सलमान के घर फायरिंग-लॉरेंस के भाई की सरेंडर की अर्जी:कहा- कस्टडी में हूं, बिना कोर्ट ऑर्डर के पेश नहीं हो सकता; तिहाड़ में है अनमोल

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan House Firing Case Update; Lawrence Bishnoi Brother Anmol | Mumbai Court

सलमान के घर फायरिंग-लॉरेंस के भाई की सरेंडर की अर्जी:कहा- कस्टडी में हूं, बिना कोर्ट ऑर्डर के पेश नहीं हो सकता; तिहाड़ में है अनमोल8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान के घर पर हुई फायरिंग के बाद अनमोल के नाम से एक पोस्ट आई थी, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी। - Dainik Bhaskarसलमान के घर पर हुई फायरिंग के बाद अनमोल के नाम से एक पोस्ट आई थी, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई थी।

अनमोल बिश्नोई ने 2024 के सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई की एक स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल की है। उसने कहा है कि वह निष्पक्ष ट्रायल और कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अपनी मर्जी से सरेंडर करना चाहता है।

अनमोल, लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है। उसे पिछले साल नवंबर में अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था, जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग समेत कई मामलों में उसकी तलाश थी।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, स्पेशल MCOCA कोर्ट में दाखिल अर्जी में अनमोल ने कहा कि वह पहले से ही एक दूसरे केस में कानूनी कस्टडी में है। इसलिए अदालत के आदेश के बिना पेश नहीं हो सकता। उसने अदालत से तिहाड़ जेल के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की, ताकि उसे कोर्ट में पेश किया जा सके और इस केस में रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

अनमोल ने अपनी पिटीशन में कहा कि कोर्ट में उसके पेश होने से प्रॉसिक्यूशन को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे ट्रायल और लीगल प्रोसेस में तेजी आएगी और लीगल प्रोसेस का गलत इस्तेमाल रुकेगा। अर्जी में कहा गया कि इस मामले में ट्रायल शुरू हो चुका है और उसकी अनुपस्थिति में तीन गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

अनमोल सरेंडर क्यों करना चाहता है, जबकि पहले से जेल में है?

अनमोल अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। वह NIA के एक अलग मामले में गिरफ्तार हुआ था। सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग का केस मुंबई पुलिस का एक अलग मामला है, जिसमें वह अब तक केवल वॉन्टेड है।

जब तक कोई आरोपी किसी विशिष्ट केस में कोर्ट के सामने पेश नहीं होता, तब तक उस केस में उसकी औपचारिक गिरफ्तारी (Formal Arrest) दर्ज नहीं होती।

NIA ने अनमोल को टेरर-गैंगस्टर साजिश के मामले में गिरफ्तार किया था।NIA ने अनमोल को टेरर-गैंगस्टर साजिश के मामले में गिरफ्तार किया था।

प्रोडक्शन वारंट क्या है?

चूंकि अनमोल तिहाड़ जेल में है, इसलिए वह खुद चलकर मुंबई कोर्ट नहीं जा सकता। इसके लिए कोर्ट प्रोडक्शन वारंट जारी करता है। यह एक जेल से दूसरी जेल या कोर्ट को भेजा जाने वाला आदेश होता है। इसका मतलब है, ‘इस कैदी को इस तारीख पर हमारे सामने पेश किया जाए।’

सलमान के घर के बाहर 2024 में हुई थी फायरिंग

14 अप्रैल 2024 की सुबह सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी। जांच के दौरान उनकी पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई।

इस केस में विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। वहीं, एक अन्य आरोपी अनुजकुमार थापन ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड कर लिया था। लॉरेंस बिश्नोई भी इस केस में वॉन्टेड है।

14 अप्रैल 2024 की फायरिंग के बाद सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया था।14 अप्रैल 2024 की फायरिंग के बाद सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ कर दिया गया था।

सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ

  • 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं।
  • सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।
  • गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद जनवरी में सलमान के अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रेजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं।

……………..

