श्रावस्ती के बाबा विभूतिनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के पहले सोमवार पर तड़के 3 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shrawasti
  • Sawan First Monday | Shravasti Baba Vibhutinath Dham Jalabhishek LIVE

श्रावस्ती के बाबा विभूतिनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के पहले सोमवार पर तड़के 3 बजे से शुरू हुआ जलाभिषेकश्रावस्ती15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती में सावन के पहले सोमवार पर जिले के प्रसिद्ध पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार सुबह तीन बजे से मंदिर में जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। नेपाल समेत आसपास के कई जिलों से आए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालु एक दिन पहले ही सीताद्वार स्थित सीता सरोवर, जंगलदास कुट्टी और अन्य पवित्र स्थलों से जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे। रविवार देर रात 11 बजे से ही कांवड़ियों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। पूरी रात और सोमवार सुबह तक भक्त कतारबद्ध होकर जलाभिषेक करते रहे। मंदिर परिसर पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा।

गिलौला क्षेत्र स्थित बाबा झारखंडी नाथ मंदिर में भी सुबह चार बजे से जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। जिले के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

सावन के प्रत्येक सोमवार को लगने वाले मेले को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के बीच रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में बैरिकेडिंग, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने के भी आदेश दिए गए हैं।

श्रावस्ती पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जलाभिषेक के दौरान निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या आपातकालीन सेवा 112 पर देने की भी अपील की गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    Hindi News Entertainment Bollywood Yami Gautam National Award | Article 370 Success & Himachal Farming Plan यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं;…

    गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Man Dressed As Groom Seeks Urfi Javed For Marriage गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही…

    You Missed

    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    Raiders news: Raiders are expanding the role of Tre Tucker

    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    यामी गौतम एक्टिंग छोड़कर खेती करने वाली थीं:‘उरी’ नहीं चलती तो हिमाचल लौट जातीं; ‘आर्टिकल 370’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला

    Cardinals RB Jeremiyah Love ‘back to myself’ after two-game absence, eager to set tone vs. Cowboys

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    Cardinals RB Jeremiyah Love ‘back to myself’ after two-game absence, eager to set tone vs. Cowboys

    गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 6 views
    गोरखपुर में 16 साल से दूल्हा बनकर घूम रहा युवक:बोला- उर्फी जावेद को ही दुल्हनियां बनाउंगा, वरना कुंवारा रहूंगा

    Boca Juniors vs River Plate: Match Preview

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 7 views
    Boca Juniors vs River Plate: Match Preview

    ‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 7 views
    ‘आप बुरे आदमी हो’:यश रावण का किरदार निभा रहे हैं, यह जान बेटा हुआ था हैरान, बोला- आप ऐसा कैसे कर सकते हो?