स्वतंत्रता दिवस से पहले सीतापुर में हाईअलर्ट:शहर से बॉर्डर तक सघन चेकिंग, डॉग स्क्वायड से तलाशी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Sitapur High Alert: Independence Day Security Check & Dog Squad Search

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीतापुर में हाईअलर्ट:शहर से बॉर्डर तक सघन चेकिंग, डॉग स्क्वायड से तलाशीअभिषेक सिंह | सीतापुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीतापुर पुलिस शुक्रवार रात हाई अलर्ट पर रही। किसी भी घटना को रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शहर से लेकर बॉर्डर क्षेत्रों तक रात करीब 8:30 बजे से चेकिंग अभियान चला।

पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धर्मशालाओं, होटलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध लोगों और सामान की जांच की।

एएसपी उत्तरी आलोक सिंह के नेतृत्व में सीओ सिटी कपूर कुमार ने पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वायड की मदद से बसों और रेलवे स्टेशन परिसर में तलाशी ली गई। यात्रियों के सामान और आसपास के संदिग्ध स्थानों को भी खंगाला गया। पुलिस टीम ने होटल और धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की जानकारी भी जांची।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए शहर में प्रवेश और निकास वाले मार्गों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

अभियान के दौरान शहर की सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को लगातार गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए।

एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य शांतिपूर्ण माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न कराना और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोकना है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Agra Expressway Bus Action | Transport Department Seized Vehicles लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा…

    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur DDU Gorakhpur University News | Prof Gopal Prasad Appointed Chief Proctor प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की…

    You Missed

    49ers make a change to the practice squad; try out Dante Pettis and Jerry Rice’s son

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 0 views
    49ers make a change to the practice squad; try out Dante Pettis and Jerry Rice’s son

    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 0 views
    लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बसों के खिलाफ चला अभियान:बस बॉडी कोड का उल्लंघन और सुरक्षा में कमी मिलने पर 16 के चालान, 12 बसें सीज

    Trader Joe’s Halloween mini tote bags are back. How to get yours

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    Trader Joe’s Halloween mini tote bags are back. How to get yours

    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    प्रो. गोपाल प्रसाद बने DDU के नए चीफ प्रॉक्टर:संभाली जिम्मेदारी, कुलपति से की मुलाकात कर अहम मुद्दों पर चर्चा की

    Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    Hurricane Polo’s moisture will trigger flooding in Southwest

    गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे

    • By dp
    • September 29, 2026
    • 3 views
    गोरखपुर में बुधवार 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:सड़क चौड़ीकरण के चलते राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के इलाके प्रभावित होंगे