आपसी विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:संतकबीरनगर में पत्नी को भी किया घायल, कई थानों की फोर्स तैनात

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sant kabir nagar
  • Sant Kabir Nagar Murder Case | Wife Injured In Attack By Neighbor

आपसी विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:संतकबीरनगर में पत्नी को भी किया घायल, कई थानों की फोर्स तैनातदेवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीरनगर के बेलहर कला थाना क्षेत्र के जंगल दशहर गांव में मंगलवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी आरोपी ने घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

जंगल दशहर निवासी राजू कन्नौजिया (35) रामनरायन का बेटा था। वह मुंबई में मजदूरी करता था और मंगलवार सुबह ही घर लौटा था। गांव के ही एक पड़ोसी से उसका पुराना विवाद चल रहा था।

मंगलवार रात करीब 9 बजे दोनों आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने लगा तो पड़ोसी ने चाकू निकालकर राजू पर कई बार हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर राजू की पत्नी मंजू वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे धक्का देकर घायल कर दिया।

गंभीर रूप से घायल राजू को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। घटना की खबर मिलते ही बेलहर कला पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में एडिशनल एसपी सुशील कुमार सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

एहतियात के तौर पर बेलहर कला थाने के अलावा दो और थानों की फोर्स गांव में तैनात की गई है। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अंबानी परिवार का गणपति सेलिब्रेशन, PHOTOS:सलमान खान और विक्की-कटरीना आसपास पहुंचे; आलिया-रणबीर, करीना-सैफ भी शामिल हुए, नहीं आए शाहरुख, गौरी अकेली आईं

    Hindi News Entertainment Bollywood Ambani Ganesh Chaturthi Puja | Salman Govinda Shahrukh Katrina Vicky Photos अंबानी परिवार का गणपति सेलिब्रेशन, PHOTOS:सलमान खान और विक्की-कटरीना आसपास पहुंचे; आलिया-रणबीर, करीना-सैफ भी शामिल…

    CJI बोले- राजपाल यादव एक्टिंग में माहिर, भरोसा करना मुश्किल:चेक बाउंस मामले में आखिरी मौका दिया; अदालतों से 14 बार आदेश, राजपाल ने नहीं माना

    Hindi News National Rajpal Yadav Supreme Court Case | Relief From Arrest & Passport Order CJI बोले- राजपाल यादव एक्टिंग में माहिर, भरोसा करना मुश्किल:चेक बाउंस मामले में आखिरी मौका…

    You Missed

    How to watch Valencia vs. Deportivo Alaves in the U.S.: TV channel and streaming options for September 15

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 1 views
    How to watch Valencia vs. Deportivo Alaves in the U.S.: TV channel and streaming options for September 15

    आपसी विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:संतकबीरनगर में पत्नी को भी किया घायल, कई थानों की फोर्स तैनात

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 2 views
    आपसी विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:संतकबीरनगर में पत्नी को भी किया घायल, कई थानों की फोर्स तैनात

    England look to continue domineering T20 form

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 3 views
    England look to continue domineering T20 form

    अंबानी परिवार का गणपति सेलिब्रेशन, PHOTOS:सलमान खान और विक्की-कटरीना आसपास पहुंचे; आलिया-रणबीर, करीना-सैफ भी शामिल हुए, नहीं आए शाहरुख, गौरी अकेली आईं

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 3 views
    अंबानी परिवार का गणपति सेलिब्रेशन, PHOTOS:सलमान खान और विक्की-कटरीना आसपास पहुंचे; आलिया-रणबीर, करीना-सैफ भी शामिल हुए, नहीं आए शाहरुख, गौरी अकेली आईं

    ‘Harry Potter’ Series Casts Arthur Weasley, Moaning Myrtle

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 4 views