दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Launa
  • Sitapur Wall Collapse Accident | MLA Asha Maurya Meets Victims Family

दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफरसुरेंद्र कुमार | लौना (पहला), सीतापुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर में शनिवार को दीवार गिरने से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चें बरामदे के बाहर टीनशेड के नीचे खेल रहे थे। उसी दौरान बारिश के साथ तेज हवा चलने से ईंट की बनी दीवार भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई।

परिजन घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल बच्चें की स्थिति गंभीर होने पर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसा जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर हुआ।

दीवार के नीचे दबे दोनों बच्चे

मालसराय गांव में अनुज कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार दोपहर 11 बजे उनका बेटा सूर्यांश (4) अपने चचेरे भाई शिवांश (8) के साथ बरामदे के बाहर बने टीनशेड के नीचे खेल रहा था। इसी दौरान हवा के साथ तेज बारिश में टीनशेड की दीवारें भरभराकर गिर गई।

ईटों के नीचे दोनों बच्चें दब गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन घर के अंदर से बाहर निकले। बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। दोनों उस समय अचेत अवस्था में थे। परिजन अस्पताल के लिए रवाना हुए। डॉक्टरों ने जांच के बाद सूर्यांश को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवांश की हालत गंभीर बनी है।

मासूम बेटे की मौत से बेसुध हुई मां

उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया हैं। परिवार में घटना से चीख-पुकार मच गया है। सूर्यांश की मां मासूम बेटे की मौत से बेसुध हो जा रही हैं। वहीं पूरे परिजन एक दूसरे को संभाल रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर महमूदाबाद विधायक आशा मौर्य मौके पर पहुंचीं।

पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दुख जताया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सूर्यांश की मौत से परिवार में मातम छा गया है। विधायक ने दिवंगत बच्चे की आत्मा की शांति और घायल शिवांश के जल्द ठीक होने की कामना की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

    Hindi News Entertainment Bollywood Siddharth Malhotra The One Box Office Opening | India Film Collection ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे…

    कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें

    Hindi News Entertainment Bollywood Kriti Sanon Statement On Patriarchy | Women Rights & Social Issues कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना,…

    You Missed

    U tempu in Corsica

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 1 views
    U tempu in Corsica

    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 2 views
    दीवार गिरने से 4 साल के मासूम की मौत:सीतापुर में 8 साल का चचेरा भाई भी घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

    Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 5 views
    Linda Caicedo y Real Madrid femenino, listas para nueva fecha en Liga F; Real Sociedad, el rival

    ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

    • By dp
    • September 26, 2026
    • 4 views
    ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए

    2026 CSL Match 2 (VIRGINIA, NC STATE, GEORGIA, ALABAMA): Live Recap