कांशीराम आवास का छज्जा टूटने से अधेड़ की मौत:कपड़े सुखाने को तीसरे तल पर गया, जर्जर प्लास्टर के साथ 20 फिट नीचे गिरा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Shivpur News | Kanshiram Awas Balcony Collapse Death

कांशीराम आवास का छज्जा टूटने से अधेड़ की मौत:कपड़े सुखाने को तीसरे तल पर गया, जर्जर प्लास्टर के साथ 20 फिट नीचे गिरावाराणसी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराने कांशीराम आवास योजना में गुरुवार शाम जर्जर छज्जा टूटने से 52 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब 8:30 बजे

.

पुलिस के अनुसार मृतक शीतल उर्फ शतालू (52) पुराने कांशीराम आवास के ब्लॉक नंबर 61, कमरा नंबर 11 का निवासी था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे वह कपड़े सुखाने के लिए छत पर गया था।

इसी दौरान तीसरे तल का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर टूट गया। छज्जा टूटने से शीतल नीचे दूसरे तल पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन करीब तीन घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई और रात 8:30 बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।

शीतल की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। हादसे के बाद कांशीराम आवास योजना के जर्जर भवनों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि आवास परिसर में कई भवनों के छज्जे और अन्य हिस्से लंबे समय से जर्जर हैं। इसके बावजूद उनकी मरम्मत और सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से कांशीराम आवास योजना के सभी जर्जर भवनों, छज्जों और अन्य हिस्सों का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में भी इस तरह के हादसे हो सकते हैं। सूचना मिलने पर शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy: Maharashtra Cyber Seeks Arrest Warrant & LoC महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले…

सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

Hindi News Local Punjab Amritsar Navjot Singh Sidhu Childhood Story | Kapil Sharma Show Jalebi Coins सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े…

You Missed

2026 NFL season, Week 4: What We Learned from Sunday’s games

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 1 views
2026 NFL season, Week 4: What We Learned from Sunday’s games

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 1 views
महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 5 views
Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 5 views
Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया