हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थी

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Sapna Chaudhary Domestic Violence Case | Delhi Court Restricts Contact Veer Sahu

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मारपीट के बाद ससुराल छोड़ा:कोर्ट ने पति वीर साहू के मिलने पर रोक लगाई; 2020 में लव मैरिज की थीसोनीपत5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सपना चौधरी और वीर साहू ने 2020 में लव मैरिज की थी।-फाइल फोटो - Dainik Bhaskarसपना चौधरी और वीर साहू ने 2020 में लव मैरिज की थी।-फाइल फोटो

हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। सपना ने अपने पति वीर साहू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराते हुए दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

मंगलवार को कोर्ट ने शुरुआती सुनवाई में सपना को अंतरिम राहत देते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनके संपर्क में आने, घर या कार्यस्थल पर जाने और किसी भी तरह से परेशान करने से रोक दिया है।

सपना की ओर से कोर्ट में वीडियो, ऑडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी पेश किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।

विवाद के बाद सपना ससुराल छोड़ चुकी हैं। फिलहाल वह दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं।

सपना चौधरी हरियाणा में देसी क्वीन के नाम से मशहूर हैं। वह कई हिट गाने दे चुकी हैं।- फाइलसपना चौधरी हरियाणा में देसी क्वीन के नाम से मशहूर हैं। वह कई हिट गाने दे चुकी हैं।- फाइल

अब जानिए सपना-वीर विवाद की पूरी कहानी

सपना ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

विवाद तब सार्वजनिक हुआ, जब सपना चौधरी ने दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वैवाहिक जीवन के दौरान उनके साथ कई बार मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। सपना का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।

फिल्म ‘मोमाकू’ के प्रीमियर से पहले बढ़ी चिंता

सपना की ओर से एडवोकेट प्रीति सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी फिल्म ‘मोमाकू’ जल्द रिलीज होने वाली है और उसका प्रीमियर भी होने वाला है। ऐसे में सपना को सुरक्षा की जरूरत है। वीर साहू किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इससे सपना की सुरक्षा और उनके काम पर असर पड़ सकता है।

मजिस्ट्रेट ने संपर्क न करने के आदेश दिए

न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई तक वीर साहू किसी भी माध्यम से सपना चौधरी से संपर्क नहीं करेंगे। उन्हें सपना के घर, कार्यस्थल या उनके आसपास जाने से भी रोका गया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रतिवादी किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न नहीं करेंगे। कोर्ट ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को आदेश दिया है कि वे अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

करवा चौध के दौरान सपना चौधरी और वीर साहू।-फाइल फोटोकरवा चौध के दौरान सपना चौधरी और वीर साहू।-फाइल फोटो

अब सपना चौधरी के बारे में जानिए…

देसी क्वीन के नाम से मशहूर

सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर डांसर, सिंगर, अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्हें “देसी क्वीन” के नाम से जाना जाता है। उनका जन्म 25 सितंबर 1990 को दिल्ली में हुआ था। पिता के निधन के बाद उन्होंने कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी संभाली और 12 साल की उम्र से स्टेज परफॉर्मेंस शुरू कर दी।

20 से ज्यादा गानों में आवाज दे चुकीं

रागनी कार्यक्रमों और हरियाणवी स्टेज शो के जरिए उन्होंने पहचान बनाई और धीरे-धीरे हरियाणा, राजस्थान, पंजाब तथा यूपी में लोकप्रिय हो गईं। कई हिट गानों पर डांस करने के साथ उन्होंने 20 से अधिक गानों को अपनी आवाज भी दी।

सपना चौधरी का गाना तेरी आंख्या का यो काजल बहुत फेमस हुआ था। हर स्टेज शो में वह इस गाने पर डांस करती हैं।-फाइलसपना चौधरी का गाना तेरी आंख्या का यो काजल बहुत फेमस हुआ था। हर स्टेज शो में वह इस गाने पर डांस करती हैं।-फाइल

2020 में वीर साहू से शादी की थी

2017 में बिग बॉस-11 में हिस्सा लेने के बाद उन्हें राष्ट्रीय पहचान मिली। 2018 में फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के गाने ‘हट जा ताऊ’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और कई फिल्मों में अभिनय भी किया। सपना ने जनवरी 2020 में हिसार में मदनहेड़ी गांव के रहने वाले हरियाणवी सिंगर और अभिनेता वीर साहू से लव मैरिज की थी। दंपती के दो बेटे हैं। अप्रैल में मासूम शर्मा के साथ लाइसेंस रिलीज हुई

झज्जर में लाइसेंस फिल्म के प्रमोशन के दौरान डांस करते सपना चौधरी और मासूम शर्मा।झज्जर में लाइसेंस फिल्म के प्रमोशन के दौरान डांस करते सपना चौधरी और मासूम शर्मा।

सपना चौधरी की इसी साल 24 अप्रैल को हरियाणवी फिल्म लाइसेंस रिलीज हुई। जिसमें वो हरियाणावी सिंगर मासूम शर्मा के साथ नजर आईं। फिल्म की प्रमोशन के दोनों स्टेज पर कई बार साथ भी दिखे। इससे पहले वो दोस्ती के साइड इफेक्ट्स, वीरे की वेडिंग, नानू की जानू, छोरियां छोरों से कम नहीं होती और जर्नी ऑफ भांगओवर फिल्मों में भी नजर आईं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • अब हरियाणवी डांसर का आपत्तिजनक VIDEO सामने आया: युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया

    युवक के प्राइवेट पार्ट पर नोट लगाकर डांस; ट्रोलर्स बोले- खुद वल्गैरिटी को बढ़ावा दिया|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:35Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा के निधन से पहले क्या हुआ: खेत में जाकर ट्यूबवेल पर नहाए, आकर मां से खिचड़ी बनवाई, मुंह से पानी निकला

    खेत में जाकर ट्यूबवेल पर नहाए, आकर मां से खिचड़ी बनवाई, मुंह से पानी निकला|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:52Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘कमर छूने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ तो जान दे दूंगी’: हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी

    हरियाणवी डांसर बोलीं- 15 जून तक इंतजार करूंगी; जहां इज्जत मिलेगी, वहीं परफॉर्मेंस दूंगी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar0:35Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सोनीपत में गाडी ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर: पत्नी की मौत, रिटायर्ड फौजी गंभीर; बेटा बोला-मौके पर खून मिला, पुलिस कह रही सबूत नहीं

    पत्नी की मौत, रिटायर्ड फौजी गंभीर; बेटा बोला-मौके पर खून मिला, पुलिस कह रही सबूत नहीं|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskarसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे