शामली की प्लास्टिक फैक्टरी में मिला ऑपरेटर का शव:शामली में प्लास्टिक फैक्टरी के कमरे में पंखे से लटका मिला शव

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shamli
  • Shamli Plastic Factory Operator Found Dead | Suicide Case Investigation

शामली की प्लास्टिक फैक्टरी में मिला ऑपरेटर का शव:शामली में प्लास्टिक फैक्टरी के कमरे में पंखे से लटका मिला शवआकाश मलिक | शामली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शामली के कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात प्लास्टिक फैक्टरी के एक कमरे में 31 वर्षीय मशीन ऑपरेटर का शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शुरुआती जांच में मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कंडेला-शेखूपुरा स्थित प्लास्टिक फैक्टरी आदेश कुमार की बताई जा रही है। यहां बिहार के मांसी थाना क्षेत्र के मडीपुर कला गांव निवासी सुमित कुमार करीब ढाई साल से मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा था। शनिवार रात काम खत्म करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था।

रात 12 बजे कमरे में लटका मिला शव

रात करीब 12 बजे फैक्टरी में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने सुमित के कमरे में जाकर देखा। वहां उसका शव छत के पंखे से कपड़े के फंदे के सहारे लटका हुआ था। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव को नीचे उतरवाया।

हरियाणा में काम करता है मृतक का भाई

पुलिस ने घटना की जानकारी सुमित के परिवार को दी। उसका भाई मनदीप हरियाणा के सोनीपत में एक फैक्टरी में काम करता है। सूचना मिलने के बाद वह शामली पहुंचा। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि सुमित की शादी नहीं हुई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे होगी कार्रवाई

उपनिरीक्षक मोहित कुमार के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Hindi News Entertainment Bollywood Ramayan Set Photos: Ranbir Kapoor Fun Moments With Daughter Raha & Alia ‘रामायण’ के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच…

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    You Missed

    Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 1 views
    Here’s what the Democratic election rout could mean for the U.S. economy

    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 2 views
    'रामायण' के सेट पर बेटी राहा संग दिखे रणबीर:एक्शन सीन की शूटिंग के बीच मस्ती करते नजर आए; आलिया बोलीं- मुझे तुम पर गर्व है

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 7 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया