वीआईपी ग्रूप पांच अनाथ भाई-बहनों का बना सहारा:शाहजहांपुर में करंट से हुई थी मां-बाप की मौत, सरकारी मदद मिलने लगेंगे में लगेंगे दो महीने

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Shahjahanpur Parents Death | Current Incident Orphans Get VIP Group Support

वीआईपी ग्रूप पांच अनाथ भाई-बहनों का बना सहारा:शाहजहांपुर में करंट से हुई थी मां-बाप की मौत, सरकारी मदद मिलने लगेंगे में लगेंगे दो महीनेशाहजहांपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में करंट लगने से माता-पिता की मौत के बाद पांच बच्चे अनाथ हो गए हैं। इस घटना के आठ दिन बाद, रविवार को ‘वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स’ नामक संस्था ने इन बच्चों को सहायता प्रदान की। संस्था ने बच्चों को एक महीने का राशन और कुछ नकद राशि दी।

यह घटना 4 जुलाई की रात जलालाबाद के कसारी गांव में हुई थी, जब फर्राटा पंखे से करंट लगने के कारण बच्चों के पिता अमर सिंह और मां कुसुमा की मृत्यु हो गई थी। अनाथ हुए बच्चों में 12 वर्षीय नितिन, 11 वर्षीय विवेक, 8 वर्षीय शोभित, 5 वर्षीय आरुषि और 4 वर्षीय संध्या शामिल हैं।

‘वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स’ के पदाधिकारियों ने बच्चों को बिस्कुट और टॉफी भी दीं। उन्होंने बच्चों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। बताया गया है कि सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन बच्चों तक पहुंचने में लगभग दो महीने का समय लग सकता है। वर्तमान में बच्चों की देखरेख पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार और ग्रामीण कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इन बच्चों को अभी तक कोई सरकारी मदद या मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इन बच्चों के लिए मुआवजे और पालन-पोषण हेतु सहायता प्रदान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे बच्चों का पूरा ख्याल रख रहे हैं, लेकिन माता-पिता की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता।

ग्रुप की कोषाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने कहा कि पांच मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ जाना अत्यंत दुखद है। ग्रुप बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। माता-पिता को खो चुके बच्चों की पीड़ा देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

जलालाबाद एसडीएम ने बताया कि परिवार में एक बेटे के नाम कुछ जमीन है। उसके आधार पर कृषि दुर्घटना के तहत मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने में दो महीने का वक्त लग जाता है। जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।फाइल बनाकर भेजी जा चुकी है। इस दौरान ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता अनूप गुप्ता, अरविंद कुमार, पंकज सक्सेना, प्रशांत शर्मा एवं मो. आमिर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ KGMU में मौत,:आजमगढ़ में आक्रोशित ग्रामीणों ने डेडबॉडी रखकर किया 2 घंटे चक्काजाम

    Hindi News Local Uttar pradesh Azamgarh Azamgarh Road Accident Death | Angry Villagers Protest Road Jam सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ KGMU में मौत:आजमगढ़ में आक्रोशित ग्रामीणों ने…

    कानपुर देहात में दो सिपाही सस्पेंड:डीआईजी की जगह एसपी को सैल्यूट करने का आरोप, वीडियो से गरमाया मामला

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur dehat Kanpur Dehat Police Salute Controversy | SP DIG Suspended Video Update कानपुर देहात में दो सिपाही सस्पेंड:डीआईजी की जगह एसपी को सैल्यूट करने…

    You Missed

    Hurkacz to face Zhou Yi in Shanghai on October 11

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 1 views
    Hurkacz to face Zhou Yi in Shanghai on October 11

    सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ KGMU में मौत,:आजमगढ़ में आक्रोशित ग्रामीणों ने डेडबॉडी रखकर किया 2 घंटे चक्काजाम

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 1 views
    सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ KGMU में मौत,:आजमगढ़ में आक्रोशित ग्रामीणों ने डेडबॉडी रखकर किया 2 घंटे चक्काजाम

    NA ŻYWO: Hubert Hurkacz — Yi Zhou w Szanghaju. Relacja i wynik live

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    NA ŻYWO: Hubert Hurkacz — Yi Zhou w Szanghaju. Relacja i wynik live

    कानपुर देहात में दो सिपाही सस्पेंड:डीआईजी की जगह एसपी को सैल्यूट करने का आरोप, वीडियो से गरमाया मामला

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    कानपुर देहात में दो सिपाही सस्पेंड:डीआईजी की जगह एसपी को सैल्यूट करने का आरोप, वीडियो से गरमाया मामला

    Introducing Playground: Create and play custom games

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 4 views
    Introducing Playground: Create and play custom games

    जाह्नवी कपूर-रिया चक्रवर्ती नैनीताल में कर रहीं शूटिंग:22 अक्टूबर तक शेड्यूल; ‘पीएन 36’ के गाने पर किया डांस, कैंची धाम जा सकती

    • By dp
    • October 11, 2026
    • 3 views
    जाह्नवी कपूर-रिया चक्रवर्ती नैनीताल में कर रहीं शूटिंग:22 अक्टूबर तक शेड्यूल; ‘पीएन 36’ के गाने पर किया डांस, कैंची धाम जा सकती