भाकियू बैठक में किसानों ने बिजली-गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया:संभल में हुई बैठक में बिजली सप्लाई में सुधार, खराब बिजली लाइनों को ठीक कराने की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal BKU Meeting | Farmers Demand Improved Electricity Supply

भाकियू बैठक में किसानों ने बिजली-गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया:संभल में हुई बैठक में बिजली सप्लाई में सुधार, खराब बिजली लाइनों को ठीक कराने की मांगफिरोज अली | संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) भारत राष्ट्रीय सेवक संघ ने रविवार को शाम 4 बजे ग्राम अडोला माफी में जनजागरण अभियान के तहत एक बैठक की। यह बैठक युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में हुई, जिसकी अध्यक्षता चौ. ऋषिपाल सिंह ने की और संचालन निर्देश कुमार ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सम्भल कामेन्द्र चौधरी ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर गांव-गांव पहुंच रहा है। उनका मुख्य उद्देश्य किसानों को एकजुट कर उनकी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाना और समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने किसानों और युवाओं से संगठन से जुड़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की अपील की।

बैठक में बिजली व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने बिजली सप्लाई में सुधार, खराब बिजली लाइनों और खंभों को ठीक कराने के साथ-साथ अनावश्यक रूप से बढ़े बिजली बिलों की जांच कर उन्हें सही कराने की मांग की। गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था बेहतर करने की मांग भी रखी गई।

किसानों ने गन्ने के भुगतान में देरी और फसलों का सही दाम नहीं मिलने की समस्या भी उठाई। वक्ताओं ने कहा कि किसान महीनों मेहनत कर फसल तैयार करता है, लेकिन समय पर भुगतान नहीं मिलने से उसे आर्थिक परेशानी होती है। उन्होंने गन्ने का भुगतान समय पर कराने और उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने की मांग की।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, खाद-बीज की उपलब्धता, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, सरकारी प्रमाण पत्रों में देरी और वारिसान दर्ज कराने जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की।

उन्होंने गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने, दवा का छिड़काव कराने, गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गांवों के नाम के बोर्ड लगाने और सम्भल रेल विस्तार से जुड़ी समस्याओं के समाधान की भी मांग रखी।

संगठन विस्तार के तहत बालेंद्र सिंह को ग्राम अध्यक्ष, महावीर सिंह को ग्राम उपाध्यक्ष, अमान अली को ग्राम महासचिव, मौसम अली को ग्राम सचिव और गुलफाम अली को ग्राम प्रभारी बनाया गया। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:पीलीभीत में एक साल पहले हुई थी शादी, सड़क हादसे में बड़ा भाई भी गवां चुका है जान

    Hindi News Local Uttar pradesh Pilibhit Pilibhit Road Accident | Youth Dies In Bike And E Rickshaw Collision ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:पीलीभीत में एक साल…

    तिग्मांशु धूलिया ने यश के लुक पर कसा तंज:KGF को लेकर बोले- ऐसी फिल्मों के हीरो लंबे बाल-दाढ़ी में राक्षस जैसे लगते हैं

    Hindi News Entertainment Bollywood Tigmanshu Dhulia Slams KGF Star Yash Look | Filmmaker Statement तिग्मांशु धूलिया ने यश के लुक पर कसा तंज:KGF को लेकर बोले- ऐसी फिल्मों के हीरो…

    You Missed

    Morning downpours, isolated flash flooding expected Sunday as fast-moving system sweeps in – The Boston Globe

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 1 views
    Morning downpours, isolated flash flooding expected Sunday as fast-moving system sweeps in – The Boston Globe

    भाकियू बैठक में किसानों ने बिजली-गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया:संभल में हुई बैठक में बिजली सप्लाई में सुधार, खराब बिजली लाइनों को ठीक कराने की मांग

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 1 views
    भाकियू बैठक में किसानों ने बिजली-गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया:संभल में हुई बैठक में बिजली सप्लाई में सुधार, खराब बिजली लाइनों को ठीक कराने की मांग

    Flood Watch issued for NYC as heavy rain set to move in overnight

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 3 views
    Flood Watch issued for NYC as heavy rain set to move in overnight

    ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:पीलीभीत में एक साल पहले हुई थी शादी, सड़क हादसे में बड़ा भाई भी गवां चुका है जान

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 3 views
    ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:पीलीभीत में एक साल पहले हुई थी शादी, सड़क हादसे में बड़ा भाई भी गवां चुका है जान

    Esterhuizen maiden ODI ton, Duan Jansen four-for power South Africa to 2-0 lead