कच्ची दीवार ढही, युवक की मौत:बारिश से बचने के लिए रुका था, मौसी के घर से लौट रहा था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sonbhadra
  • Sonbhadra News | Youth Dies After Mud Wall Collapses In Pawar Village

कच्ची दीवार ढही, युवक की मौत:बारिश से बचने के लिए रुका था, मौसी के घर से लौट रहा थामनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव में शनिवार की देर शाम बाइक सवार 23 वर्षीय युवक अवधेश की कच्ची दीवार ढहने मौत हो गई। अवधेश अपनी मौसी के घर से वापस अपने गांव डेहरी कला लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।

डेहरी कला गांव निवासी अवधेश पुत्र बबलू शनिवार को राबर्ट्सगंज बाजार गए थे। वह धान की नर्सरी में उगी घास को नष्ट करने वाली दवा खरीदने के लिए दुकान पर गए थे। दवा लेने के बाद वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने पवर गांव में अपनी मौसी के घर पर कुछ देर के लिए रुकने का फैसला किया।

शाम करीब सात बजे अवधेश मौसी के घर से अपने गांव के लिए निकले। पवर गांव में कुछ ही दूरी आगे बढ़ने पर बरसात होने की वजह से सड़क किनारे स्थित एक कच्ची दीवार के पास जाकर छिप गए, दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार का मलबा सीधे अवधेश और उनकी बाइक पर आ गिरा, जिससे वह पूरी तरह दब गए। घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दीवार का मलबा हटाया और घायल अवस्था में अवधेश को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस भेज दिया। जहां रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मृतक का रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हुए

    Hindi News Entertainment Bollywood Virender Sehwag Praises Hanuman Ansh Movie | Director Vishal Emotional ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर…

    गोरखपुर में शुक्रवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 11 बजे से आपूर्ति बाधित रहेगी

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut | Road Widening Line Shifting Electricity Shutdown गोरखपुर में शुक्रवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग की वजह…

    You Missed

    We’re lifting our price targets on 2 stocks that have shaken off AI disruption concerns

    • By dp
    • September 3, 2026
    • 1 views
    We’re lifting our price targets on 2 stocks that have shaken off AI disruption concerns

    ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हुए

    • By dp
    • September 3, 2026
    • 2 views
    ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हुए

    Powerful storm that led to tornado warning sweeps through The Woodlands

    • By dp
    • September 3, 2026
    • 3 views
    Powerful storm that led to tornado warning sweeps through The Woodlands

    गोरखपुर में शुक्रवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 11 बजे से आपूर्ति बाधित रहेगी

    • By dp
    • September 3, 2026
    • 3 views
    गोरखपुर में शुक्रवार को 3 घंटे ठप रहेगी बिजली:रोड चौड़ीकरण, लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 11 बजे से आपूर्ति बाधित रहेगी

    Microsoft to impose time limits on Xbox cloud gaming subscribers as costs continue to climb

    • By dp
    • September 3, 2026
    • 3 views
    Microsoft to impose time limits on Xbox cloud gaming subscribers as costs continue to climb

    बदायूं में 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी:टायर फटने से हादसा, 12 यात्रियों को मामूली चोटें

    • By dp
    • September 3, 2026
    • 3 views
    बदायूं में 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी:टायर फटने से हादसा, 12 यात्रियों को मामूली चोटें