रविदास जन्मस्थली की माटी देशभर में गांव-गांव ले जाएंगी भाजपा:UP के 98 जिलों-6 जोन समेत 27 राज्य जाएंगे कलश, नितिन नबीन-CM योगी होंगे शामिल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Sant Ravidas Jayanti Kalash Yatra | Varanasi CM Yogi Nitin Nabin News

रविदास जन्मस्थली की माटी देशभर में गांव-गांव ले जाएंगी भाजपा:UP के 98 जिलों-6 जोन समेत 27 राज्य जाएंगे कलश, नितिन नबीन-CM योगी होंगे शामिलवाराणसी20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को देशभर में ऐतिहासिक तरीके से मनाएगी। आषाढ़ पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक 650वीं जयंती वर्ष मनाएगी। इन महीनों में भाजपा देशभर में संत रविदास थीम पर विविध आयोजन करेगी और जनता से संवाद करेगी।

.

वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर यानि संत रविदास की जन्मस्थली की मिट्टी 131 कलशों में भरकर उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न 27 राज्यों तक ले जाई जाएगी। इन राज्यों के प्रमुख जिलों, मंडलों, गांवों और बस्तियों तक पहुंचाई जाएगी। इन कलशों का पूजन कर संत रविदास के सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

29 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा पर कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई मंत्री विधायक जुटेंगे। इसके साथ ही यूपी के सभी जिलों समेत देशभर से संत समाज के लोग 131 कलशों को पूजन और आरती के बाद रवाना करेंगे।

वाराणसी में मंगलवार की रात संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थल पर पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया।वाराणसी में मंगलवार की रात संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थल पर पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया।

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष को उत्साह और भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया है। भाजपा उनकी जयंती यानि 1 फरवरी तक देशव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

इसका आगाज 28- 29 जुलाई को वाराणसी से होगा। 28 जुलाई को देश के विभिन्न हिस्सों 27 राज्यों से 131 टोलियां से संत रविदास जन्मस्थली पर पहुंचेंगी। टोलियों के माध्यम से 131 कलशों में जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी भरी जाएगी। इस माटी का देशभर के गांव-गांव और बस्ती-बस्ती तक पहुंचेगी तथा वहां उसका पूजन किया जाएगा।

गुरु पूर्णिमा को संत शिरोमणि रविदास जन्मस्थली पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जन्मस्थली की मिट्टी से भरे 131 कलशों का पूजन करेंगे। इसके साथ मैदान में जनसभा संबोधित करेंगे।

30 जुलाई को सभी 131 कलश वाहनों पर रखकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के अन्य राज्यों के लिए रवाना किए जाएंगे। इन 131 कलशों में उत्तर प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिले, देश के 27 राज्य और छह जोन तक भेजा जाएगा।

वाराणसी में मंगलवार की रात संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थल पर पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया।वाराणसी में मंगलवार की रात संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थल पर पहुंचे भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया।

काशी से देशभर में गूंजेगा संत रविदास का संदेश

काशी में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद तरुण चुग ने मंगलवार रात जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा के क्षेत्र, जिला और महानगर पदाधिकारियों की बैठक में पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा रखी।

तरुण चुग ने बताया कि 29 जुलाई को 131 कलशों के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक क्षेत्रों को जन्मस्थली से जोड़ने की यह पहल संत रविदास के विचारों को व्यापक स्तर पर जनमानस तक पहुंचाएगी।

उन्होंने कहा कि संत रविदास का योगदान केवल वाराणसी तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने पूरे देश और दुनिया को सामाजिक समरसता, मानवता और समानता का संदेश दिया। उनका पूरा जीवन सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा और वे सामाजिक समरसता के महानायक के रूप में सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।

संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से निकलने वाली जन्मभूमि की मिट्टी देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। देश के विभिन्न राज्यों, जिलों, मंडलों, गांवों और बस्तियों तक कलश जाएंगे। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।

वाराणसी सर्किट हाउस में बैठक करते संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल।वाराणसी सर्किट हाउस में बैठक करते संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष रामशकल पटेल।

