शाहरुख के घर मन्नत में दो सांप दिखे:रेस्क्यू टीम ने एक पकड़ा, करीब 8 फीट लंबा था; दूसरे की तलाश हो रही

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Snakes Found At Shah Rukh Khans Mannat Bungalow | Mumbai Rescue Update

शाहरुख के घर मन्नत में दो सांप दिखे:रेस्क्यू टीम ने एक पकड़ा, करीब 8 फीट लंबा था; दूसरे की तलाश हो रही7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान के मुंबई स्थित मशहूर बंगले मन्नत में 17 अगस्त को लॉन में दो सांप दिखे। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने एक सांप पकड़ लिया है, हालांकि दूसरा सांप अब भी बंगले में ही है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8 बजे एक स्नेक रेस्क्यूअर को मन्नत के अंदर दो सांप दिखने की जानकारी दी गई। इसके बाद बंगले में तलाशी शुरू की गई, जिसमें एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

रेस्क्यू किए गए सांप की लंबाई करीब 8 फीट थी। उसकी पहचान धामन के रूप में हुई, जिसे इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है। यह सांप गैर-जहरीला होता है और बंगले के परिसर में एक सीढ़ी के नीचे छिपा मिला।

दूसरा सांप तलाश के बाद भी नहीं मिला

रेस्क्यू की कोशिश पूरी तरह सफल नहीं रही। परिसर में लोगों की आवाजाही शुरू होने पर दूसरा सांप भाग गया। देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही, लेकिन वह नहीं मिला।

गैर-जहरीला सांप मिलने से स्टाफ को राहत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांप के गैर-जहरीला होने की जानकारी मिलने के बाद मन्नत के सिक्योरिटी गार्ड्स और स्टाफ ने राहत महसूस की।

इस बंगले का आधिकारिक नाम मन्नत लैंड्स एंड है। यह मुंबई के बांद्रा इलाके के बैंडस्टैंड में स्थित है। समुद्र के सामने बना शाहरुख का यह घर समय के साथ मुंबई की मशहूर जगहों में शामिल हो गया है। शाहरुख को देखने की उम्मीद में फैंस अक्सर बंगले के बाहर जमा होते हैं।

मन्नत में नहीं रह रहे हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान के बंगले मन्नत में पिछले कुछ महीनों से रेनोवेशन का काम जारी है, जिसके चलते वह अपनी फैमिली के साथ बांद्रा के एक लग्जरी अपार्टमेंट में रह रहे हैं। पाली हिल बांद्रा के चार मंजिला लग्जरी अपार्टमेंट पूजा कासा का किराया हर महीने 24 लाख है। इस अपार्टमेंट में शाहरुख और उनका परिवार अगले 2 साल तक रहेगा। इस लग्जरी अपार्टमेंट को फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने बनाया है, जिसका मालिकाना हक प्रोड्यूसर के बेटे जैकी भगनानी और बेटी दीपशिखा देशमुख के पास है।

पूरी रकम न होने के बावजूद खरीदा मन्नत

शाहरुख ने 1997 में अपनी फिल्म यस बॉस की शूटिंग के दौरान मन्नत को पहली बार देखा। समुद्र के किनारे खड़ा यह बंगला उनकी नजर में बिल्कुल सपनों जैसा था। चुनौती यह थी कि एक सक्सेसफुल एक्टर होने के बावजूद शाहरुख के पास इतने बड़े घर को खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। 2001 में, जब उन्हें यह बंगला खरीदने का मौका मिला, उन्होंने हिम्मत दिखाई और अपने सपने को सच करने का फैसला लिया।

शाहरुख की करीबी शबीना खान ने अपने आर्टिकल ‘द एसआरके स्टोरी’ में लिखा था कि जब शाहरुख ने ‘मन्नत’ खरीदा, तब उनके पास केवल 2 करोड़ रुपए थे, जबकि बंगले की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए थी। बाकी पैसे उन्होंने लोन लेकर दिए।

लेकिन अब समस्या थी घर को सजाना। उन्होंने एक इंटीरियर डिजाइनर से संपर्क किया, लेकिन उसकी फीस इतनी ज्यादा थी जिसके चलते शाहरुख ने गौरी से कहा कि वे खुद ही घर का इंटीरियर डिजाइन करें। गौरी ने यह चुनौती स्वीकार की और घर के हर कोने में अपनी कला का जादू बिखेर दिया। आज शाहरुख के घर मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपए से भी अधिक है।

फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख

शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ के लिए तैयार हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर 24 दिसंबर 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी अहम भूमिकाओं में हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

    Hindi News Local Uttar pradesh Moradabad Moradabad Shrimad Bhagwat Katha Samapan | Sudama Charitra Pravachan सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से…

    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur BSP Meeting | Lucknow Shraddhanjali Karyakram Preparations बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में…

    You Missed

    Michael Jordan’s Limited-edition ‘Black Pack’ Air Jordan 14 Comes Out This Weekend — but It Won’t Be Easy to Get

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 1 views
    Michael Jordan’s Limited-edition ‘Black Pack’ Air Jordan 14 Comes Out This Weekend — but It Won’t Be Easy to Get

    सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 2 views
    सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु:मुरादाबाद में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भक्ति भाव से समापन

    It’s October 3rd—and Yes, Jonathan Bennett Knows What Day It Is

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 3 views
    It’s October 3rd—and Yes, Jonathan Bennett Knows What Day It Is

    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    बसपा की बैठक में लखनऊ के कार्यक्रम की चर्चा:ललितपुर में 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने की रूपरेखा तैयार

    Manchester United vs Liverpool: Women’s Super League stats & head-to-head

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    Manchester United vs Liverpool: Women’s Super League stats & head-to-head

    ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा

    • By dp
    • October 3, 2026
    • 4 views
    ‘चुट्टामल्ले’ के मॉर्फ्ड वीडियो पर भड़के जूनियर NTR:बोले- महिलाओं को देवी मानने वाले देश में AI से अपमान करने वालों को नहीं छोड़ूंगा