'रितेश की नौकरी खतरे में':होस्टिंग पर सलमान ने उड़ाया मजाक, सोहेल की पूर्व पत्नी पर कहा- महान भाई ने इल्जाम खुद पर लिए, मैं जानता हूं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Jokes On Riteish Deshmukh & Sohail Khan Reality Show | Controversy

‘रितेश की नौकरी खतरे में’:होस्टिंग पर सलमान ने उड़ाया मजाक, सोहेल की पूर्व पत्नी पर कहा- महान भाई ने इल्जाम खुद पर लिए, मैं जानता हूं4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में पहली बार रियलिटी शो होस्ट कर रहे एक्टर रितेश देशमुख का मजाक उड़ाया है। छोटे भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान ने उनकी पूर्व पत्नी पर भी तंज कसा है। उनका कहना है कि सोहेल ने तलाक का इल्जाम खुद पर लिया, लेकिन उन्होंने सारी चीजें देखी थीं।

सोहेल खान अमेजन प्राइम के रियलिटी शो अलायंस का हिस्सा बने हैं। सलमान खान, हाल ही में सोहेल खान से मिलने शो में पहुंचे। शो में वो कई दिनों बाद भाई से मिलकर भावुक हो गए। आते साथ उन्होंने कहा- ‘परेशान मत हो, मैं यहां होस्ट नहीं हूं। इस दौरान उन्होंने शो की तारीफ करते हुए रितेश का मजाक उड़ाकर कहा- ‘मुझे रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में लग रही है।’ सलमान का तंज, नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप 2 पर था, जिसे रितेश होस्ट कर रहे हैं।

सोहेल की पूर्व पत्नी पर उठाए सवाल

शो से जुड़ा एक नया प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें सलमान सोहेल से पूछ रहे हैं कि क्या तुम अभी भी सीमा की बात सुनते हो। इसके बाद उन्होंने कहा- पता नहीं कहना चाहिए या नहीं। लेकिन मेरे महान भाई ने सारा कसूर अपने ऊपर ले लिया, लेकिन एक भाई के रूप में मैं जानता हूं कि इसने कितनी कोशिश की। मैं जानता हूं कि हमने क्या देखा है। पूरे समय ये अपने ऊपर चीजें लेता गया।

बता दें कि सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सचदेह भी शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट पहुंची थीं। जब शो में सीमा की एंट्री हुई, तब सोहेल ने उनकी तारीफ की थी। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल से पूछा था कि सीमा को शो में देखकर उन्हें कैसा लग रहा है। इस पर सोहेल खान ने कहा था कि उन्होंने सीमा के साथ अपनी जिंदगी के 25 साल बिताए हैं। उन्होंने सीमा को एक खूबसूरत और अच्छे दिल वाली महिला बताया। सोहेल ने यह भी कहा था कि अगर उनके रिश्ते में कभी कोई गलती हुई होगी, तो वह उनकी तरफ से हुई होगी।

जेल के दिनों को याद कर भावुक हुए सलमान

इस दौरान सलमान खान ने अपने जेल के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने सोहेल और दूसरे इनमेट्स से कहा, सालं पहले, जब मैं जेल गया था तो सामने सलाखें थीं। वहां एक साथ 50-60-60 के लिए एक बाथरूम था। इंडियन स्टाइल कमोड था, जहां छिपकली थी। वहां पूरे समय ऊपर तक गंदगी भरी होती थी।

शो में सलमान ने सोहेल के वजन घटने पर सवाल किया। जब दूसरे कंटेस्टेंट्स ने बताया कि सोहेल ने 12 किलो वजन कम किया है, तो सलमान ने बताया कि उन्होंने भी 16 किलो वजन घटाया है।

शो अलायंस के बारे में-

  • अलायंस एक स्ट्रेटेजी बेस्ड रियलिटी शो है।
  • इसे कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो का प्रीमियर जून 2026 में हुआ था।
  • शो में 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट ने 8 जोड़ियों में हिस्सा लिया था।
  • सभी को अलायंस की मदद से गेम खेलना होता है, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ यही साथी कभी भी प्रतिद्वंद्वी बन सकते हैं।
  • हर हफ्ते शो से 2 कंटेस्टेंट डिलीट होते हैं और 2 नए कंटेस्टेंट शामिल होते हैं।
  • शो फिनाले वीक में है। वाइल्ड कार्ड बनकर आए अली गोनी शो के पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था

    Hindi News Entertainment Bollywood Sonu Nigam Viral Video Controversy | Clarification On Salman Khan Singing सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले-…

    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Coaching Depot: Vande Bharat Shed & Pit Line Progress Review रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी…

    You Missed

    Tragic NYC duo killed in subway crash ID’d as longtime friends, recent Rutgers grads just starting out in their careers

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 0 views
    Tragic NYC duo killed in subway crash ID’d as longtime friends, recent Rutgers grads just starting out in their careers

    सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 1 views
    सलमान का मजाक उड़ाते दिखे सोनू निगम, अब दी सफाई:वायरल क्लिप को कहा फर्जी, बोले- मैं पाकिस्तानी बच्ची की सिंगिंग देखकर रो पड़ा था

    Alertan por jabón contaminado: La FDA ordena el retiro de productos de higiene en 15 estados

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    Alertan por jabón contaminado: La FDA ordena el retiro de productos de higiene en 15 estados

    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 5 views
    रेल मदद की शिकायतों पर अब तेजी:वंदे भारत शेड-पिट लाइन का काम भी होगा तेज; कोचिंग डिपो में अफसरों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

    Carve a New Path with World of Warcraft: Forever

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 3 views
    Carve a New Path with World of Warcraft: Forever

    स्वरा भास्कर बोलीं- 'राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी':आमिर, शाहरुख और सलमान खान को मैसेज कर मांगी थी माफी

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    स्वरा भास्कर बोलीं- 'राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी':आमिर, शाहरुख और सलमान खान को मैसेज कर मांगी थी माफी