बाबा सिद्दीकी की मौत से टूट गए थे सलमान:को-स्टार बोले- दर्द में कुर्सी से उठ नहीं पाते थे, धमकियां मिलीं, फिर भी शूटिंग करने आए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Salman Khan Was Mentally And Physically Drained After Close Friend Baba Siddiqui’s Murder

बाबा सिद्दीकी की मौत से टूट गए थे सलमान:को-स्टार बोले- दर्द में कुर्सी से उठ नहीं पाते थे, धमकियां मिलीं, फिर भी शूटिंग करने आए1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की 2024 में हत्या कर दी गई। उस समय सलमान फिल्म सिंकदर शूट कर रहे थे। करीबी दोस्त के गुजर जाने के बाद सलमान खान इमोशनली और फिजिकली दर्द में थे, इसके बावजूद वो सिकंदर की शूटिंग कर रहे थे। अब उनके सिकंदर को-स्टर विशाल वशिष्ठ ने बताया है कि सलमान दर्द में थे। तभी उन्हें रिब इंजरी भी हुई, वो कुर्सी से उठ भी नहीं पाते थे, उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, लेकिन इसके बावजूद वो रोज सेट पर पूरी मेहनत करते थे।

एक्टर विशाल वशिष्ठ ने पीटीआई शोबिज को दिए इंटरव्यू में सिंकदर की शूटिंग पर बात की। उन्होंने कहा, ‘सिकंदर बहुत मुश्किल समय में पूरी हुई है, खासकर सलमान सर के लिए। ये कोई छिपी हुई बात नहीं है। वह मेंटली और इमोशनली पूरी तरह थक चुके थे, और शारीरिक रूप से भी काफी परेशानियों से गुजर रहा था। हमने यह सब अपनी आंखों से देखा था। यह कोई बनाई हुई कहानी नहीं थी, बल्कि हकीकत थी। वह धीरे-धीरे चलते थे और किसी तरह अपना सीन पूरा करता था। जैसे ही ‘कट’ बोलता, वह वापस जाकर फिजियोथेरेपी करवाने लगते थे।’

आगे उन्होंने कहा, ‘एक चीज जो मैंने सीखी, वो ये कि कितने सालों में उनके बैकग्राउंड में कितना कुछ चल रहा था, लेकिन फिर भी वो यहां हैं, शूटिंग कर रहे हैं। वह दर्द में थे, लेकिन फिर भी काम करते रहे। बाहर उनकी जिंदगी में खतरा पैदा करने वाली परिस्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद वह शूटिंग पर पहुंचते रहे। यह सब उसके लिए बेहद मुश्किल था।’

सलमान के घर पर हुई फायरिंग, सिक्योरिटी के चलते पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई

12 अक्टूबर 2024 को NCP नेता बाबा सिद्दीकी बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर निकले थे। तभी उन पर 6 गोलियां चलाई गईं। 2 गोली सिद्दीकी के पेट पर और एक सीने पर लगी। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली।

हत्याकांड में गिरफ्तार हुए एक आरोपी ने खुलासा किया कि बाबा सिद्दीकी से पहले सलमान खान उनकी हिटलिस्ट में थे, लेकिन एक्टर की सिक्योरिटी के चलते पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या की गई। इससे ठीक पहले 14 अप्रैल 2024 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग की गई थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे शामिल; जानिए सेरेमनी का इतिहास

    Hindi News Entertainment Bollywood IIFA Awards 2027 Abu Dhabi | Salman Khan Kareena Kapoor Star List IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे…

    मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम संग तस्वीर पर सफाई दी:एक्ट्रेस बोलीं- उन्होंने शारजाह में क्रिकेट मैच के लिए नहीं बुलाया था

    Hindi News Entertainment Bollywood Mandakini Clears Air On Viral Photo With Dawood Ibrahim In Sharjah मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम संग तस्वीर पर सफाई दी:एक्ट्रेस बोलीं- उन्होंने शारजाह में क्रिकेट मैच…

    You Missed

    Former GOP whip, Arizona Sen Jon Kyl dead at 84

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 1 views
    Former GOP whip, Arizona Sen Jon Kyl dead at 84

    IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे शामिल; जानिए सेरेमनी का इतिहास

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 2 views
    IIFA अवॉर्ड्स 2027 अबू धाबी में होगा:सलमान खान, करीना कपूर समेत कई सितारे होंगे शामिल; जानिए सेरेमनी का इतिहास

    Ethan Hawke and Russell Crowe carry ‘The Weight’ – The Boston Globe

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    Ethan Hawke and Russell Crowe carry ‘The Weight’ – The Boston Globe

    मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम संग तस्वीर पर सफाई दी:एक्ट्रेस बोलीं- उन्होंने शारजाह में क्रिकेट मैच के लिए नहीं बुलाया था

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    मंदाकिनी ने दाऊद इब्राहिम संग तस्वीर पर सफाई दी:एक्ट्रेस बोलीं- उन्होंने शारजाह में क्रिकेट मैच के लिए नहीं बुलाया था

    3 High-Minded Concept Albums From the 1970s We Love To Sing Along To

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    3 High-Minded Concept Albums From the 1970s We Love To Sing Along To

    PM मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलेब्स की बधाई:सलमान बोले- जन्मदिन मुबारक हो PM साहब; शाहरुख और अक्षय समेत कई एक्टर्स ने दी शुभकामनाएं

    • By dp
    • September 17, 2026
    • 4 views
    PM मोदी के जन्मदिन पर बॉलीवुड सेलेब्स की बधाई:सलमान बोले- जन्मदिन मुबारक हो PM साहब; शाहरुख और अक्षय समेत कई एक्टर्स ने दी शुभकामनाएं