सहारनपुर में मशरूम बीज के नाम पर 2.76 लाख ठगे:किसान बीज खरीदने के खोज रहा था डीलर का नंबर, गूगल पर मिले ठग ने निकाल ली रकम

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Saharanpur
  • Saranpur Farmer Mushroom Seed Scam | Rs 2.76 Lakh Thug

सहारनपुर में मशरूम बीज के नाम पर 2.76 लाख ठगे:किसान बीज खरीदने के खोज रहा था डीलर का नंबर, गूगल पर मिले ठग ने निकाल ली रकमसहारनपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskarप्रतीकात्मक फोटो।

सहारनपुर में साइबर ठगों ने मशरूम की खेती के लिए बीज खरीदने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाकर उसके खाते से 2.76 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर थाना जनकपुरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

जनकपुरी थाना क्षेत्र की भरत वाटिका निवासी मनमोहन सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मशरूम की खेती के लिए बीज खरीदना चाहते थे। 11 जून को उन्होंने गूगल पर मशरूम बीज उपलब्ध कराने वाले विक्रेताओं के नंबर खोजे। इसी दौरान उन्हें अमित मिश्रा नामक व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला, जो स्वयं को हिमाचल प्रदेश के सोलन का निवासी बता रहा था।

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने उसे फोन पर संपर्क कर मशरूम बीज खरीदने संबंधी जानकारी ली। बातचीत के दौरान आरोपी ने भरोसे में लेकर व्हाट्सएप के माध्यम से कई जानकारियां और दस्तावेज मांगे, जिन्हें उन्होंने उपलब्ध करा दिया। इसके बाद आरोपी ने विभिन्न बहानों से ऑनलाइन भुगतान कराने और बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।

मनमोहन सिंह का आरोप है कि उनके केनरा बैंक, कैलाशपुर स्थित खाते से 11 जून को 89,500 रुपये, 12 जून को 97,000 रुपये तथा 13 जून को 89,500 रुपये निकाल लिए गए। इस प्रकार कुल 2 लाख 76 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।

जब उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की और लेन-देन का विवरण जुटाया। इसके बाद उन्होंने थाना जनकपुरी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराध से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

Hindi News Entertainment Bollywood Ajay Devgn Pan Masala Ad Controversy | Bombay High Court Challenge FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस…

झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

Hindi News Local Uttar pradesh Jhansi Jhansi Collectorate Clash: Lawyers Attack Police, CCTV Footage Released झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना,…

You Missed

Among ESPN College GameDay and SEC Nation talent, only one picks Florida over Georgia

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 1 views
Among ESPN College GameDay and SEC Nation talent, only one picks Florida over Georgia

FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
FDA की कार्रवाई के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अजय देवगन:पान मसाला एड विवाद में नोटिस मिलने पर बोले- कंपनी की जगह मुझे नोटिस देना गलत

Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
झांसी कलेक्ट्रेट में वकीलों ने दरोगा को दौड़ाया, CCTV:वीडियो बना रहे सिपाही से मोबाइल छीना, मारपीट की, पुलिस ने जारी की 3 फुटेज

Sabres at Kings projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
Oilers at Islanders projected lineups | NHL.com

अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 5 views
अलीगढ़ में वंदे भारत स्लीपर का स्वागत:पहली वंदे भारत स्लीपर को सांसदों ने दिखाई हरी झंडी, रेलवे अधिकारियों ने गिनाईं विकास योजनाएं