संतकबीरनगर में मुकेश सहनी का भाजपा पर हमला:बोले- निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला तो 2027 में जवाब देगा समाज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sant kabir nagar
  • Mukesh Sahani Targets Sanjay Nishad, BJP On Nishad Reservation | Sant Kabir Nagar Politics

संतकबीरनगर में मुकेश सहनी का भाजपा पर हमला:बोले- निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला तो 2027 में जवाब देगा समाजदेवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीरनगर में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने संतकबीरनगर दौरे के दौरान भाजपा सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने निषाद समाज के आरक्षण और राजनीतिक हिस्सेदारी के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा।

खलीलाबाद में आयोजित प्रेसवार्ता में मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि निषाद समाज को आरक्षण दिलाने का वादा करने वाले संजय निषाद पिछले सात वर्षों से भाजपा के साथ सत्ता का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन समाज को आरक्षण नहीं दिला सके। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के युवाओं को शिक्षा और रोजगार में अवसर दिलाने की लड़ाई कमजोर पड़ गई है।

सहनी ने संजय निषाद को भाजपा छोड़कर विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की सलाह देते हुए कहा कि यदि वह वास्तव में निषाद समाज के हितों के लिए काम करना चाहते हैं तो उन्हें समाज के अधिकारों की लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़नी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वह कांग्रेस नेता Rahul Gandhi और समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav से बातचीत कर उन्हें सम्मानजनक राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने का प्रयास करेंगे।

मुकेश सहनी ने जातीय जनगणना की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सभी वर्गों की वास्तविक आबादी के आधार पर आरक्षण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व तय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी दल के खिलाफ नहीं, बल्कि निषाद समाज के संवैधानिक अधिकारों के लिए है।

25 जुलाई से निकलेगी 101 दिवसीय संकल्प यात्रा

मुकेश सहनी ने घोषणा की कि 25 जुलाई से उत्तर प्रदेश में 101 दिवसीय ‘निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा’ शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को आरक्षण के समर्थन में संकल्प दिलाया जाएगा और निषाद समाज को संगठित किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि इस अभियान से एक करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को आरक्षण नहीं मिला तो समाज भाजपा के खिलाफ मतदान करेगा।

इस अवसर पर वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र निषाद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अयोध्या में महिलाओं से जेवर लूट का आरोपी फरार:एसएसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया, 6 महीने से तलाश में जुटी पुलिस

    Hindi News Local Uttar pradesh Ayodhya Ayodhya Loot Case | SSP Announces Bounty On Absconding Accused अयोध्या में महिलाओं से जेवर लूट का आरोपी फरार:एसएसपी ने 15 हजार का इनाम…

    लखनऊ- SGPGI में चेहरे की जटिल सर्जरी में बड़ी सफलता:पहली बार 3 आधुनिक तकनीकों और 3D इम्प्लांट से आंख की हड्डी की सफल सर्जरी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow SGPGI Lucknow: Successful Orbital Bone Surgery Using 3D Implants & Tech लखनऊ- SGPGI में चेहरे की जटिल सर्जरी में बड़ी सफलता:पहली बार 3 आधुनिक…

    You Missed

    Olympic runner Sha’Carri Richardson pleads no contest in Florida super speeder case

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 1 views
    Olympic runner Sha’Carri Richardson pleads no contest in Florida super speeder case

    अयोध्या में महिलाओं से जेवर लूट का आरोपी फरार:एसएसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया, 6 महीने से तलाश में जुटी पुलिस

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 1 views
    अयोध्या में महिलाओं से जेवर लूट का आरोपी फरार:एसएसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया, 6 महीने से तलाश में जुटी पुलिस

    Live updates: US-Iran war; Trump says he’s canceling planned attacks | CNN

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 2 views
    Live updates: US-Iran war; Trump says he’s canceling planned attacks | CNN

    लखनऊ- SGPGI में चेहरे की जटिल सर्जरी में बड़ी सफलता:पहली बार 3 आधुनिक तकनीकों और 3D इम्प्लांट से आंख की हड्डी की सफल सर्जरी

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 2 views
    लखनऊ- SGPGI में चेहरे की जटिल सर्जरी में बड़ी सफलता:पहली बार 3 आधुनिक तकनीकों और 3D इम्प्लांट से आंख की हड्डी की सफल सर्जरी

    The 10 tallest skyscrapers in the world

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 6 views
    The 10 tallest skyscrapers in the world

    देवरिया में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:पहले सोमवार को प्रशासन अलर्ट, सोमनाथ और महेंद्रनाथ धाम में भोर से लगी श्रद्धालुओं की कतारें

    • By dp
    • August 2, 2026
    • 3 views
    देवरिया में शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:पहले सोमवार को प्रशासन अलर्ट, सोमनाथ और महेंद्रनाथ धाम में भोर से लगी श्रद्धालुओं की कतारें