सारा अली खान की फोटो के लिए लड़ने लगे पैपराजी:अपशब्द कहे, धक्का-मुक्की की; घटना के बाद मुस्कुराती दिखीं एक्ट्रेस

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sara Ali Khan Paparazzi Fight In Mumbai | Controversy Video

सारा अली खान की फोटो के लिए लड़ने लगे पैपराजी:अपशब्द कहे, धक्का-मुक्की की; घटना के बाद मुस्कुराती दिखीं एक्ट्रेस2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सारा अली खान शुक्रवार को स्पॉट होने के दौरान ब्लैक फॉर्मल ब्लेजर पहने नजर आईं।  - Dainik Bhaskarसारा अली खान शुक्रवार को स्पॉट होने के दौरान ब्लैक फॉर्मल ब्लेजर पहने नजर आईं।

सारा अली खान शुक्रवार को स्पॉट हुईं। इसी दौरान वो पोज दे रही थीं, तभी उनके सामने दो पैपराजी फोटोग्राफर्स के बीच कैमरा स्पेस को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को धक्का देने लगे और मामला अपशब्दों तक पहुंच गया।

अचानक हुए इस विवाद से सारा अली खान कुछ देर के लिए हैरान नजर आईं। वह स्थिति को देखकर नर्वस होकर मुस्कुराती भी दिखीं और इसके बाद वहां से आगे बढ़ गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

तस्वीरें लेने पर कैमरे बंद करने को कहा था

सारा अली खान का पैपराजी के साथ तनावपूर्ण स्थिति का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में वह मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को खाना बांटते समय तस्वीरें लेने पर पैपराजी से कैमरे बंद करने की अपील करती नजर आई थीं।

सारा अली खान मुंबई (जुहू) के एक मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को खाना और सामान बांट रही थीं।सारा अली खान मुंबई (जुहू) के एक मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को खाना और सामान बांट रही थीं।

वहीं, इससे पहले नवंबर 2021 में सारा जब अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ के प्रमोशन के लिए एक कॉलेज पहुंची थीं।

तब इवेंट के दौरान भारी भीड़ और पैपराजी की मौजूदगी के चलते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। इसी दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने एक फोटोग्राफर को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही सारा ने सुरक्षा गार्ड को सबके सामने फटकार लगाई और पैपराजी से माफी भी मांगी थी।

सारा अली खान ने नवंबर 2021 में पैपराजी से माफी मांगी थी।सारा अली खान ने नवंबर 2021 में पैपराजी से माफी मांगी थी।

हालांकि, अगले दिन जब सारा दोबारा मीडिया के सामने आईं, तो पैपराजी ने उन्हें बताया कि धक्का देने वाला शख्स उनका निजी बॉडीगार्ड नहीं था।

इसके बाद सारा ने अपने बॉडीगार्ड का बचाव करते हुए कहा था कि उन्हें पहले से पता था कि उनकी गलती नहीं हो सकती।

सारा ने कहा था कि इवेंट आयोजकों की सिक्योरिटी टीम के एक सदस्य ने फोटोग्राफर्स को धक्का दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बॉडीगार्ड कभी ऐसा व्यवहार नहीं कर सकता।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में नजर आई थीं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अब सारा जल्द ही फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक कर रहे हैं।

फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ‘उड़ता तीर’ अब 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

……………

सारा अली खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

सारा अली खान ने रोहित शेट्टी से हाथ जोड़कर मांगा था काम: ऐश्वर्या से एक्ट्रेस बनने की प्रेरणा मिली

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। हालांकि, वो फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। नेपोटिज्म की वजह से अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। ट्रोलिंग पर सारा अली खान ने कहा था, ‘मैं अपने मां- बाप को तो नहीं बदल सकती। मैं हमेशा चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे काम से पहचानें।’ पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बिग बॉस फेम अनुराग मर्डर की कोशिश में गिरफ्तार:आरोप- साले को रॉड से पीटा, कार के नीचे डाला; बोले- पहले हम पर हुआ हमला

    Hindi News Local Uttarakhand Dehradun YouTuber Anurag Dobhal Controversy | Dehradun Assault Case Police Probe बिग बॉस फेम अनुराग मर्डर की कोशिश में गिरफ्तार:आरोप- साले को रॉड से पीटा, कार…

    मेरठ के लावड़ में पटाखों की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार:दीपावली से पहले इंचौली पुलिस की छापेमारी, दो सगे भाई भी शामिल, बिक्री का आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Crackdown: Illegal Firecrackers Seized In Incholi | Diwali 2026 मेरठ के लावड़ में पटाखों की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार:दीपावली से पहले इंचौली पुलिस…

    You Missed

    बिग बॉस फेम अनुराग मर्डर की कोशिश में गिरफ्तार:आरोप- साले को रॉड से पीटा, कार के नीचे डाला; बोले- पहले हम पर हुआ हमला

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 0 views
    बिग बॉस फेम अनुराग मर्डर की कोशिश में गिरफ्तार:आरोप- साले को रॉड से पीटा, कार के नीचे डाला; बोले- पहले हम पर हुआ हमला

    Two charged with arson in fire at vacant home on Charleston’s West Side, court records say

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 2 views
    Two charged with arson in fire at vacant home on Charleston’s West Side, court records say

    मेरठ के लावड़ में पटाखों की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार:दीपावली से पहले इंचौली पुलिस की छापेमारी, दो सगे भाई भी शामिल, बिक्री का आरोप

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    मेरठ के लावड़ में पटाखों की खेप पकड़ी, तीन गिरफ्तार:दीपावली से पहले इंचौली पुलिस की छापेमारी, दो सगे भाई भी शामिल, बिक्री का आरोप

    Raiders fan takes shot at Taylor Swift’s looks with sign at Chiefs game, shredded NFL refs & parents gone wild

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 5 views
    Raiders fan takes shot at Taylor Swift’s looks with sign at Chiefs game, shredded NFL refs & parents gone wild

    'काला हिरण' फिल्म विवाद, हाईकोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा:प्रड्यूसर ने कहा- फिल्म की रिलीज रोकने कई मुकदमे किए; जानिए पूरा विवाद

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    'काला हिरण' फिल्म विवाद, हाईकोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा:प्रड्यूसर ने कहा- फिल्म की रिलीज रोकने कई मुकदमे किए; जानिए पूरा विवाद

    Pieper High School on lockdown, nearby middle school on ‘secure’ status – KTSA

    • By dp
    • October 6, 2026
    • 3 views
    Pieper High School on lockdown, nearby middle school on ‘secure’ status – KTSA