DM ने निर्माणाधीन पीएचसी का किया औचक निरीक्षण:ईंट से ईंट बजाकर गुणवत्ता परखी, लापरवाही पर सख्त

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur DM Rajaganapathi R Inspects PHC | Quality Checked, Strict Action Ordered

DM ने निर्माणाधीन पीएचसी का किया औचक निरीक्षण:ईंट से ईंट बजाकर गुणवत्ता परखी, लापरवाही पर सख्तअभिषेक सिंह | सीतापुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने गुरुवार को विकासखंड हरगांव स्थित निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अरमी का शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से तथा तय समयसीमा के भीतर पूरा कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन निर्माण में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े भवनों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में केवल मानक गुणवत्ता वाली सामग्री का ही प्रयोग किया जाए और किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य शासन की निर्धारित तकनीकी एवं गुणवत्ता संबंधी मानकों के अनुरूप ही किए जा रहे हैं।

यदि किसी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने दोहराया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को शीघ्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    Hindi News Entertainment Bollywood Popular Actor Mushtaq Khan Passes Away After Battle With Lung Cancer 10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के…

    कानपुर में 10% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:पुलिस आयुक्त के आदेश पर 6 लोगों पर FIR

    Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Investment Fraud | 6 Booked On Police Commissioner Order कानपुर में 10% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:पुलिस आयुक्त के आदेश पर…

    You Missed

    How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    How to Watch Oklahoma State vs. West Virginia: TV Channel, Live Stream, Time

    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 0 views
    10 दिन पहले अचानक बिगड़ी थी मुश्ताक खान की तबीयत:4 सितंबर तक की शेरा के बेटे की फिल्म की शूटिंग, लंग कैंसर से हुआ निधन

    Tina Black Just Needs To Be Herself

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    Tina Black Just Needs To Be Herself

    कानपुर में 10% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:पुलिस आयुक्त के आदेश पर 6 लोगों पर FIR

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    कानपुर में 10% मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:पुलिस आयुक्त के आदेश पर 6 लोगों पर FIR

    How to Watch Nebraska vs. Michigan State: TV Channel, Live Stream, Time

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    How to Watch Nebraska vs. Michigan State: TV Channel, Live Stream, Time

    ईडी अधिकारी बन 8 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा:रिटायर्ड बैंक अफसर से 96.65 लाख ठगे, फिरौती के केस में फंसाने की धमकी दी

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 3 views
    ईडी अधिकारी बन 8 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा:रिटायर्ड बैंक अफसर से 96.65 लाख ठगे, फिरौती के केस में फंसाने की धमकी दी