मासूम शर्मा को धमकी, सॉन्ग हटाने को कहा:हरियाणवी सिंगर बोले-बाबा के चेलों को ज्यादा दिक्कत, तमाचे लगने चाहिए; कॉन्ट्रोवर्सी से ट्रेंडिंग में ‘तत्वदर्शी’

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sirsa
  • Sirsa Masoom Sharma Controversy | Tatvadarshi Song Threat Call Live Update Baba Rampal Ram Rahim

मासूम शर्मा को धमकी, सॉन्ग हटाने को कहा:हरियाणवी सिंगर बोले-बाबा के चेलों को ज्यादा दिक्कत, तमाचे लगने चाहिए; कॉन्ट्रोवर्सी से ट्रेंडिंग में ‘तत्वदर्शी’सिरसा1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

‘तत्वदर्शी’ सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी पर हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा लाइव आकर बोले-एक ही गुरु के चेलों को ज्यादा दिक्कत है। - Dainik Bhaskar‘तत्वदर्शी’ सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी पर हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा लाइव आकर बोले-एक ही गुरु के चेलों को ज्यादा दिक्कत है।

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए है। इस बार मामला उनके नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने पाखंडी बाबाओं और डेरों को निशाने पर लिया है। तीन दिन पहले सॉन्ग का ट्रैक जारी होते ही सिंगर को थ्रेट कॉल यानी धमकियां मिलनी

.

इसका खुलासा मासूम शर्मा ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर किया। उन्होंने कहा-

QuoteImage

एक विशेषकर अपने आपको गुरु या परमात्मा बताने वाला व्यक्ति है। उसी के चेले कै ज्यादा तकलीफ हो रखी है कि हमारे खिलाफ बोल दिया। अगर आप सही हो और वो काम नहीं कर रखे, जो हमने गाने में बोल रखे हैं, तो परेशानी क्यूं। अभी तो फिल्मी बाबे जैसी चार एल्बम और आनी है, उससे बवाल मचेगा।

QuoteImage

सिंगर ने आगे कहा कि जब तक समाज में ये बुराइयां खत्म नहीं होगी, तब तक ये सामाजिक गाने करते रहेंगे। एक-दो प्रतिशत को ही बहुत ज्यादा तकलीफ हो रखी है। इसका अनुपात ज्यादा होता या लोग सुनते नहीं तो ये सॉन्ग यूट्यूब चार्ट्स की ट्रेडिंग लिस्ट में ऑल इंडिया में तीन नंबर पर नहीं आता। मासूम शर्मा यहीं नहीं रुके, बाबा का नाम लिए बिना कहा- इनको तमाचे लगने चाहिए। धर्मविरोधी बात करोगे तो आपके साथ ऐसा ही होना चाहिए।

उधर, इसी बीच मासूम शर्मा के साथ हैरी लाठर भी वीडियो कॉल में जुड़े। उन्होंने कहा कि अब कर्मिशियल गाने कम और सामाजिक गाने ज्यादा करेंगे। अभी तो किसी का नाम नहीं लिया, वरना हम भी नाम लेकर कहना शुरू कर देंगे। भक्तों को पता तो चले, असलियत में चल क्या रहा है।

‘तत्वदर्शी’ गाने की शूटिंग के दौरान चरण छूते युवक को मोर की पंख से आर्शीवाद देते हुए हैरी लाठर (बाबा के भेष में)‘तत्वदर्शी’ गाने की शूटिंग के दौरान चरण छूते युवक को मोर की पंख से आर्शीवाद देते हुए हैरी लाठर (बाबा के भेष में)

पहले जानिए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ की वे लाइनें, जिन पर छिड़ा विवाद…

  • *** से वो लोग, जो इनके माथा टेके डेरा में
  • मोक्ष गवावे भक्ता ने और आप पड़े से जेलां में
  • अरे कमर टूट गई जनता की इनकी चांदी होरी सै
  • पढ़ी-लिखी या जनता फिर भी खामखा अंधी होरी सै
  • बालाजी के भगत बने, दरबार लगावे मंगल ने
  • चटा राख की चुटकी रे ये भूत भजावे मंगल ने
  • सुलझाए सुलझा कोनी ना बुद्धि इनके भेदा की
  • रेप केस में फंसे पड़े और बात करे सै वेदा की

26 अगस्त को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ का साढ़े 3 मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया था।26 अगस्त को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ का साढ़े 3 मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया था।

अब जानिए सिंगर मासूस शर्मा ने लाइव आकर क्या-क्या कहा…

  • हरियाणवी कलाकार ने किया समर्थन : मासूम शर्मा ने कहा कि समाज में कुरीतियां हैं। अगर कलाकार मनोरंजन करता है तो उसकी ये भी जिम्मेवारी है कि समाज में फैली कुरीतियों पर गाना आना चाहिए। कुछेक लोगों को दिक्कत हुई। हमने बहुत सी कुरीतियों पर बोला। मगर, चेले को लगता है कि ये बात हमारे गुरु को कह दी, तो सीधी बात है कि आपके गुरु ने वो खोट कर रखे हैं या कहीं न कहीं, उन चीजों से जुड़ा हुआ है।
  • अब तो तकलीफ थोड़ी ही हुई है : मासूम आगे बोले कि हमारा देश सनातनी है और जो सनातन के खिलाफ होगा, उनके खिलाफ बोलना चाहिए और जब तक जिंदा है, तब तक बोलेंगे। ये एक गाना नहीं है, गाने और भी है। अब तो तकलीफ थोड़ी ही हुई है। अगर ये लगे कि गलतियां कर रखी है, तो उन पर चार एल्बम और आनी है। अब ये चार गानों पर बात नहीं रूकेगी।

