शक्ति कपूर ने भागकर की थी शादी:लता मंगेशकर के परिवार से थीं पत्नी, शादी के बाद अखबार में छपा- 3 महीने में तलाक हो जाएगा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shakti Kapoor Birthday Interesting Facts; Shivangi Kolhapure | Love Marriage Story

शक्ति कपूर ने भागकर की थी शादी:लता मंगेशकर के परिवार से थीं पत्नी, शादी के बाद अखबार में छपा- 3 महीने में तलाक हो जाएगा3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उनका रियल नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है। - Dainik Bhaskarशक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उनका रियल नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है।

कई सुपरहिट फिल्मों में विलेन और कॉमेडियन का रोल प्ले करने वाले शक्ति कपूर आज 74 साल के हो गए। तकरीबन 700 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शक्ति का एक्टिंग करियर बेहद सफल रहा। उनकी पर्सनल लाइफ की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।

शक्ति ने शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘किस्मत’ के दौरान हुई थी।

कपिल शर्मा के शो में शक्ति कपूर ने बताया था कि शिवांगी को देखकर उन्हें वह पहली नजर में ही बेहद खूबसूरत लगी थीं। उन्होंने शिवांगी से हल्की-सी लाइन भी मारी और मन ही मन तय कर लिया था कि शादी करेंगे तो इसी मराठिन से करेंगे। फिर दोनों की मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

शिवांगी कोल्हापुरे ने मुख्य तौर पर बतौर अभिनेत्री केवल 1 फिल्म (किस्मत) में काम किया। वहीं, उन्होंने युवावस्था में कई फिल्मों में अपनी आवाज दी, जिसमें यादों की बारात (1973), बारूद (1976) जैसी फिल्में शामिल हैं।शिवांगी कोल्हापुरे ने मुख्य तौर पर बतौर अभिनेत्री केवल 1 फिल्म (किस्मत) में काम किया। वहीं, उन्होंने युवावस्था में कई फिल्मों में अपनी आवाज दी, जिसमें यादों की बारात (1973), बारूद (1976) जैसी फिल्में शामिल हैं।

परिवार रिश्ते के खिलाफ था

जब दोनों की मुलाकात हुई थी, तब शक्ति कपूर करीब 30 वर्ष के थे और शिवांगी महज 18 साल की थीं। इसके अलावा, शक्ति कपूर फिल्मों में अक्सर विलेन के रोल निभाते थे। इसी वजह से शिवांगी के माता-पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

जब दोनों ने शादी की बात की, तो शिवांगी के परिवार ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था। परिवार को मनाने के सारे रास्ते बंद होने के बाद शिवांगी ने घर से भागकर शक्ति कपूर के साथ शादी करने का फैसला किया।

1982 में की कोर्ट मैरिज

साल 1982 में दोनों ने भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। शुरुआत में शक्ति कपूर का परिवार भी थोड़ा हिचकिचा रहा था, लेकिन जब उन्हें पता चला कि शिवांगी मशहूर गायिका लता मंगेशकर के परिवार से ताल्लुक रखती हैं, तो वे मान गए।

शादी के बाद शिवांगी के माता-पिता कई सालों तक उनसे नाराज रहे। हालांकि, बड़े बेटे सिद्धांत कपूर और बाद में बेटी श्रद्धा कपूर के जन्म के बाद दोनों परिवारों के बीच की कड़वाहट खत्म हो गई। शिवांगी के माता-पिता ने भी इस रिश्ते को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया।

अखबार में लिखा गया- 3 महीने में तलाक हो जाएगा

कपिल शर्मा के शो में शक्ति कपूर ने बताया था कि उनकी शादी के बाद अखबार में आया था कि 3 महीने में उनका तलाक हो जाएगा। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। वहीं, शक्ति के ससुर ने उनसे आकर बोला कि तुम्हारे जैसा जमाई मैंने कहीं नहीं देखा, मुझे तुम पर बहुत गर्व है।

शक्ति और शिवांगी की दो संतानें बेटा सिद्धांत कपूर (जन्म 6 जुलाई 1984) और बेटी श्रद्धा कपूर (जन्म 3 मार्च 1987) हुईं।शक्ति और शिवांगी की दो संतानें बेटा सिद्धांत कपूर (जन्म 6 जुलाई 1984) और बेटी श्रद्धा कपूर (जन्म 3 मार्च 1987) हुईं।

शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे (अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बड़ी बहन) दिग्गज गायिका लता मंगेशकर की रिश्तेदार (भतीजी) हैं।

बता दें कि शिवांगी कोल्हापुरे के पिता पंडित पंधारीनाथ कोल्हापुरे की मां, लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की सौतेली बहन थीं। इस नाते शिवांगी के पिता पंधारीनाथ जी, लता मंगेशकर और आशा भोसले के चचेरे भाई लगते थे।

एक नजर शक्ति कपूर के करियर पर

शक्ति कपूर ने 1977 में फिल्म ‘खेल खिलाड़ी का’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। शुरुआती दौर में उन्हें कई छोटी भूमिकाएं मिलीं, लेकिन ‘कुर्बानी’ और ‘रॉकी’ में विलेन के किरदारों ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद ‘हिम्मतवाला’ और ‘हीरो’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने नेगेटिव रोल निभाया।

शक्ति कपूर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की है।शक्ति कपूर ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की है।

1990 के दशक में शक्ति कपूर ने अपनी एक्टिंग का दायरा बढ़ाया और कॉमेडी में भी खास पहचान बनाई। ‘राजा बाबू’ में नंदू का किरदार उनके सबसे यादगार रोल्स में शामिल है।

इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड मिला। ‘अंदाज अपना अपना’ में क्राइम मास्टर गोगो, ‘चालबाज’, ‘इंसाफ’, ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’ और ‘बोल राधा बोल’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार भी खूब चर्चित रहे।

बाद में उन्होंने ‘हंगामा’, ‘हलचल’, ‘चुप चुप के’ और ‘मालामाल वीकली’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

…………..

यह खबर भी पढ़ें… एक्ट्रेस साधना ने 1 रुपए से शुरू की थीं फिल्में:‘साधना कट’ से देशभर में छाईं, आखिरी दिनों में आर्थिक तंगी से जूझीं

हिंदी सिनेमा के 60 और 70 के दशक में एक ऐसी अभिनेत्री आईं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, अभिनय और स्टाइल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। नाम था साधना शिवदासानी। कभी उनकी फिल्में हिट होती थीं और उनका हेयरस्टाइल पूरे देश में ट्रेंड करता था, लेकिन जिंदगी के आखिरी दौर में उन्हें बीमारी, आर्थिक तंगी और अकेलेपन का सामना करना पड़ा। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    Hindi News Entertainment Bollywood Rajpal Yadav Supports Daler Mehndi Against Minister | Controversy Update दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम…

    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Neele Drum Murder Case | House Owner Approaches SSP Office For Possession नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली…

    You Missed

    $2.25M Jefferson County Health Center data breach class action settlement

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    .25M Jefferson County Health Center data breach class action settlement

    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    दलेर मेहंदी को फटकार लगाने वाले मंत्री पर भड़के राजपाल:बोले- दलेर पाजी शराब नहीं पीते; अनुपम खेर-कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने किया सपोर्ट

    Swiatek withdraws from Ningbo, ends season to ‘rest and recover’

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 2 views
    Swiatek withdraws from Ningbo, ends season to ‘rest and recover’

    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 2 views
    नीले ड्रम हत्याकांड: बंद मकान खुलवाने एसएसपी ऑफिस पहुंचे मकान-मालिक:जल्द मकान खाली कराकर सौंपने की मांग की, अभी भी अंदर बंद है सामान

    McDonald’s Boo Buckets are back with a new look. Nostalgic fans have thoughts.

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    McDonald’s Boo Buckets are back with a new look. Nostalgic fans have thoughts.

    रिटायर्ड शिक्षक के घर से 13.50 लाख रुपए चोरी:देवरिया में दशहरा पर परिवार गया था दूसरे मकान, तीन कमरों को खंगाल ले गए चोर

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    रिटायर्ड शिक्षक के घर से 13.50 लाख रुपए चोरी:देवरिया में दशहरा पर परिवार गया था दूसरे मकान, तीन कमरों को खंगाल ले गए चोर