सलमान खान ने एंटीलिया में लिया बप्पा का आशीर्वाद:तिलक लगवाकर फूल अर्पण किए, सिद्धार्थ-कियारा ने भी दर्शन किए; राधिका मर्चेंट की भक्तिमय परफॉर्मेंस

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ambani Family Ganesh Chaturthi Celebration Photos; Radhika Merchant | Salman Katrina Vicky

सलमान खान ने एंटीलिया में लिया बप्पा का आशीर्वाद:तिलक लगवाकर फूल अर्पण किए, सिद्धार्थ-कियारा ने भी दर्शन किए; राधिका मर्चेंट की भक्तिमय परफॉर्मेंस6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हैं। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और भगवान को फूल अर्पण किए। एंटीलिया में हुए गणपति सेलिब्रेशन की शुरुआत में राधिका मर्चेंट ने भक्तिमय प्रस्तुति दी।

सलमान खान ने नए लुक के साथ एंटीलिया में एंट्री ली और तस्वीरें क्लिक कराईं। कुछ देर बाद उन्होंने गणपति प्रतिमा के सामने जाकर आशीर्वाद लिया। पंडित जी ने उन्हें तिलक लगाया और पटका पहनाया। आगे सलमान ने गणपति बप्पा को पुष्प अर्पित किए।

राधिका मर्चेंट ने गणपति सेलिब्रेशन में क्लासिकल भक्तिमय भरतनाट्यम परफॉर्मेंस दी, जिसे पॉपुलर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। वैभवी ने सोशल मीडिया से राधिका का वीडियो पोस्ट किया।

देखिए राधिका मर्चेंट की डांस परफॉर्मेंस की झलक-

राधिका ने लाल साड़ी के साथ हेवी जूलरी पहनी थी।राधिका ने लाल साड़ी के साथ हेवी जूलरी पहनी थी।

एंटीलिया के गणपति सेलिब्रेशन की ये इनसाइड झलकियां भी देखिए-

विक्की-कटरीना, सिद्धार्थ-कियारा ने भी लिया आशीर्वाद

विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने भी एंटीलिया में बप्पा का आशीर्वाद लिया और फूल अर्पित किए। नए पेरेंट्स बने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी हाथ जोड़े बप्पा के दर्शन करते नजर आए।

गणपति पूजा में साथ दिखा अंबानी परिवार

इस सेलिब्रेशन से पहले अंबानी परिवार में पूजा आयोजित की गई, जिसमें महज परिवार के सदस्य और चंद करीबी शामिल हुए थे।

आरती के समय नीता अंबानी भक्ति में लीन दिखीं।आरती के समय नीता अंबानी भक्ति में लीन दिखीं।अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका।अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका।बप्पा का आशीर्वाद लेती हुईं राधिका मर्चेंट।बप्पा का आशीर्वाद लेती हुईं राधिका मर्चेंट।

एंटीलिया में गणपति बप्पा का स्वागत

गणपति बप्पा के स्वागत के लिए एंटीलिया गेंदे के फूलों, शानदार लाइटिंग और त्योहारों वाली सजावट से जगमगा उठा। इस मौके पर नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी गणपति बप्पा का स्वागत करते नजर आए।

नीता अंबानी ने गहरे लाल रंग का पारंपरिक परिधान पहना था। वह शानदार गहनों में नजर आईं। राधिका मर्चेंट ने चमकीले नारंगी रंग का कढ़ाईदार एथनिक आउटफिट चुना। उन्होंने पारंपरिक एक्सेसरीज के साथ अपना फेस्टिव लुक पूरा किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Development Projects: CM Yogi Inauguration ROB & Godhoiya Nala गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB…

    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Hindi News Local Uttar pradesh Manoj Muntashir Hits Out At CJP | Targets Akhilesh Yadav Rahul Gandhi मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे,…

    You Missed

    El ultimátum de Bukele a las poderosas bandas de Haití tras el secuestro de 4 militares salvadoreños – BBC News Mundo

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    El ultimátum de Bukele a las poderosas bandas de Haití tras el secuestro de 4 militares salvadoreños – BBC News Mundo

    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    Sources: Nikita Kucherov tells Lightning he won’t re-sign, asks for trade

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    Sources: Nikita Kucherov tells Lightning he won’t re-sign, asks for trade

    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 5 views
    मनोज मुंतशिर ने अपने पहले प्यार का खुलासा किया:लखनऊ में CJP पर बिफरे, बोले- वह विपक्ष की 'B' टीम

    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 6 views
    Democrats are the wild card in House race between two SoCal Republicans

    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 7 views
    श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज:विठाबाई के किरदार में छाईं एक्ट्रेस; इवेंट में मराठी लुक में पहुंची, फोटोग्राफर ने फूल दिया