संभल सनातन पब्लिक स्कूल दूसरे दिन भी बंद:अभिभावकों ने जाम लगाया, बीएसए ने कल से खुलने का आश्वासन दिया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sambhal
  • Sanbhal School Shut | Protest Over Safety; 706 Kids Affected

संभल सनातन पब्लिक स्कूल दूसरे दिन भी बंद:अभिभावकों ने जाम लगाया, बीएसए ने कल से खुलने का आश्वासन दियासनी गुप्ता, संभलकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

संभल का सनातन पब्लिक स्कूल लखनऊ अग्निकांड के बाद सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मौहल्ला कोट पूर्वी स्थित इस स्कूल के बंद होने से 706 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। स्कूल खुलने का आश्वासन मिलने के बावजूद शुक्रवार सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें वापस कर दिया गया। इससे नाराज अभिभावकों, खासकर महिलाओं ने संभल-बहजोई रोड पर जाम लगा दिया।

गुरुवार की दोपहर 01 बजे बीएसए अलका शर्मा और एबीएसए मुंशीलाल पटेल स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल स्टाफ, प्रबंध समिति और अभिभावकों से बातचीत की। इंस्पेक्टर सुधीर पंवार ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और अभिभावकों को स्कूल ले गए। बातचीत के बाद शनिवार से स्कूल खुलने की उम्मीद जगी है।

स्कूल के प्रशासक यतीन्द्र वर्मा ने बताया कि वे स्कूल की सभी मान्यताएं, किराया और बिल्डिंग संबंधी कार्य देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उच्च न्यायालय ने इसी समिति को स्कूल सुचारू रूप से चलाने का आदेश दिया था। वर्मा ने कुछ लोगों पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

आरती गोला ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि उन्हें पहले बच्चों को स्कूल न भेजने के लिए कहा गया था, लेकिन वे रोज आते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बच्चों को स्कूल खुलने की उम्मीद में भेजा गया था, लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया, जिससे उन्हें निराशा हुई।

पूर्व प्रबंधक परीक्षित मोंगिया ने कहा कि वे 2003 से 2016 तक विद्यालय के प्रबंधक रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि वर्तमान प्रशासक स्कूल नहीं संभाल पाते हैं, तो वे शनिवार से विद्यालय का चार्ज संभालेंगे और स्कूल पहले की तरह ही चलता रहेगा।

संजय गुप्ता पोली ने बताया कि बीएसए के दौरे के बाद यह तय हुआ है कि स्कूल शनिवार सुबह 7:30 बजे से नियमित रूप से चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती या वर्तमान स्कूल की व्यवस्थाएं ठीक नहीं हो जातीं, तब तक यहीं से पढ़ाई जारी रहेगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़

    Hindi News Entertainment Bollywood Tamannaah Bhatia Statement On Hanuman Ansh | Sanatan Culture Film Success हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स…

    आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

    Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ashram 4 Shoot In Jaipur | Bobby Deol As Baba Nirala At Amer Lake आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला…

    You Missed

    Sydney Sweeney shares cheeky boat trip photos with boyfriend Scooter Braun

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 1 views
    Sydney Sweeney shares cheeky boat trip photos with boyfriend Scooter Braun

    हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 1 views
    हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़

    Stormont Vail offers free drive-thru and walk-in flu shot clinics

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    Stormont Vail offers free drive-thru and walk-in flu shot clinics

    आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

    Houston weather: Flood watch in effect through Friday

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    Houston weather: Flood watch in effect through Friday

    मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?