भाजपा के पूर्व-जिलाध्यक्ष को सचिव ने दी गोली-मारने की धमकी:फोन पर कहा- योगी बाबा बचाने नहीं आएंगे, निगोही थाने में एफआईआर दर्ज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Shahjahanpur: BJP Leader Threatened By Secretary, FIR Filed In Nigohi

भाजपा के पूर्व-जिलाध्यक्ष को सचिव ने दी गोली-मारने की धमकी:फोन पर कहा- योगी बाबा बचाने नहीं आएंगे, निगोही थाने में एफआईआर दर्जशाहजहांपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा को ग्राम पंचायत सचिव ने गोली मारने की धमकी दी है। यह धमकी मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी मांगने पर दी गई। सचिव ने कहा कि ‘योगी बाबा बचाने नहीं आएंगे’। भाजपा नेता ने निगोही थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।

निगोही थाना क्षेत्र के गुरगवां गांव के रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनारायण मिश्रा ने एफआईआर में बताया कि 12 सितंबर को उनके पास परसरा परसरी गांव के विजय सिंह आए थे। विजय सिंह ने बताया कि उनके पिता प्रेमपाल सिंह के मृत्यु प्रमाण पत्र की सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। लेकिन, ग्राम पंचायत सचिव अवनीश सिंह ने अभी तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस पर श्यामनारायण मिश्रा ने सचिव अवनीश सिंह को फोन कर प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी लेनी चाही। आरोप है कि फोन पर ही सचिव आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने मिश्रा को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।

सचिव ने कथित तौर पर कहा, “योगी बाबा भी तुम्हें बचाने नहीं आएंगे, अब ज्यादा दिन तुम्हारी सरकार रहने वाली नहीं है। तुम जहां मिलोगे वहीं गोली मार देंगे।” निगोही के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Kedarnath Controversy | Sara Ali Khan Fatwa Maulana Shahabuddin Rajvi BREAKINGयूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना…

    रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Recalls Kenya Masai Mara Proposal To Alia Bhatt रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3…

    You Missed

    Caterpillar Reports Second-Quarter 2026 Results

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 3 views
    Caterpillar Reports Second-Quarter 2026 Results

    यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 4 views
    यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

    Winning Powerball numbers for the $716 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 7 views
    Winning Powerball numbers for the 6 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 6 views
    रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

    Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 8 views
    Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

    ‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 9 views
    ‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी