता के फ्लैट के पास की खुली बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर कर दिया गया।

…………….

सलमान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

सलमान खान निभा सकते हैं कर्ण का किरदार:रिपोर्ट में दावा- राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं एक्टर

सलमान खान एक बड़े बजट की पीरियड फिल्म में नजर आ सकते हैं। सलमान फिल्म में महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा करेंगे, जबकि इसे फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • सैफ ने हमले पर की बात: कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे

    कहा- उसने पूरी ताकत से चाकू मारा, सफेद कुर्ता खून से सन गया, तैमूर ने पूछा था- क्या आप मर जाओगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:09Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘वो सुबह हम से ही आएगी’ पर बोले महेश भट्ट: रंगमंच आज भी जोड़ता है इंसान से इंसान को, अनु मलिक ने बताई चुनौती

    रंगमंच आज भी जोड़ता है इंसान से इंसान को, अनु मलिक ने बताई चुनौती|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar2:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

फातिमा सना शेख ने सलमान खान की तारीफ की:कहा- आपने जिस तरह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया; वो बहुत बड़ी बात है

Hindi News Entertainment Bollywood Fatima Sana Shaikh Praises Salman Khan Over Trolling Stance | Bigg Boss फातिमा सना शेख ने सलमान खान की तारीफ की:कहा- आपने जिस तरह ट्रोल्स को…

उज्ज्वल निकम ने बताया अजमल कसाब का दावा:बोला था- अमिताभ बच्चन से मिलने आया हूं, बिग बी बोले- घर आता तो गोली मार देता

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Statement On Ajmal Kasab | Mumbai Terror Attack Update उज्ज्वल निकम ने बताया अजमल कसाब का दावा:बोला था- अमिताभ बच्चन से मिलने आया हूं,…

You Missed

McDonald’s Sell-Off Hits 30% as Big Mac Inflation Spurs Pushback

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 1 views
McDonald’s Sell-Off Hits 30% as Big Mac Inflation Spurs Pushback

फातिमा सना शेख ने सलमान खान की तारीफ की:कहा- आपने जिस तरह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया; वो बहुत बड़ी बात है

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 2 views
फातिमा सना शेख ने सलमान खान की तारीफ की:कहा- आपने जिस तरह ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया; वो बहुत बड़ी बात है

‘SNL’ cold open spoofs Trump and Mamdani meeting, Natalie Harp

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
‘SNL’ cold open spoofs Trump and Mamdani meeting, Natalie Harp

उज्ज्वल निकम ने बताया अजमल कसाब का दावा:बोला था- अमिताभ बच्चन से मिलने आया हूं, बिग बी बोले- घर आता तो गोली मार देता

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
उज्ज्वल निकम ने बताया अजमल कसाब का दावा:बोला था- अमिताभ बच्चन से मिलने आया हूं, बिग बी बोले- घर आता तो गोली मार देता

Third person arrested in death of Tasia Fortune, as police say hanging was staged

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
Third person arrested in death of Tasia Fortune, as police say hanging was staged

खेत में धान बिछा, मंडी में 50 हजार बोरी अटकी:अलीगढ़ में 65-70% कटाई योग्य धान अभी खेतों में, धनीपुर मंडी में 50 हजार बोरी की आवक, पर तौल-बिक्री ठप

  • By dp
  • September 27, 2026
  • 4 views
खेत में धान बिछा, मंडी में 50 हजार बोरी अटकी:अलीगढ़ में 65-70% कटाई योग्य धान अभी खेतों में, धनीपुर मंडी में 50 हजार बोरी की आवक, पर तौल-बिक्री ठप