संभल नगर पालिका की श्रेणी घटाने पर विरोध:इतिहास संकलन समिति ने एसडीएम से मिलकर की बहाली की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sambhal Nagar Palika Category Demotion Protest | SDM Memorandum

संभल नगर पालिका की श्रेणी घटाने पर विरोध:इतिहास संकलन समिति ने एसडीएम से मिलकर की बहाली की मांगफिरोज अली | संभलकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

संभल नगर पालिका परिषद को श्रेणी-एक से घटाकर श्रेणी-तीन किए जाने पर भारतीय इतिहास संकलन समिति ने विरोध जताया है। बुधवार दोपहर 1 बजे समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी विकास चंद्र से मिला और नगर पालिका को फिर से श्रेणी-एक का दर्जा दिलाने के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल करने का अनुरोध किया।

समिति के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि संभल नगर के विस्तार को देखते हुए भविष्य में इसे नगर निगम का दर्जा मिलने की उम्मीद थी। इसके विपरीत, नगर पालिका परिषद को श्रेणी-तीन में कर दिया गया है, जिससे शहरवासियों में रोष है। शर्मा ने नगर पालिका परिषद बोर्ड से श्रेणी-एक बहाल करने का प्रस्ताव पारित कराने और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को उचित रिपोर्ट भेजने का आग्रह किया।

प्रशासनिक सहयोग की मांग की

बैठक के दौरान समिति की सदस्य रेखा शर्मा ने मोहल्ला शहजादी सराय और आलम सराय के नाम बदलकर क्रमशः महदगिरि एवं पिंगल सराय रखने का सुझाव दिया। अरविंद शंकर शुक्ला ने कोटेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार और वहां बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक सहयोग की मांग की।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी विकास चंद्र का शॉल, रामनामी पटका, पुष्पमाला और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उप जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के समाधान, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और नगर हित से जुड़े मुद्दों पर यथासंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    You Missed

    Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 1 views
    Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 2 views
    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 7 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया