संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग:लव एंड वॉर के सेट पर करंट लगने से वर्कर की मौत, एसोसिएशन बोला- 1 करोड़ मुआवजा दें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sanjay leela bhansali love and war set accident aicwa demands rs 1 crore compensation

संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR की मांग:लव एंड वॉर के सेट पर करंट लगने से वर्कर की मौत, एसोसिएशन बोला- 1 करोड़ मुआवजा दें20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर सेट पर हुए हादसे के बाद विवादों में घिर चुकी है। फिल्म की शूटिंग मुंबई फिल्मसिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में चल रही थी, जहां करंट लगने से 42 साल के कारपेंटर चंद्रधारी सिंह यादव का निधन हो गया। हादसे के बाद भंसाली प्रोडक्शन ने 40 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी, हालांकि अब AICWA (ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन) ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ शिकायत दर्ज कर एक्शन लेने की मांग करते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।

एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेटर लिखकर संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की मांग की। इसकी जानकारी देते हुए एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर है, ‘इस घटना ने फिल्म शूटिंग सेटों पर सुरक्षा उपायों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारों वाली इस मेगा बजट फिल्म के सेट पर भी अनिवार्य सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते एक कर्मचारी की दुखद मौत हो गई। यदि जरूरी सुरक्षा इंतजामों को सख्ती से लागू किया गया होता और उनका सही तरीके से पालन कराया गया होता, तो संभव है कि इस दर्दनाक हादसे को टाला जा सकता था।’

संजय लीला भंसाली के सेट पर अब तक हुए 3 बड़े हादसे

एसोसिएशन द्वारा दावा किया गया है कि ये इस तरह की घटना का इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले देवदास की शूटिंग के समय कर्मचारी दीनदयाल यादव की मौत हुई, जबकि एक बुरी तरह घायल हुआ। इसके अलावा पद्मावत फिल्म की शूटिंग में 34 साल के मुकेश डाकिया का भी निधन हो चुका है।

ये भी एसोसिएशन की मांग-

  • निर्माता संजय लीला भंसाली, संबंधित प्रोडक्शन हाउस और जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही तथा अन्य लागू कानूनी धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाए।
  • इस घटना की हाईलेवल जांच कराई जाए और फिल्म सेट की व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराई जाए।
  • मृतक कर्मचारी चंद्रधारी सिंह यादव के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए।
  • मृतक की पत्नी को उपयुक्त रोजगार या आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
  • उनकी दो बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा, कल्याण और भविष्य की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए, जब तक वे विवाह योग्य और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर न हो जाएं।
  • संबंधित स्थान पर चल रही शूटिंग को तब तक तत्काल प्रभाव से रोका जाए, जब तक सक्षम प्राधिकारी सभी अनिवार्य सुरक्षा मानकों के पूर्ण पालन की पुष्टि न कर दें।
  • लव एंड वॉर फिल्म के सेट और उससे जुड़े सभी शूटिंग सेटों की विस्तृत सुरक्षा जांच कराई जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों के अनुपालन का प्रमाण मिलने के बाद ही शूटिंग दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जाए।
  • महाराष्ट्र के सभी फिल्म शूटिंग सेटों पर अनिवार्य सुरक्षा ऑडिट और नियमित निरीक्षण लागू किए जाएं।
  • भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोकने के लिए कार्यस्थल सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

सेट में हुआ शॉर्ट सर्किट, मौके पर हुई मौत

17 जून को संजय लीला भंसाली फिल्म सिटी के पास रॉयल पंप स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। सेट पर आलिया भट्ट के अलावा कई क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। इसी समय सेट में शॉर्ट सर्किट हुआ और करंट लगने से 42 साल के चंद्रधारी सिंह यादव वहीं गिर पड़े। वो पेशे से कारपेंटर थे। सेट पर मौजूद मेडिकल टीम की काफी कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

  • फिल्म लव एंड वॉर के बारे में- फिल्म लव एंड वॉर का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया है।
  • आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।
  • ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इससे पहले 2 बार फिल्म की रिलीज डेट बदली जा चुकी है।
  • फिल्म एक वॉर बैकड्रॉप में बनी एक लव ट्रायएंगल फिल्म होने वाली है।
  • अब तक फिल्म का टीजर और ट्रेलर जारी नहीं किया गया है।

सेट से लीक हो चुके हैं स्टारकास्ट के लुक, देखिए तस्वीरें-

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Vs Abhijeet Bhattacharya; Live Concert Row | Gurdeep Mehndi अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के…

    You Missed

    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 9 views
    Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 7 views
    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी