सीतापुर में बैंक कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश, VIDEO:फ्रीज खाता खुलवाने पर विवाद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी से तलाश शुरू

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Bank Attack: Freez Account Controversy & CCTV Footage

सीतापुर में बैंक कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश, VIDEO:फ्रीज खाता खुलवाने पर विवाद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी से तलाश शुरूअभिषेक सिंह | सीतापुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में स्टेट बैंक की शाखा के बाहर बैंक कर्मियों और एक ग्राहक पर कार चढ़ाने की कोशिश का मामला शुक्रवार सुबह सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान आयुष तिवारी के रूप में बताई गई है, जो खुद को भाजपा से जुड़ा बताता है। हालांकि, उसकी पार्टी में आधिकारिक जिम्मेदारी की पुष्टि नहीं हो सकी है।

गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे विवाद की शुरुआत बैंक के अंदर हुई, जहां आयुष तिवारी अपने फ्रीज बैंक खाते को दोबारा सक्रिय कराने के लिए पहुंचे थे। बैंक अधिकारियों के अनुसार संबंधित खाते को नियमों के तहत होल्ड किया गया था। आरोप है कि खाते को तत्काल चालू न किए जाने पर आयुष तिवारी बैंक कर्मचारियों से उलझ गए और उन्हें धमकी दी।

बैंक कर्मियों का आरोप है कि विवाद के बाद जब कर्मचारी बैंक से बाहर निकले, तब आयुष तिवारी ने अपनी कार तेज गति से उनकी ओर बढ़ा दी। इस दौरान वहां मौजूद एक ग्राहक भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग वाहन से बचने के लिए तेजी से हटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि घटना में प्रयुक्त वाहन पर भाजपा का स्टीकर लगा था, जिस पर “जिला महामंत्री” अंकित था। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 121(1), 281, 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    Hindi News Entertainment Bollywood Kriti Sanon Statement On Patriarchy | Women Rights & Social Issues कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना,…

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Hindi News Local Uttar pradesh Maharajganj Maharajganj Flood Alert | DM Gaurav Singh Sogarwal Inspects Embankments महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा…

    You Missed

    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap

    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Kim Kardashian and Lewis Hamilton Have Found Their Loved-up Couple Style Rhythm

    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    महराजगंज में बढ़ा बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट:डीएम ने तटबंधों और नालों का जायजा लिया

    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    Amanda Bynes Called Out by Fans for Selling Pricey Handmade Purse That Looks Like a ‘Trash Bag’

    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 6 views
    सीतापुर में फ्यूजीफिल्म इंजीनियर से 8 लाख की ठगी:यूको बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा, दो बार में 4-4 लाख रुपए निकाले