शाहरुख की क्रिकेट टीम का अमेरिका में बना स्टेडियम:उद्घाटन के वीडियो में पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर भी नजर आए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shahrukh Khan KKR Stadium Inauguration Los Angeles | LAKR Ground Launch

शाहरुख की क्रिकेट टीम का अमेरिका में बना स्टेडियम:उद्घाटन के वीडियो में पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर भी नजर आए4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान के नाइट राइडर्स ग्रुप और मेजर लीग क्रिकेट (MLC) ने मिलकर अमेरिका में ‘नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड’ बनाया है। यह स्टेडियम कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी के पोमोना शहर में स्थित फेयरप्लेक्स में बनाया गया है।

MLC में यह लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) का घरेलू मैदान होगा, जिसे मात्र 100 दिनों में तैयार किया गया।

स्टेडियम के बनने के बाद इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान ने लिखा, “जो एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। लॉस एंजिल्स के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।”

शाहरुख खान की पोस्ट।शाहरुख खान की पोस्ट।

उन्होंने कहा कि यह मैदान क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन, परिवारों और यादगार पलों के लिए बनाया गया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए ICC चेयरमैन जय शाह और CEO संजोग गुप्ता का धन्यवाद दिया।

शाहरुख ने कहा कि यह क्रिकेट ग्राउंड सिर्फ लॉस एंजिल्स के लोगों के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए समर्पित है। उन्होंने अपना मैसेज बिलीव इन पर्पल एंड गोल्ड भी दोहराया।

वीडियो में क्रिकेटर अली खान भी नजर आए शाहरुख द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अमेरिका के क्रिकेटर अली खान नजर आए। अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की टीम के लिए खेलते हैं। वह MLC में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का भी हिस्सा हैं। वीडियो में वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन भी दिखाई दिए।

वीडियो में अली खान, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन भी दिखाई दिए।वीडियो में अली खान, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन भी दिखाई दिए।

ओलंपिक 2028 का कनेक्शन

यह स्टेडियम लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। यह आगामी ओलिंपिक मैचों की मेजबानी के लिए एक प्रमुख वेन्यू माना जा रहा है।

इस क्रिकेट ग्राउंड को तैयार करने के लिए निर्माण के दौरान 32,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई।इस क्रिकेट ग्राउंड को तैयार करने के लिए निर्माण के दौरान 32,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई।

वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर

गल्फ न्यूज के मुताबिक, इस मैदान के मुख्य स्क्वायर पर 8 विकेट (पिच) तैयार की गई हैं। इसमें ICC के नियमों के मुताबिक बाउंड्री और 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर्स लगाए गए हैं।

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का MLC में प्रदर्शन

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) ने साल 2023 में आयोजित मेजर लीग क्रिकेट के पहले सीजन से खेलना शुरू किया था। 2023 में टीम अंक तालिका में सबसे नीचे (6वें स्थान) पर रही। 2024 में थोड़ा सुधार हुआ। टीम 5वें स्थान पर रही। वहीं, 2025 में टीम 6वें स्थान पर रही।

जेसन होल्डर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) के कप्तान हैं।जेसन होल्डर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) के कप्तान हैं।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • फिल्ममेकर की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे पवन कल्याण: फोटोग्राफर्स को टोका, मंच पर भीड़ लगने से परेशान दिखे गेस्ट, सिक्योरिटी को करनी पड़ी जद्दोजहद

    फोटोग्राफर्स को टोका, मंच पर भीड़ लगने से परेशान दिखे गेस्ट, सिक्योरिटी को करनी पड़ी जद्दोजहद|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:33Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आमिर खान से भाई फैसल ने माफी मांगी: कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा, वो अपनी सुधारें, पुराने बयान पर पछतावा जाहिर किया, शादी की बधाई दी

    कहा- मैं अपनी गलती सुधारूंगा, वो अपनी सुधारें, पुराने बयान पर पछतावा जाहिर किया, शादी की बधाई दी|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:51Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

Hindi News Local Rajasthan Jaipur Ashram 4 Shoot In Jaipur | Bobby Deol As Baba Nirala At Amer Lake आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला…

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

Hindi News Entertainment Bollywood Drishyam 3 Movie Review | Ajay Devgn Vijay Salgaonkar New Game Plan मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई…

You Missed

Stormont Vail offers free drive-thru and walk-in flu shot clinics

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 0 views
Stormont Vail offers free drive-thru and walk-in flu shot clinics

आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 0 views
आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट

Houston weather: Flood watch in effect through Friday

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 2 views
Houston weather: Flood watch in effect through Friday

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 3 views
मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

Check Out Every Pokémon TCG Product Release in October 2026

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 2 views
Check Out Every Pokémon TCG Product Release in October 2026

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 3 views
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी