नेपाल से बढ़ा पानी, बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खुले:सिद्धार्थनगर में दो दिन की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, सिंचाई विभाग अलर्ट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Siddharthnagar
  • Siddharthnagar News | Banganga River Water Level Rise Alert

नेपाल से बढ़ा पानी, बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खुले:सिद्धार्थनगर में दो दिन की बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, सिंचाई विभाग अलर्टरोहित सिंह | सिद्धार्थनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर जिले में नेपाल के तराई क्षेत्र और स्थानीय इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब नदियों पर दिखने लगा है। नेपाल से लगातार पानी आने के कारण बाणगंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए सिंचाई विभाग ने बाणगंगा बैराज के सभी फाटक खोल दिए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी का सुरक्षित निकास हो सके और जलभराव की स्थिति न बने।

हालांकि फिलहाल जिले की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं, लेकिन नेपाल में लगातार बारिश को देखते हुए विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ चौकियों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

नेपाल और जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद सिंचाई विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों को तटबंधों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जलस्तर में अचानक वृद्धि होने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

जिले में अब तक 308 मिमी बारिश

ड्रेनेज खंड की 5 अगस्त सुबह 8 बजे जारी गेज रिपोर्ट के अनुसार, चालू मानसून सीजन में जिले में अब तक करीब 308 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 468 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। यानी इस बार अब तक लगभग 160 मिमी कम वर्षा हुई है।

हालांकि, पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इससे लोगों को उमस से राहत मिली है, वहीं धान समेत खरीफ की फसलों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है।

सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से नीचे

ताजा गेज रिपोर्ट के अनुसार जिले की सभी प्रमुख नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

बाणगंगा नदी (बैराज): जलस्तर 89.60 मीटर, खतरे के निशान से 3.82 मीटर नीचे।

राप्ती नदी (बांसी): जलस्तर 82.80 मीटर, खतरे के निशान से 3.92 मीटर नीचे।

राप्ती नदी (परसोहन घाट): जलस्तर 92.28 मीटर, खतरे के निशान से 5.60 मीटर नीचे।

राप्ती नदी (मुहचोरवा घाट): जलस्तर 88.09 मीटर, खतरे के निशान से 4.25 मीटर नीचे।

राप्ती नदी (ककरही पुल): जलस्तर 83.72 मीटर, खतरे के निशान से 5.16 मीटर नीचे।

हालात पर प्रशासन की नजर

सिंचाई विभाग का कहना है कि फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन नेपाल से लगातार पानी आने और आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए विभाग पूरी तरह सतर्क है। जलस्तर में किसी भी असामान्य वृद्धि की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Hindi News Local Uttar pradesh Barabanki Barabanki Court Convicts Minor Rape Accused | 10 Years Jail Sentence नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40…

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut News | UP 112 Police Save Man From Suicide Attempt On Railway Track पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ…

    You Missed

    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins $50,000 in Monday’s Drawing

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    Powerball Winner – Louisiana Ticket Wins ,000 in Monday’s Drawing

    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 4 views
    नाबालिग से रेप के दोषी को 10 साल की सजा:बाराबंकी कोर्ट ने 40 हजार रुपए जुर्माना लगाया; 9 साल बाद आया फैसला

    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 5 views
    Scarlett Johansson Breaks Silence on ‘The Batman Part II’ Role: “It Was Very Hard to Figure Out”

    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    पत्नी से विवाद के बाद युवक ट्रेन के आगे पहुंचा:मेरठ में यूपी-112 के पुलिसकर्मियों ने पटरी से खींचकर बचाया

    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    DC weather: Cool, cloudy and dry Monday before rain returns later in the week

    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं

    • By dp
    • November 5, 2026
    • 6 views
    सनी देओल पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे:बेटे करण के साथ खेत में भावुक दिखे; लिखा- पापा आपको मिस कर रहा हूं