- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shahjahanpur
- Shahjahanpur Girl Suicide Case | Health Issues Linked To Death
शाहजहांपुर में बीमारी से परेशान युवती ने की खुदकुशी:कोठरी में फंदा लगाया, इलाज से नहीं मिल रहा था फायदाशाहजहांपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के धारा गांव में 18 साल की राजन देवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह लंबे समय से बीमारी से परेशान थी और इलाज से भी उसे फायदा नहीं मिल रहा था।
बुधवार सुबह करीब 8 बजे परिजनों ने राजन का शव घर के पीछे एक कोठरी में फंदे पर लटका देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
राजन के पिता रामनरेश ने बताया कि उनकी बेटी बीमारी के कारण तनाव में रहती थी। बुधवार रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। रात में राजन ने मकान से सटी कोठरी में धोती से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है और न ही राजन का किसी से मनमुटाव था। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुवायां प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने घटना की पुष्टि की है।
राजन के पिता रामनरेश ने बताया कि उनकी बेटी बीमारी के कारण तनाव में रहती थी।.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔




