शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियों पर कार्रवाई तय:15 दिन में खुद हटाना होगा अवैध निर्माण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस चस्पा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Meerut
  • Shastrinagar Central Market Illegal Construction Demolition Notice | Supreme Court Order

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियों पर कार्रवाई तय:15 दिन में खुद हटाना होगा अवैध निर्माण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस चस्पाश्रेया शर्मा | मेरठ8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवनों में बनाई गई 44 व्यावसायिक संपत्तियों पर कार्रवाई तय हो गई है। शनिवार देर शाम आवास एवं विकास परिषद ने सभी संपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ नोटिस चस्पा कर दिए। नोटिस में कहा गया है कि संपत्ति मालिक

.

नोटिस लगने के बाद दुकानदारों और संपत्ति मालिकों में खलबली मच गई। हालांकि परिषद की ओर से लगातार दुकानदारों और आवंटियों के साथ बातचीत कर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

8 अप्रैल को आवास विकास ने आवासीय भवनों में पूरी तरह व्यावसायिक गतिविधियां चलने पर 44 संपत्तियों को सील कर दिया था8 अप्रैल को आवास विकास ने आवासीय भवनों में पूरी तरह व्यावसायिक गतिविधियां चलने पर 44 संपत्तियों को सील कर दिया था

सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई को अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त निर्देश दिए थे। इससे पहले 8 अप्रैल को आवास एवं विकास परिषद ने आवासीय भवनों में पूरी तरह व्यावसायिक गतिविधियां चलने पर 44 संपत्तियों को सील कर दिया था। इन संपत्तियों में कई जगह व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए गए हैं। इसके अलावा स्कूल, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर, बैंक्वेट हॉल, मिष्ठान भंडार, जिम और शोरूम भी संचालित हो रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की खंडपीठ ने इन अवैध निर्माणों को हटाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के 14 जुलाई के आदेश के बाद उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने प्रभावित दुकानदारों और आवंटियों के साथ बैठक की। इसके बाद सील खोलकर हर संपत्ति का सर्वे कराया गया। इसमें स्वीकृत निर्माण, अवैध निर्माण और संपत्ति मालिकों की जानकारी जुटाई गई। सर्वे पूरा होने के बाद सभी संपत्तियों को फिर से सील कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सील खोलकर हर संपत्ति का सर्वे कराया गया था14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सील खोलकर हर संपत्ति का सर्वे कराया गया था

विवाद से बचने के लिए मांगे दस्तावेज

उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक ही संपत्ति में कई दुकानें और कई मालिक हैं। ध्वस्तीकरण के बाद किसी तरह का स्वामित्व विवाद न हो, इसलिए सभी दुकानदारों और संपत्ति मालिकों से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। अधिकांश लोगों ने अपने दस्तावेज जमा भी कर दिए हैं। परिषद की ओर से लगाए गए नोटिस में पहले जारी किए गए सभी नोटिसों का भी उल्लेख किया गया है।

व्यापारियों ने रखी ये मांग

मुख्यमंत्री के सलाहकार 17 जुलाई को मेरठ आए थे और उन्होंने कमिश्नरी में प्रभावित लोगों से बातचीत की थीमुख्यमंत्री के सलाहकार 17 जुलाई को मेरठ आए थे और उन्होंने कमिश्नरी में प्रभावित लोगों से बातचीत की थी

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी 17 जुलाई को मेरठ आए थे। उन्होंने कमिश्नरी में प्रभावित लोगों से बातचीत की थी। परिषद ने भी कई प्रस्ताव तैयार किए हैं। शुक्रवार को दुकानदारों और ईडब्ल्यूएस व एलआईजी आवंटियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें व्यापारियों ने मांग की कि जब तक उन्हें दूसरी व्यवस्था नहीं मिलती, तब तक हर व्यापारी को हर महीने 50 हजार रुपये गुजारा भत्ता दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि वे नई दुकानें खरीदने की स्थिति में नहीं हैं, इसलिए उन्हें दुकानें निशुल्क आवंटित की जाएं।

अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी का 27 जुलाई को फिर मेरठ आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस बैठक में व्यापारियों की मांगों और परिषद के प्रस्तावों पर समीक्षा की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

You Missed

Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा