'ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली':एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग का किस्सा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Aishwarya Rai Salman Khan HDDCS Story; Sanjay Leela Bhansali | Smita Jayakar

‘ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली’:एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग का किस्सा16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने सलमान खान को डांटा था।

स्मिता ने कहा कि गाने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग में सलमान ने ऐश्वर्या राय बच्चन की बांह छू ली थी। यह सीन का हिस्सा नहीं था। यह बात एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कही।

स्मिता जयकर ने फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या की ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाया था। उन्होंने कहा कि सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियां फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ीं।

स्मिता ने उस दौर को याद करते हुए कहा, “उस समय उनका प्यार बढ़ रहा था। दोनों प्यार में थे और एंजेल जैसे दिखते थे। उस समय ऐश्वर्या बहुत खूबसूरत लगती थीं। यह फिल्म के लिए भी काम कर गया। वह जादू पर्दे पर नजर आया।”

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता लगभग 3 साल (1999 से 2002 तक) रहा था।सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता लगभग 3 साल (1999 से 2002 तक) रहा था।

उन्होंने कहा कि उन्हें प्यार में पड़े लोगों को देखकर अच्छा लगता था। हालांकि, उनकी देरी से सेट पर इंतजार कर रहे क्रू की परेशानी बढ़ जाती थी।

स्मिता ने बताया, “बाकी क्रू शिकायत करता था कि ये लोग बहुत देर से आते हैं। हमारी सुबह 7 बजे की शिफ्ट है और हम 10 बजे तक इंतजार कर रहे हैं। वे अब तक नहीं आए हैं, लेकिन मुझे हमेशा लगता था कि जब आप प्यार में होते हैं, तो क्या कह सकते हैं?”

उन्होंने आगे कहा, “वे (सलमान और ऐश्वर्या) दोनों सुबह 11 बजे साथ आते थे। उन्हें अपने आसपास की किसी चीज और इस बात का अहसास नहीं होता था कि पूरा सेट उनका इंतजार कर रहा है, लेकिन प्यार में ऐसा ही होता है।”

ऐश्वर्या की बांह छूने पर सलमान को डांटा

स्मिता ने ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की शूटिंग का एक किस्सा भी बताया। यह ‘हम दिल दे चुके सनम’ के रोमांटिक गानों में शामिल था।

स्मिता ने बताया, “सलमान को मेज के चारों ओर घूमकर आना था और ऐश्वर्या वहां खड़ी थीं। उन्होंने उनकी बांह छू ली, जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना था। संजय ने पूछा, ‘सलमान, तुमने उसे क्यों छुआ?’”

उन्होंने आगे कहा, “सलमान का बस उन्हें छूने का मन हुआ। वह प्यार में थे, इसलिए उन्होंने उन्हें छू लिया। लेकिन सीन ऐसे नहीं किया जाना था। संजय ने उन पर चिल्लाकर पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। सीन में सलमान को सिर्फ वहां खड़े होकर ऐश्वर्या को देखना था।”

स्मिता ने बताया कि इस घटना के बाद सेट पर मौजूद लोग हंसने लगे थे। ऐश्वर्या शरमा गई थीं। वहां मौजूद लोगों को दोनों कलाकारों के बीच का प्यार साफ समझ आ गया था।

फिल्म में ऐश्वर्या की मां की भूमिका स्मिता जयकर ने निभाई थी। उनके किरदार का नाम अमृता था।फिल्म में ऐश्वर्या की मां की भूमिका स्मिता जयकर ने निभाई थी। उनके किरदार का नाम अमृता था।

‘हम दिल दे चुके सनम’ के बारे में जानिए

‘हम दिल दे चुके सनम’ 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में थे।

फिल्म की कहानी नंदिनी (ऐश्वर्या) के इर्द-गिर्द थी। नंदिनी को समीर (सलमान) से प्यार हो जाता है। इसके बाद वनराज (अजय) से उसकी शादी उनके रिश्ते की दिशा बदल देती है।

यह 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही और 51 करोड़ रुपए कमाए। इसे 45वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 17 नॉमिनेशन और 8 अवॉर्ड मिले।यह 1999 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही और 51 करोड़ रुपए कमाए। इसे 45वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 17 नॉमिनेशन और 8 अवॉर्ड मिले।

फिल्म का म्यूजिक इस्माइल दरबार ने तैयार किया था। इसके लोकप्रिय गानों में ‘आंखों की गुस्ताखियां’ और ‘चांद छुपा बादल में’ शामिल हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    मूवी रिव्यू- 'उड़ता तीर':‘धुरंधर’ के अंदाज में आतंकवाद पर कॉमेडी का वार, लॉजिक घर छोड़िए और ठहाकों में डूब जाइए

    Hindi News Entertainment Bollywood Udta Teer Movie Review | Comedy Spoof On India Pakistan Spy Mission मूवी रिव्यू- ‘उड़ता तीर’:‘धुरंधर’ के अंदाज में आतंकवाद पर कॉमेडी का वार, लॉजिक घर…

    मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड ना आएं; कल ही CM ने फोन पर की थी बात

    Hindi News Local Uttarakhand Dehradun Mika Singh Controversy | Uttarakhand CM Dhami Intervention Daler Mehndi मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड…

    You Missed

    ‘The Mosquito Bowl’ Review: Nicholas Galitzine and Bill Skarsgard in Peter Berg’s Technically Impressive, Emotionally Hollow Netflix War Drama

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 2 views
    ‘The Mosquito Bowl’ Review: Nicholas Galitzine and Bill Skarsgard in Peter Berg’s Technically Impressive, Emotionally Hollow Netflix War Drama

    'ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली':एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग का किस्सा

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 3 views
    'ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली':एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग का किस्सा

    Katie Price’s ex-husband found not guilty of raping teenage girl

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 5 views
    Katie Price’s ex-husband found not guilty of raping teenage girl

    मूवी रिव्यू- 'उड़ता तीर':‘धुरंधर’ के अंदाज में आतंकवाद पर कॉमेडी का वार, लॉजिक घर छोड़िए और ठहाकों में डूब जाइए

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 5 views
    मूवी रिव्यू- 'उड़ता तीर':‘धुरंधर’ के अंदाज में आतंकवाद पर कॉमेडी का वार, लॉजिक घर छोड़िए और ठहाकों में डूब जाइए

    LSU Basketball Coaching Legend Dale Brown Has Passed Away At Age 90 | TigerRag.com

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 7 views

    • 6 views
    मीका बोले- धामी जी मंत्री से माफी का वीडियो बनवाएं:क्या आप चाहते हैं आर्टिस्ट उत्तराखंड ना आएं; कल ही CM ने फोन पर की थी बात