सीतापुर में हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान, नई बाइकें और फर्नीचर जले

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur Hero Bike Agency Fire | Lakhon Ka Nuksan, New Bikes Burnt

सीतापुर में हीरो बाइक एजेंसी में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान, नई बाइकें और फर्नीचर जलेअभिषेक सिंह | सीतापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के सरैयां कस्बे में शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे के समीप एस.ई. ऑटो सेल्स हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से एजेंसी में खड़ी कई नई मोटरसाइकिलें, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना सरैयां किसान इंटर कॉलेज के सामने स्थित एजेंसी की है। जानकारी के अनुसार रात करीब 2:30 बजे एजेंसी के बाहर लगी डोर बेल के तार आपस में टकरा गए, जिससे घंटी लगातार बजने लगी।

घंटी की आवाज सुनकर ऊपर बने मकान में रह रहे एजेंसी संचालक इरफान के पिता नीचे देखने पहुंचे।

उन्होंने देखा कि एजेंसी के भीतर से धुआं और आग की तेज लपटें निकल रही हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और एजेंसी संचालक इरफान को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरैयां पुलिस चौकी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि एजेंसी के ऊपर संचालक का आवास होने के बावजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। एजेंसी संचालक इरफान ने बताया कि आग से करीब 40 से 42 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में कई नई मोटरसाइकिलें, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जबकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    डॉक्टर बनने का मौका छोड़ा, ट्रेनों में गाकर पैसे कमाए:‘विक्की डोनर’ से बदली किस्मत, आयुष्मान खुराना बोले- रिस्क लेकर यहां तक पहुंचा हूं

    Hindi News Entertainment Bollywood Ayushmann Khurrana Success Story; RJ MTV VJ Indian Idol Rejection | Movies List डॉक्टर बनने का मौका छोड़ा, ट्रेनों में गाकर पैसे कमाए:‘विक्की डोनर’ से बदली…

    सलमान खान को देख अचानक पास पहुंचा फैन:एक्टर हुए हैरान, सिक्योरिटी टीम हरकत में आई; सलमान को मिली है वाई-प्लस सुरक्षा

    Hindi News Entertainment Bollywood Prem Kitanu Screening Mumbai | Salman Khan Spotted With Veer Pahadiya सलमान खान को देख अचानक पास पहुंचा फैन:एक्टर हुए हैरान, सिक्योरिटी टीम हरकत में आई;…

    You Missed

    China Open: Novak Djokovic wins first match since Wimbledon

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 1 views
    China Open: Novak Djokovic wins first match since Wimbledon

    डॉक्टर बनने का मौका छोड़ा, ट्रेनों में गाकर पैसे कमाए:‘विक्की डोनर’ से बदली किस्मत, आयुष्मान खुराना बोले- रिस्क लेकर यहां तक पहुंचा हूं

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 2 views
    डॉक्टर बनने का मौका छोड़ा, ट्रेनों में गाकर पैसे कमाए:‘विक्की डोनर’ से बदली किस्मत, आयुष्मान खुराना बोले- रिस्क लेकर यहां तक पहुंचा हूं

    Fantastic News for SpaceX Stock Investors

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    Fantastic News for SpaceX Stock Investors

    सलमान खान को देख अचानक पास पहुंचा फैन:एक्टर हुए हैरान, सिक्योरिटी टीम हरकत में आई; सलमान को मिली है वाई-प्लस सुरक्षा

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    सलमान खान को देख अचानक पास पहुंचा फैन:एक्टर हुए हैरान, सिक्योरिटी टीम हरकत में आई; सलमान को मिली है वाई-प्लस सुरक्षा

    Sydney Sweeney shares cheeky boat trip photos with boyfriend Scooter Braun

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 3 views
    Sydney Sweeney shares cheeky boat trip photos with boyfriend Scooter Braun

    हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़

    • By dp
    • October 2, 2026
    • 4 views
    हनुमान अंश पर पर बोलीं तमन्ना भाटिया:लोग अपना सनातन कल्चर जानना चाहते हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्में हिट; हनुमान अंश ने कमाए 414 करोड़