आषाढ़ पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक 650वीं जयंती वर्ष

संत रविदास की 650वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाएगी। जयंती वर्ष के तहत आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा से लेकर माघी पूर्णिमा तक देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संत रविदास महान संत और सामाजिक समरसता के प्रबल पक्षधर रहे। उन्होंने जीवनभर आडंबर का विरोध किया और समाज को मानवता, समानता तथा भाईचारे का संदेश दिया। हम उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लाल सिंह आर्य ने बताया कि 23 जुलाई को लखनऊ में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 से 27 जुलाई तक जिलास्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

23 जुलाई को लखनऊ में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 से 27 जुलाई तक जिलास्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। जन्मस्थली पर होने वाला आयोजन देश को नया संदेश देने वाला साबित होगा। जब चारों ओर अंधकार का वातावरण था, तब भक्ति आंदोलन ने समाज को नई दिशा और रास्ता दिखाया(

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, राज्यमंत्री असीम अरुण समेत कई मंत्री, विधायक शामिल रहे।बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, राज्यमंत्री असीम अरुण समेत कई मंत्री, विधायक शामिल रहे।

सर्किट हाउस बैठक में कार्यक्रम पर मंथन

सर्किट हाउस सभागार की बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, राज्यसभा सदस्य शिवेश कुमार, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, त्रयम्बक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि,महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, सुरेंद्र नारायण सिंह ओढ़े, डॉ. सुजीत सिंह, क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, जेपी दुबे, अशोक पटेल, सुरेंद्र पटेल, अनिल श्रीवास्तव, आत्मा विश्वेश्वर, श्रीनिकेतन मिश्रा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रविदास जन्मस्थली पहुंचे संगठन महामंत्री

29 जुलाई को संत शिरोमणी रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेताओं ने मंगलवार की रात जन्मस्थली का दौरा कर निरीक्षण किया। 29 को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और जनसभा स्थल को देखा। मंदिर में दर्शन कर प्रसाद और आशीर्वाद लिया।

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, प्रदेश‌ महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा शामिल रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया और जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल ने आयोजन के आगमन, प्रस्थान और अन्य तैयारियों पर जानकारी दी। महापौर अशोक तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,नवीन कपूर,सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शक्ति कपूर ने भागकर की थी शादी:लता मंगेशकर के परिवार से थीं पत्नी, शादी के बाद अखबार में छपा- 3 महीने में तलाक हो जाएगा

Hindi News Entertainment Bollywood Shakti Kapoor Birthday Interesting Facts; Shivangi Kolhapure | Love Marriage Story शक्ति कपूर ने भागकर की थी शादी:लता मंगेशकर के परिवार से थीं पत्नी, शादी के…

आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरी

Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Exam Update | CCTV Monitoring, Admit Card & ID Proof Mandatory आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर…

You Missed

¿Qué jugador regresó a la convocatoria de Chivas para enfrentar a Atlético de San Luis?

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 2 views
¿Qué jugador regresó a la convocatoria de Chivas para enfrentar a Atlético de San Luis?

शक्ति कपूर ने भागकर की थी शादी:लता मंगेशकर के परिवार से थीं पत्नी, शादी के बाद अखबार में छपा- 3 महीने में तलाक हो जाएगा

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 1 views
शक्ति कपूर ने भागकर की थी शादी:लता मंगेशकर के परिवार से थीं पत्नी, शादी के बाद अखबार में छपा- 3 महीने में तलाक हो जाएगा

Late for Work: Rob Gronkowski Sees Ravens Winning Super Bowl, Lamar Jackson Capturing Third MVP

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 4 views
Late for Work: Rob Gronkowski Sees Ravens Winning Super Bowl, Lamar Jackson Capturing Third MVP

आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरी

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 3 views
आज 44 केंद्रों पर होगी प्राविधिक शिक्षा अध्यापन परीक्षा:गोरखपुर में केंद्रों पर CCTV से निगरानी, एडमिट कार्ड के साथ आईडी प्रूफ जरुरी

With the best roster in Oregon history, it could be a title-or-bust season for Dan Lanning, Ducks

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 3 views
With the best roster in Oregon history, it could be a title-or-bust season for Dan Lanning, Ducks

दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था:रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’ में दाऊद नाम रखने की तारीफ भी की थी

  • By dp
  • September 5, 2026
  • 4 views
दाऊद इब्राहिम ने ऋषि कपूर को चाय पर बुलाया था:रोल्स रॉयस भेजी थी, फिल्म ‘तवायफ’ में दाऊद नाम रखने की तारीफ भी की थी