‘तत्वदर्शी’ सॉन्ग यूट्यूब चार्ट्स की ट्रेडिंग लिस्ट में ऑल इंडिया में तीन नंबर पर शो हो रहा है।‘तत्वदर्शी’ सॉन्ग यूट्यूब चार्ट्स की ट्रेडिंग लिस्ट में ऑल इंडिया में तीन नंबर पर शो हो रहा है।

  • मुझे और हैरी भाई को धमकियां आईं : मासूम ने कहा कि ये एक आदमी की परेशानी नहीं है, सभी की है। हर कलाकार, बिजनसमैन की है, जिसका ज्यादा नाम हो जा, किसी के पैसा है, ऐसी बहुत सी चीजें है। अभी दो दिन पहले तत्वदर्शी गाना रिलीज किया था, उस पर मेरे पास धमकियां आई है और साथी कलाकार हैरी भाई के पास भी बहुत सी धमकियां आ गई।
  • कई नाम लेने के ऑफर करोड़ों में आए: मासूम शर्मा ने आगे कि अभी हमारे अंकित बालियान भाई का देहांत हो गया, तो उनकी 13वीं तक एल्बम होल्ड रखी है। इसके बाद बख्खियां उधाड़ने का काम करेंगे। कुछ लोग मदद मिलने पर गुमराह हो सकते हैं, तो उनको निजी स्वार्थ छोड़ने पड़ेंगे। कई नाम लेने के हमारे पास भी ऑफर करोड़ों में आए हैं कि नाम ले लो और पब्लिसिटी करो। हर सेलिब्रिटी के पास ऑफर जाते हैं।

अंकित बालियान की मौत पर जताया दुख, कहा-हत्यारे जल्दी पकड़े जाएं

मासूम शर्मा ने साथी कलाकार अंकित बालियान मर्डर केस में भी चुप्पी तोड़ी। कहा कि दो दिन पहले हमारे बहुत ही प्यारे साथी अंकित नहीं रहे। इस बात का पता चला तो दुख हुआ। एक दिन पहले ही हमने अपनी फिल्म अनाउंस की थी। बहुत सा काम हमने साथ किया हुआ था। बहुत से मेरे गाए हुए गाने में मॉडल के तौर पर अंकित ने काम कर रखा था। बोलचाल का अच्छा था।

जिस तरह से गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। मेरी मांग है कि उस पर सरकारों को अंकुश लगाना चाहिए। व्यापारी वर्ग हो या कलाकार, उनके पास धमकियां आती रहती है। अंकित भाई का जिन लोगों ने भी मर्डर किया है, उन्हें सरकार जल्दी पकड़े। सरकार इसका जल्दी समाधान करो।

लाठर बोले- ऐसे वाहियात लोगों की भक्ति में ना उलझो

इस बीच मासूम शर्मा के साथ हैरी लाठर के साथ वीडियो कॉल पर जुड़े। कहा कि एक ही बाबा को ज्यादा तकलीफ है और उनके ही फोन ज्यादा आ रहे हैं। अगर मुझे कोई गलत कहेगा, तो मैं भी गलत हूं। कुछ मानसिक गुलाम है, तो कुछ निजी स्वार्थ के लिए। अब कर्मिशियल गाने कम और सामाजिक गाने ज्यादा करेंगे। सामाजिक संस्थाओं को इसमें आगे आना चाहिए और पाखंडवाद को खत्म करना चाहिए।

आगे कहा कि भक्ति करनी चाहिए वो गलत नहीं। ऐसे वाहियात लोगों की भक्ति में ना उलझे। इसके चेले खुद ही बता रहे हैं कि उनको टारगेट किया जा रहा है। अभी तो किसी का नाम नहीं लिया, वरना हम भी नाम लेकर कहना शुरू कर देंगे। भक्तों को पता तो चले, असलियत में चल क्या रहा है।

————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणवी सिंगर के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी:गीतकार हैरी लाठर बोले-गाना हटाने का प्रेशर; रामपाल समर्थकों का जवाबी सॉन्ग-70 मासूम हांडै हैं

बदमाशी कल्चर वाले गानों के लिए कंट्रोवर्सी में रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर सुर्खियों में हैं। 26 अगस्त को मासूम ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नए सॉन्ग ‘तत्वदर्शी’ का साढ़े 3 मिनट का ऑफिशियल ट्रैक जारी किया। जिसमें पाखंडी बाबाओं और डेरों को निशाने पर लिया है। पढ़िए पूरी खबर:::

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Crime: Woman Threatened Over Debt Dispute In Chakeri | News Update उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान…

ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

Hindi News Local Uttar pradesh Gautambudh nagar Greater Noida Electric Bus Service Expansion | Noida Airport Connectivity ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई…

You Missed

Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 2 views
Surprising cause of death for costume design legend Bob Mackie is revealed

उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 2 views
उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी

PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
PREVIEW: Ducks Look to Stay Hot Tonight vs. Flames | Anaheim Ducks

ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
ग्रेटरनोएडा में चार नए रूट पर मिलेंगी बस:25 से बढ़कर 35 की गई संख्या,नोएडा एयरपोर्ट, दनकौर, नॉलेज पार्क और यमुना सिटी को सहुलियत

What Alex Nedeljkovic said about Yaroslav Askarov starting most Sharks games (so far)

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 4 views
What Alex Nedeljkovic said about Yaroslav Askarov starting most Sharks games (so far)

भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 4 views
भरथना गैस सिलेंडर हादसे में दूसरी महिला की भी मौत:इटावा में देवरानी के बाद जेठानी ने तोड़ा दम, एक घायल का इलाज जारी