बेल्थरारोड में सरयू का जलस्तर 64.870 मीटर पर पहुंचा:तुर्तीपार श्मशान घाटपानी से घिरा, छोटकी टंगुनिया के लिए 3 से 4 नाव की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ballia
  • Belthra road
  • Saryu River Flood Update | Turtipar Ghat Submerged In Ballia

बेल्थरारोड में सरयू का जलस्तर 64.870 मीटर पर पहुंचा:तुर्तीपार श्मशान घाट पानी से घिरा, छोटकी टंगुनिया के लिए 3 से 4 नाव की मांगअशोक कुमार जायसवाल | बेल्थरा रोड4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरयू नदी के जलस्तर में कमी आने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। - Dainik Bhaskarसरयू नदी के जलस्तर में कमी आने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

बेल्थरारोड (बलिया) में सरयू नदी के जलस्तर में शनिवार को कमी आने से तटवर्ती गांवों के लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। शनिवार सुबह नदी का जलस्तर 64.870 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि यह खतरे के निशान 64.010 मीटर से अभी भी 86 सेंटीमीटर ऊपर है। शुक्रवार शाम चार बजे तक जलस्तर स्थिर रहने के बाद शनिवार को कमी दर्ज होने से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है, लेकिन नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

सरयू का जलस्तर बढ़ने के कारण तुर्तीपार श्मशान घाट पहले ही पानी से घिर चुका है। घाट के आसपास करीब 150 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण किया गया है। इसमें लगभग 75 हेक्टेयर क्षेत्र पानी की चपेट में आ चुका है। वन विभाग के अनुसार करीब 70 हजार पौधों के प्रभावित होने की आशंका है। जलस्तर घटने से अब स्थिति में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद जगी है, हालांकि निचले क्षेत्रों में पानी जमा होने से परेशानी बनी हुई है।

घाट तक पहुंचने में परेशानी

तुर्तीपार श्मशान घाट के आसपास पानी जमा होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद घाट और आसपास के निचले क्षेत्रों से पानी पूरी तरह उतरने में समय लग सकता है। ग्रामीणों की नजर अब नदी के जलस्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव पर बनी हुई है।

तुर्तीपार, हल्दीरामपुर और टंगुनिया समेत सरयू किनारे बसे गांवों के लोगों का कहना है कि जलस्तर में कमी राहत की बात है, लेकिन नदी अभी भी खतरे के निशान से काफी ऊपर है। पूरी राहत तभी मानी जाएगी, जब पानी लगातार घटे और निचले इलाकों से भी जलभराव खत्म होना शुरू हो।

छोटकी टंगुनिया में रास्ता डूबा

छोटकी टंगुनिया गांव का रास्ता नदी के पानी में डूब गया है। इससे ग्रामीणों के आवागमन के लिए नाव का संचालन किया जा रहा है। गांव की आबादी करीब 800 है, ऐसे में सिर्फ एक नाव से ग्रामीणों की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है।

टंगुनिया के प्रधान महेश यादव ने प्रशासन से ग्रामीणों की सुविधा के लिए तीन से चार और नाव उपलब्ध कराने की मांग की है। उनकी मांग पर उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने जल्द नाव उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

जलस्तर घटा, लेकिन निगरानी जरूरी

शनिवार सुबह सरयू का जलस्तर 64.870 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 64.010 मीटर से 86 सेंटीमीटर अधिक है। जलस्तर में कमी ने तटवर्ती लोगों को अस्थायी राहत जरूर दी है, लेकिन नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण निगरानी अभी भी जरूरी बनी हुई है। ग्रामीण लगातार जलस्तर में बदलाव पर नजर रख रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    विवेकानंद की साधना से जुड़ा पवहारी बाबा आश्रम बदहाल:गाजीपुर में 65-70 लाख से हुआ था सुंदरीकरण, सोलर लाइटें 1-2 महीने में बंद; सड़क धंसी

    Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur: Vivekanandas Pavhari Baba Ashram In Ruins Despite Fund Usage विवेकानंद की साधना से जुड़ा पवहारी बाबा आश्रम बदहाल:गाजीपुर में 65-70 लाख से हुआ…

    CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह:पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी पहुंचे, दीपके को गले लगाया; शबाना आजमी-विशाल ददलानी भी पहुंचे

    Hindi News Entertainment Bollywood Naseeruddin Shah & Celebs Protest At Mumbai Shivaji Park | CJP Updates CJP के आंदोलन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह:पुलिस परमिशन न मिलने के बाद भी…

    You Missed

    Peterka wastes little time making mark in Bruins debut | NHL.com

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    Peterka wastes little time making mark in Bruins debut | NHL.com

    बेल्थरारोड में सरयू का जलस्तर 64.870 मीटर पर पहुंचा:तुर्तीपार श्मशान घाटपानी से घिरा, छोटकी टंगुनिया के लिए 3 से 4 नाव की मांग

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    बेल्थरारोड में सरयू का जलस्तर 64.870 मीटर पर पहुंचा:तुर्तीपार श्मशान घाटपानी से घिरा, छोटकी टंगुनिया के लिए 3 से 4 नाव की मांग

    Reign vs. Courage: Gamethread

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    Reign vs. Courage: Gamethread

    विवेकानंद की साधना से जुड़ा पवहारी बाबा आश्रम बदहाल:गाजीपुर में 65-70 लाख से हुआ था सुंदरीकरण, सोलर लाइटें 1-2 महीने में बंद; सड़क धंसी

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    विवेकानंद की साधना से जुड़ा पवहारी बाबा आश्रम बदहाल:गाजीपुर में 65-70 लाख से हुआ था सुंदरीकरण, सोलर लाइटें 1-2 महीने में बंद; सड़क धंसी

    Fox News Entertainment newsletter: Charles, William ‘furious’ over book; Harry, Meghan’s motives unclear