पार्षदों ने नगर निगम की कमाई बांटने की खाई कसम:हाथ में जल लेकर बोले- बराबर बंटेगा रुपया, गद्दारी करने वाले की मां पर अभद्र टिप्पणी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Shahjahanpur Corporators Oath Controversy | Viral Video | Corruption Charges

पार्षदों ने नगर निगम की कमाई बांटने की खाई कसम:हाथ में जल लेकर बोले- बराबर बंटेगा रुपया, गद्दारी करने वाले की मां पर अभद्र टिप्पणीशाहजहांपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर नगर निगम के कई पार्षदों का एक वीडियो सामने आया है। इसमें सभी पार्षद नगर निगम की आमदनी को आपस में बराबर बांटने की शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक पार्षद अंजुलि में जल लेकर अन्य पार्षदों को शपथ दिलाते नजर आ रहे हैं।

शपथ के दौरान गद्दारी करने वाले पार्षद के लिए मां का नाम लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई। वीडियो करीब 6 महीने पुराना बताया जा रहा है, लेकिन मंगलवार दोपहर को सामने आया है। हालांकि दैनिक भास्कर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पार्षदों ने पहले बोतल से हाथ में पानी लिया। इसके बाद नगर निगम की कमाई बांटने की शपथ ली।पार्षदों ने पहले बोतल से हाथ में पानी लिया। इसके बाद नगर निगम की कमाई बांटने की शपथ ली।

2018 में नगर निगम बना था शाहजहांपुर

शाहजहांपुर नगरपालिका को 17 अप्रैल 2018 को नगर निगम घोषित किया गया था। साल 2023 में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा के 41 पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा अन्य दलों के पार्षद भी चुनाव जीते थे। कुछ पार्षद शासन की ओर से नामित भी किए गए हैं।

निगम की आमदनी बराबर बांटने की शपथ

वीडियो में कई पार्षद हाथ में जल लेकर शपथ लेते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से अधिकांश के भाजपा से जुड़े होने की बात कही जा रही है। एक पार्षद शपथ के शब्द बोलता है और बाकी पार्षद उसे दोहराते नजर आते हैं।

एक-एक कर सभी पार्षदों ने हाथ में जल लिया। एक पार्षद ने सभी को शपथ दिलाई।एक-एक कर सभी पार्षदों ने हाथ में जल लिया। एक पार्षद ने सभी को शपथ दिलाई।

शपथ में एक-दूसरे का साथ देने की बात

वीडियो में पार्षद यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि निगम से होने वाली आमदनी सभी में बराबर बांटी जाएगी। किसी एक पार्षद पर आंच आने पर सभी एकजुट होकर उसके साथ खड़े रहेंगे। इसके बाद एक पार्षद ने गद्दारी करने वाले के लिए मां का नाम लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।

वीडियो में कुछ पार्षद शपथ के दौरान हाथ में लिया जल जमीन पर फेंकते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ ने उसे पी लिया।

महापौर ने जानकारी से किया इंकार

वीडियो को लेकर महापौर अर्चना वर्मा ने जानकारी से इंकार किया। नगर आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वीडियो में शपथ दिलाते नजर आ रहे पार्षद लालू पुजारी से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

शपथ के दौरान हॉल में कई पार्षद मौजूद थे। सभी ने हाथ में जल लेकर कसम खाई।शपथ के दौरान हॉल में कई पार्षद मौजूद थे। सभी ने हाथ में जल लेकर कसम खाई।

कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता उर्फ मुन्ना ने कहा, नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पार्षदों ने चुनाव जीतने के बाद शपथ ली थी। अब वीडियो में दूसरी तरह की शपथ सामने आ रही है। असली शपथ कौन सी है? कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा, वह जल्द अधिकारियों से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे।

सपा जिलाध्यक्ष बोले- जनता में गलत संदेश जाएगा

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा, नगर निगम जनता से जुड़ी संस्था है। वीडियो में जिस तरह की बातें कही जा रही हैं, उससे जनता के बीच गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति नहीं होनी चाहिए।

—————————-

ये खबर भी पढ़ें-

रक्षाबंधन पर 3 दिन बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं: साथी पुरुष को भी छूट; योगी बोले- प्राइवेट गाड़ी वाले मनमानी न करें

रक्षाबंधन पर यूपी में महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। महिलाएं 3 दिन रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक मिलेगी। महिला के जा रहे पुरुष को भी यह सुविधा मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • बात खरी हैचाचा और भैया दोनों को साध रहे अब्बास अंसारी: भूख से तड़पे BJP विधायक ने मैदान छोड़ा, चंद्रशेखर ने दिखाई डॉक्टरी

    भूख से तड़पे BJP विधायक ने मैदान छोड़ा, चंद्रशेखर ने दिखाई डॉक्टरी|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:59Play videoPlay videoउत्तरप्रदेश

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • डंपर-ऑल्टो कार की टक्कर, सरकारी टीचर-पत्नी और बेटा-बेटी की मौत: बाराबंकी में कार के गेट तोड़कर निकाले शव; 7 साल की बच्ची घायल

    बाराबंकी में कार के गेट तोड़कर निकाले शव; 7 साल की बच्ची घायल|बाराबंकी,Barabanki - Dainik Bhaskar0:40Play videoPlay videoबाराबंकी

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • डॉक्टर के सीने में स्टेयरिंग घुसी, कार में तड़प-तड़पकर मौत: सुल्तानपुर में ऑपरेशन करने जा रहे थे, कार रेलिंग से टकराई; 2 साथी डॉक्टर घायल

    सुल्तानपुर में ऑपरेशन करने जा रहे थे, कार रेलिंग से टकराई; 2 साथी डॉक्टर घायल|सुलतानपुर,Sultanpur - Dainik Bhaskar0:43Play videoPlay videoसुलतानपुर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • प्रेमी की हत्या करने आए शूटरों ने युवक को मारा: शामली में चौकी के पास 2 घंटे घूमते रहे, ग्रामीणों ने बदमाश समझकर पकड़ा तो मार दी गोली

    0:42Play videoPlay videoशामली

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Manoj Muntashir Vs Abhijeet Deepke Controversy | Dhruv Rathee Video अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान…

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

Hindi News Entertainment Bollywood Tanushree Datta Statement On Nana Patekar Death | Metoo Controversy नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी,…

You Missed

‘VisionQuest’ Surprises NYCC with First Episode Screening

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 1 views
‘VisionQuest’ Surprises NYCC with First Episode Screening

अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 1 views
अभिजीत दीपके पर भड़के मनोज मुंतशिर:बोले- यह युवाओं के दम पर देश को अगला नेपाल, पाकिस्तान या बांग्लादेश बनाना चाहते हैं

Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 2 views
Delta Air Lines cuts 2026 forecast on fuel surge, but CEO says demand is still strong

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 2 views
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता बोलीं:#MeToo आंदोलन के बाद नर्क बन गई जिंदगी, एक्ट्रेस के बयान पर AICWA ने जताई नाराजगी

Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 4 views
Comfortable Friday in Maryland; Tracking Isaias

अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए

  • By dp
  • October 9, 2026
  • 3 views
अजय देवगन के करियर की दूसरी बड़ी हिट बनी दृश्यम-3:'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ा; भारत में कमाए 245 करोड़ रुपए