सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sara Ali Khan Visits Pahalgam | Amarnath Yatra Buzz, Trekking Stick Photo

सारा अली खान पहुंचीं पहलगाम:स्थानीय परिवार के साथ बिताया समय, ट्रेकिंग स्टिक के साथ दिखीं, क्या एक्ट्रेस अमरनाथ यात्रा पर हैं3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचीं। पहलगाम के नूर मड हाउस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर पहुंची हैं। हालांकि, सारा अली खान या उनकी टीम ने अब तक अमरनाथ यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

तस्वीरों में सारा स्थानीय गुज्जर-बकरवाल परिवार के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। उन्होंने परिवार के साथ बैठकर फोटो भी खिंचवाई।

सारा ने सफेद टॉप, ट्रैक पैंट, कैप और सनग्लासेस पहन रखे हैं, जबकि उनके हाथ में ट्रेकिंग स्टिक भी दिखाई दे रही है।सारा ने सफेद टॉप, ट्रैक पैंट, कैप और सनग्लासेस पहन रखे हैं, जबकि उनके हाथ में ट्रेकिंग स्टिक भी दिखाई दे रही है।

बता दें कि नूर मड हाउस में लकड़ी की आंच पर धीरे-धीरे पका हुआ स्थानीय कश्मीरी भोजन परोसा जाता है।

नूर मड हाउस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘सारा अली खान का मेहमान नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात थी। उनकी सादगी, विनम्रता और अपनापन हमेशा याद रहेगा। नूर मड हाउस में उनका हमेशा स्वागत रहेगा।’

पहलगाम का नूर मड हाउस पहलगाम-अरु रोड पर स्थित एक पारंपरिक मिट्टी का घर है। इसे एक स्थानीय गुज्जर-बकरवाल चरवाहा परिवार चलाता है।पहलगाम का नूर मड हाउस पहलगाम-अरु रोड पर स्थित एक पारंपरिक मिट्टी का घर है। इसे एक स्थानीय गुज्जर-बकरवाल चरवाहा परिवार चलाता है।

क्या अमरनाथ यात्रा पर हैं सारा?

पोस्ट में लोकेशन पहलगाम, कश्मीर दी गई है। पहलगाम, अमरनाथ यात्रा के पारंपरिक मार्ग का प्रमुख बेस कैंप भी है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि सारा अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंची हैं। हालांकि, पोस्ट में कहीं भी अमरनाथ यात्रा या बाबा बर्फानी के दर्शन का जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए फिलहाल इसे केवल अटकल ही माना जा सकता है। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई है और पहलगाम मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं।

सारा अली खान इससे पहले भी केदारनाथ, महाकाल मंदिर, काशी विश्वनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करती रही हैं।

सारा और जान्हवी कपूर 2021 में उत्तराखंड स्थित केदारनाथ पहुंची थीं।सारा और जान्हवी कपूर 2021 में उत्तराखंड स्थित केदारनाथ पहुंची थीं।महाकाल के दरबार में भक्ति में डूबी नजर आई थीं सारा अली खान।महाकाल के दरबार में भक्ति में डूबी नजर आई थीं सारा अली खान।

सारा जुलाई 2023 में अमरनाथ यात्रा पर गई थीं। उन्होंने बाबा बर्फानी के दर्शन कर अपनी यात्रा के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

सारा पूरी सुरक्षा के साथ अमरनाथ यात्रा पर पहुंची थीं।सारा पूरी सुरक्षा के साथ अमरनाथ यात्रा पर पहुंची थीं।

ट्रोलिंग पर सारा ने खुलकर जवाब दिया था

गौरतलब है कि सारा के पिता सैफ अली खान मुस्लिम हैं, जबकि उनकी मां अमृता सिंह हिंदू हैं। सारा अपने पिता का ही टाइटल यूज करती हैं।

मंदिरों में जाने के लिए सारा अली खान की कट्टरपंथियों ने आलोचना की थी। मुस्लिम होने के बावजूद सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था कुछ लोगों को पसंद नहीं आती है। वहीं, अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के दौरान सारा ने विरोधियों को जवाब भी दिया था।

सारा ने कहा था, ‘मैं जितनी शिद्दत से अजमेर शरीफ जाऊंगी, उतनी ही शिद्दत से गुरुद्वारा बंगला साहिब या महाकाल जाऊंगी और जाती रहूंगी। जिसको मुझे ट्रोल करना है, वो ट्रोल कर सकते हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कहीं भी जाकर सबसे जरूरी बात ये होती है कि आपको वहां की ऊर्जा अच्छी लगनी चाहिए। मैं ऊर्जा में मान्यता रखती हूं।’

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ से बैन नहीं हटेगा: केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की

    केंद्रीय कमेटी ने सिफारिश की, इंटरनेशनली भी बैन हुई; मंत्री ने आतंकी की AK-47 वाली फोटो पोस्ट की|लुधियाना,Ludhiana - Dainik Bhaskar0:57Play videoPlay videoलुधियाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • टीवी एक्टर रोहित चंदेल पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार: 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप

    16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:38Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • श्रेयस अय्यर की बहन को मिली थीं रेप की धमकियां: श्रेष्ठा अय्यर बोलीं- KKR रील विवाद के बाद डेथ थ्रेट्स मिले, गालियों भरे कॉल आए

    श्रेष्ठा अय्यर बोलीं- KKR रील विवाद के बाद डेथ थ्रेट्स मिले, गालियों भरे कॉल आए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:50Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan 84th Birthday | Fans Gather At Jalsa Mumbai Celebration अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया…

इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

Hindi News Local Uttar pradesh Etawah Etawah: Raktdata Samuh Organizes Havan For Peace Of Departed Souls इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगीइटावा4 मिनट पहले…

You Missed

‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 1 views
‘Saturday Night Live’ Opens With An Overcompensating Pete Hegseth Pumping Up His Plans To Stream A Live Execution

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 1 views
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर घर के बाहर जुटे फैंस:पोस्टर लेकर पहुंचे, केक बांटकर मनाया जश्न; ढोल-नगाड़ों पर किया डांस

Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 3 views
Notice to Alabama Football Fans Concerning Counterfeit Tickets – Alabama Athletics

इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 3 views
इटावा में हवन कार्यक्रम:ईश्वर से प्रार्थना कर दिवंगत आत्माओं की शांति मांगी

Severe thunderstorm warning in place for Imperial County Saturday evening

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
Severe thunderstorm warning in place for Imperial County Saturday evening

मऊ में नवरात्रि पर एसपी ने सुरक्षा जांची:दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

  • By dp
  • October 11, 2026
  • 4 views
मऊ में नवरात्रि पर एसपी ने सुरक्षा जांची:दुर्गा पूजा पंडालों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर दिए निर्देश