सलमान खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

सलमान के कंधे पर शख्स ने अचानक हाथ रख दिया:सिक्योरिटी हो गई अलर्ट, तुरंत हटाया; एक्टर ने शांत रहने का इशारा किया

सलमान खान का जामनगर एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैसे ही एक शख्स ने उनके कंधे पर हाथ रखने की कोशिश की, उनकी सिक्योरिटी टीम तुरंत अलर्ट हो गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • मूवी रिव्यू – ‘नागबंधम’: सनातन के रहस्य, ट्रेजर हंट और बाहुबली-कांतारा 2 वाला एहसास… लेकिन क्या कमजोर स्क्रीनप्ले पड़ेगा भारी? जानिए कैसी है मूवी

    सनातन के रहस्य, ट्रेजर हंट और बाहुबली-कांतारा 2 वाला एहसास... लेकिन क्या कमजोर स्क्रीनप्ले पड़ेगा भारी? जानिए कैसी है मूवी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar1:25Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आमिर खान ने तीसरी शादी को कन्फर्म किया: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से घर पर प्राइवेट सेरेमनी में करेंगे शादी

    5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से घर पर प्राइवेट सेरेमनी में करेंगे शादी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नाइट राइडर्स ग्रुप का अमेरिका में बना स्टेडियम: शाहरुख खान के वीडियो में पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर भी नजर आए

    शाहरुख खान के वीडियो में पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर भी नजर आए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:41Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

'क्या आपको बीफ पसंद आया?':केरलम में एक्ट्रेस मालविका शर्मा से पूछा गया सवाल तो हुईं अनकम्फर्टेबल, बोलीं- मैं शाकाहारी हूं

Hindi News Entertainment Bollywood Malavika Sharma Keralam Controversy | Actress Uncomfortable Over Beef Question ‘क्या आपको बीफ पसंद आया?’:केरलम में एक्ट्रेस मालविका शर्मा से पूछा गया सवाल तो हुईं अनकम्फर्टेबल,…

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बाइक सवार से मारपीट:पत्नी हाथ जोड़ती रही; दुकानदारों से हुई थी कहासुनी,पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव

Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Kashi Vishwanath Temple Assault | Bike Rider Attacked In Varanasi काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बाइक सवार से मारपीट:पत्नी हाथ जोड़ती रही; दुकानदारों से…

You Missed

Music Mountain Theatre presents “The Cher Show”

  • By dp
  • August 18, 2026
  • 1 views
Music Mountain Theatre presents “The Cher Show”

'क्या आपको बीफ पसंद आया?':केरलम में एक्ट्रेस मालविका शर्मा से पूछा गया सवाल तो हुईं अनकम्फर्टेबल, बोलीं- मैं शाकाहारी हूं

  • By dp
  • August 18, 2026
  • 3 views
'क्या आपको बीफ पसंद आया?':केरलम में एक्ट्रेस मालविका शर्मा से पूछा गया सवाल तो हुईं अनकम्फर्टेबल, बोलीं- मैं शाकाहारी हूं

The 30-year Treasury yield just hit a 19-year high. Three things could drive it even higher

  • By dp
  • August 18, 2026
  • 4 views
The 30-year Treasury yield just hit a 19-year high. Three things could drive it even higher

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बाइक सवार से मारपीट:पत्नी हाथ जोड़ती रही; दुकानदारों से हुई थी कहासुनी,पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव

  • By dp
  • August 18, 2026
  • 5 views
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बाइक सवार से मारपीट:पत्नी हाथ जोड़ती रही; दुकानदारों से हुई थी कहासुनी,पुलिसकर्मियों ने किया बीच-बचाव

Trump contradicts Vance, says nukes, not oil prices, No. 1 priority in Iran

  • By dp
  • August 18, 2026
  • 5 views
Trump contradicts Vance, says nukes, not oil prices, No. 1 priority in Iran

चंदौली में किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी:भाजपा विधायक सुशील बोले- विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना के लिए सर्किल रेट 25% बढ़ा

  • By dp
  • August 18, 2026
  • 5 views
चंदौली में किसानों की जमीन जबरन नहीं ली जाएगी:भाजपा विधायक सुशील बोले- विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना के लिए सर्किल रेट 25% बढ़ा