सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Samantha Ruth Prabhu Pregnancy Glow Photo | Baby Bump Photos & Fan Reaction

सामंथा प्रभु ने शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें:प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की; फैंस ने सुझाया बेबी नेम, एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इस वक्त अपने प्रेग्नेंसी ब्रेक पर हैं। वे सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी सफर की तस्वीरें लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया फोटो डंप शेयर किया है, जिसमें वे अपना बेबी बंप और प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाती नजर आ रही हैं।

इस पोस्ट पर एक फैन ने उन्हें बच्चे के नाम का सुझाव दिया, जिस पर एक्ट्रेस ने मजेदार रिएक्शन दिया है। सामंथा ने 1 दिसंबर 2025 को फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी की थी और जल्द ही वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

अपना बेबी बंप दिखातीं एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु।अपना बेबी बंप दिखातीं एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु।सामंथा ने प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की है।सामंथा ने प्रेग्नेंसी ग्लो में सेल्फी भी पोस्ट की है।हाल ही में सामंथा ने बताया था की उनका वजन अब तक 11 किलो बढ़ चुका है।हाल ही में सामंथा ने बताया था की उनका वजन अब तक 11 किलो बढ़ चुका है।

फैन ने सुझाया सामंथा और राज के नाम का कॉम्बिनेशन सामंथा की नई इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी अलग-अलग तस्वीरें शामिल हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में वे बिना मेकअप के नजर आ रही हैं, तो कुछ में फ्लाइट और घर पर शीशे के सामने सेल्फी लेते हुए बेबी बंप दिखा रही हैं।

पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक फैन ने लिखा, “लड़की के लिए समैरा और लड़के के लिए सम्राज कैसा रहेगा? यह सामंथा और राज के नाम का परफेक्ट मिक्स है।” इस पर सामंथा ने जवाब देते हुए लिखा, “सम्राज… क्या यह कुछ ज्यादा नहीं हो जाएगा?”

सामंथा प्रेग्नेंसी में 11 किलो वजन बढ़ा सामंथा ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग (AMA) सेशन भी रखा था। इसमें उन्होंने बताया था कि वे अपने प्रेग्नेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं।

एक यूजर के सवाल पर उन्होंने खुलासा किया कि उनका वजन अब तक 11 किलो बढ़ चुका है। सामंथा ने कहा, “मुझे लगा था कि इस दौरान मैं काफी परेशान या घबराई हुई रहूंगी, लेकिन इसकी जगह मैं खुद को काफी मजबूत और सशक्त महसूस कर रही हूं।”

राज निदिमोरु से 2025 में कोयंबटूर में की थी शादी सामंथा और फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में शादी की थी। यह एक पारंपरिक समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

सामंथा और उनके पति फिल्ममेकर राज निदिमोरु।सामंथा और उनके पति फिल्ममेकर राज निदिमोरु।

दोनों के बीच रिश्ते की खबरें 2023 से आ रही थीं, जब उन्होंने सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ और ‘सिटाडेल: हनी बन्नी’ में साथ काम किया था। इससे पहले सामंथा की शादी एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, जिनसे 2021 में उनका तलाक हो गया था। वहीं राज निदिमोरु की पहली शादी श्यामाली डे से हुई थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस…

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Jhangirabad Jahangirabad Teacher Assaulted | Satyadev College Student Attack छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस…

    You Missed

    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 1 views
    हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे