दोस्तों के कपड़े-जूते पहन किए शो, अब जीते ₹1 करोड़:सोनीपत का धड़कन MTV हसल 0.5 विनर बना, खर्च निकालने के लिए वीडियो एडिटिंग की

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Sonipat Rapper Dhakkan Wins MTV Hustle 0.5 | Grand Prize Homecoming

दोस्तों के कपड़े-जूते पहन किए शो, अब जीते ₹1 करोड़:सोनीपत का धड़कन MTV हसल 0.5 विनर बना, खर्च निकालने के लिए वीडियो एडिटिंग कीसोनीपत18 घंटे पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

MTV हसल 0.5 जीतने के बाद धड़कन को ट्रॉफी देते रैपर बादशाह व अन्य। - Dainik BhaskarMTV हसल 0.5 जीतने के बाद धड़कन को ट्रॉफी देते रैपर बादशाह व अन्य।

कभी रैप शो में जाने के लिए दोस्तों से कपड़े, जूते और जैकेट मांगनी पड़ती थी। दिल्ली और गुरुग्राम में स्टेज पर पहुंचने के लिए बस और शेयरिंग टैक्सी का सहारा लेना पड़ता था। खर्च निकालने के लिए वीडियो एडिटिंग और अपने हुनर को निखारने के लिए रात ढाई बजे तक जागना दिनचर्या का हिस्सा था।

सोनीपत के दक्ष उर्फ धड़कन पेंढरकर ने इन मुश्किलों के बीच अपने सपने को जिंदा रखा। अब MTV हसल 0.5 का विजेता बनने के बाद वह एक करोड़ रुपए जीतकर घर लौटे। पैराडॉक्स की टीम की ओर से शो में हिस्सा लेने वाले धड़कन ने अपने ठेठ हरियाणवी अंदाज और दमदार रैप से दर्शकों के साथ जजों का भी दिल जीता। सोमवार को सोनीपत के सेक्टर-10 स्थित वर्धमान गार्डेनिया में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।

सोनीपत पहुंचने पर दक्ष का स्वागत करते लोग।सोनीपत पहुंचने पर दक्ष का स्वागत करते लोग।पैराडॉक्स की टीम का हिस्सा रहे धड़कन ने अपने ठेठ हरियाणवी अंदाज, दमदार रैप और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों के साथ जजों का भी दिल जीता।पैराडॉक्स की टीम का हिस्सा रहे धड़कन ने अपने ठेठ हरियाणवी अंदाज, दमदार रैप और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर दर्शकों के साथ जजों का भी दिल जीता।

आठवीं कक्षा से शुरू हुआ रैप का सफर

दक्ष ने आठवीं कक्षा में ही रैप लिखना और गाना शुरू कर दिया था। समय के साथ उसने म्यूजिक कंपोज करने से लेकर मिक्सिंग, मास्टरिंग और वीडियो एडिटिंग तक का काम खुद सीखा। 12वीं के बाद उसने रैप पर और ज्यादा मेहनत शुरू कर दी। परिवार के मुताबिक, वह शुरुआत से ही हर क्षेत्र में आगे रहने की कोशिश करता था और अपने काम के दम पर पहचान बनाना चाहता था।

दक्ष के पिता सुधीर पेंढरकर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने 2009 में सोनीपत के सेक्टर-10 स्थित वर्धमान गार्डेनिया में फ्लैट खरीदा था। वर्ष 2015 में परिवार सोनीपत में रहने लगा। इसी दौरान दक्ष का दाखिला घर के सामने स्थित ब्राइट स्कॉलर स्कूल में चौथी कक्षा में कराया गया।

सोनीपत में स्वागत समारोह के दौरान सीएम ओएसडी विरेन्द्र बढ़खालसा स्वागत करते हुएसोनीपत में स्वागत समारोह के दौरान सीएम ओएसडी विरेन्द्र बढ़खालसा स्वागत करते हुए

दोस्तों के कपड़े पहनकर स्टेज पर पहुंचता था

दक्ष के पिता सुधीर बताते हैं कि कॉलेज के बाद जब उसे दिल्ली और गुरुग्राम में रैप शो करने जाना होता था, तो कई बार वह रात को दोस्तों के पास ही रुक जाता था। उसके पास स्टेज पर पहनने के लिए अच्छे कपड़े, जूते और जैकेट नहीं होते थे। ऐसे में दोस्त उसे अपने कपड़े और जूते देते थे। वह किराए की टैक्सी या दूसरे साधनों से शो करने पहुंचता था।

दोस्तों ने संघर्ष के दिनों में दक्ष की काफी मदद की। उसने इन परिस्थितियों को अपने रास्ते की रुकावट नहीं बनने दिया और लगातार अपने हुनर को बेहतर करने में लगा रहा।

पिता सुधीर, मां सरिता, बहन दीक्षा और दादी के साथ दक्ष। दक्ष की दादी का इसी साल एक जुलाई को देहांत हुआ था।पिता सुधीर, मां सरिता, बहन दीक्षा और दादी के साथ दक्ष। दक्ष की दादी का इसी साल एक जुलाई को देहांत हुआ था।

गुरुग्राम जाकर समझता था लोगों की पसंद

सुधीर बताते हैं कि दक्ष ने रैपिंग को सिर्फ गाने तक सीमित नहीं रखा। वह गुरुग्राम जाकर समझने की कोशिश करता था कि लोग किस तरह का म्यूजिक पसंद करते हैं। इसके बाद वह अपनी प्रस्तुति और गानों पर उसी हिसाब से काम करता था। धीरे-धीरे उसके रैप सॉन्ग गुरुग्राम और दिल्ली यूनिवर्सिटी में लोकप्रिय होने लगे।

वर्ष 2015 में सोनीपत आने के बाद उसने दोस्तों के साथ रहकर हरियाणवी बोली और संस्कृति को समझना शुरू किया। पिता के अनुसार, दक्ष की खासियत है कि वह जहां भी जाता है, वहां की बोली सीखने और उसे अपने अंदाज में अपनाने की कोशिश करता है। उसके ठेठ हरियाणवी अंदाज ने भी उसे अलग पहचान दिलाई।

ब्राइट स्कॉलर स्कूल की प्रिंसिपल किरण दलाल, समीक्षा पंवार व ललित पंवार धड़कन का स्वागत करते हुएब्राइट स्कॉलर स्कूल की प्रिंसिपल किरण दलाल, समीक्षा पंवार व ललित पंवार धड़कन का स्वागत करते हुए

बस और शेयरिंग टैक्सी से कॉलेज जाता था

बहन दीक्षा बताती हैं कि दक्ष के पास अपना निजी वाहन नहीं था। वह कभी बस तो कभी शेयरिंग टैक्सी से कॉलेज जाता था। कई बार रात नौ बजे तक कॉलेज से लौटने के बाद फ्लैट पहुंचने में परेशानी होती थी। इसके बावजूद वह पढ़ाई और संगीत दोनों के लिए समय निकालता था।

खर्च पूरे करने के लिए वह दीक्षा की कंपनी में वीडियो एडिटिंग का काम भी करता था। इससे उसे शो में आने-जाने का खर्च निकालने में मदद मिलती थी। संगीत के प्रति उसकी लगन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह रैप की बारीकियां सीखने के लिए रात ढाई बजे तक जागता था।

विजेता बनने के बाद जश्न मनाता धड़कन का परिवार।विजेता बनने के बाद जश्न मनाता धड़कन का परिवार।

दोस्त रचित के साथ लिखता था रैप

दक्ष अपने दोस्त रचित के साथ मिलकर रैप लिखता था। दोनों ने साथ काम करते हुए अपने हुनर को निखारा। अब रचित उसकी टीम में मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं। पिता सुधीर के मुताबिक, वह बेटे को आर्थिक रूप से ज्यादा मदद नहीं दे पाए, लेकिन दक्ष ने भी कभी पैसों की बड़ी मांग नहीं की।

परिवार का कहना है कि दक्ष ने अपनी मेहनत और दोस्तों के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। बहन दीक्षा के अनुसार, उसमें आत्मसम्मान की भावना है और वह अपने काम के दम पर आगे बढ़ना चाहता था।

MTV हसल में जाने के लिए दो साल इंतजार किया

परिवार के मुताबिक, दक्ष लंबे समय से MTV हसल में हिस्सा लेना चाहता था। इसके लिए उसे दो साल तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि शो में आवेदन करने के लिए निर्धारित उम्र पूरी करनी थी। 18 साल का होने के बाद उसने आवेदन किया और पहली बार में ही विजेता बन गया।

पिता सुधीर बताते हैं कि दक्ष ने मार्च में ऑडिशन दिया था। उसे उसी महीने मुंबई जाना था, लेकिन शो की तारीख आगे बढ़ गई। इसके बाद 17 जून को वह शो में हिस्सा लेने के लिए मुंबई रवाना हुआ। उसके लिए यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि लंबे समय से देखे जा रहे सपने को पूरा करने का मौका था।

धड़कन के शो जीतने के बाद साथियों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।धड़कन के शो जीतने के बाद साथियों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।

बेटे की सफलता से पिता को मिली नई पहचान

सुधीर कहते हैं कि पहले लोग उन्हें दक्ष के पिता के रूप में जानते थे, लेकिन अब बेटे की सफलता के कारण उनकी अपनी पहचान बन रही है। मां सरिता बताती हैं कि दक्ष को खाना बनाने और अलग-अलग व्यंजन तैयार करने का भी शौक है।

इस सफर में परिवार को अपनी दादी को खोने का दर्द भी सहना पड़ा। इसके बावजूद दक्ष ने संगीत के प्रति अपनी लगन बनाए रखी। माता-पिता और बहन ने दैनिक भास्कर से बातचीत में उसके संघर्ष के दिनों से लेकर MTV हसल 0.5 जीतने तक का सफर साझा किया। परिवार के मुताबिक, दक्ष ने अपनी मेहनत, दोस्तों के सहयोग और हरियाणवी संस्कृति को समझने की लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • गुरुग्राम में नेताओं की खींचतान से अस्पताल निर्माण अटका: ₹70 करोड़ जारी, आरती राव का मंत्री पर आरोप; बोलीं-CM से पूछूंगी, किसने रूकवाया काम

    ₹70 करोड़ जारी, आरती राव का मंत्री पर आरोप; बोलीं-CM से पूछूंगी, किसने रूकवाया काम|गुरुग्राम,gurugram - Dainik Bhaskar0:56Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यमुनानगर में मकान से 25 हजार कैश-जेवर चोरी: बीमार मां से मिलने यूपी गया था परिवार; बच्चों का गुल्लक भी नहीं छोड़ा

    बीमार मां से मिलने यूपी गया था परिवार; बच्चों का गुल्लक भी नहीं छोड़ा|यमुनानगर,Yamunanagar - Dainik Bhaskar0:39Play videoPlay videoयमुनानगर

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में शीशा तोड़कर चंद मिनटों में क्रेटा चोरी: सफेद कार में आए थे दो आरोपी; CCTV में हुए कैद

    सफेद कार में आए थे दो आरोपी; CCTV में हुए कैद|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:20Play videoPlay videoरोहतक

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • दिल्ली प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे कृष्ण मिड्ढा: डिप्टी स्पीकर बोले- डपली गैंग के लीडर, जिसे बोलना नहीं आता, उससे क्या उम्मीद करें

    0:50Play videoPlay videoजींद

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा ऐसा नहीं ईसाई समुदाय कुछ भी मांगे

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Verdict | Christian Cemetery Land Plea Dismissed धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की,…

मोहनलाल ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ की:बोले- मैं सच में इम्प्रेस हूं; फिल्म की कमाई 489.74 करोड़ रुपए के पार

Hindi News Entertainment Bollywood Mohanlal Praises Ajay Devgn Drishyam 3 Story | Bollywood Movie Update मोहनलाल ने अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की तारीफ की:बोले- मैं सच में इम्प्रेस हूं;…

You Missed

“You want to play for Morocco?”: Getafe defender provokes Yamal with shocking words | Goal.com India

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 2 views
“You want to play for Morocco?”: Getafe defender provokes Yamal with shocking words | Goal.com India

धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा ऐसा नहीं ईसाई समुदाय कुछ भी मांगे

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 2 views
धर्म की आज़ादी यह नहीं की कोई जमीन मांग लें:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, कहा ऐसा नहीं ईसाई समुदाय कुछ भी मांगे

Daily Wire’s ‘Confession’: Details Revealed For James Franco, Rob Lowe Film

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 4 views
Daily Wire’s ‘Confession’: Details Revealed For James Franco, Rob Lowe Film

दोस्तों के कपड़े-जूते पहन किए शो, अब जीते ₹1 करोड़:सोनीपत का धड़कन MTV हसल 0.5 विनर बना, खर्च निकालने के लिए वीडियो एडिटिंग की

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 4 views
दोस्तों के कपड़े-जूते पहन किए शो, अब जीते ₹1 करोड़:सोनीपत का धड़कन MTV हसल 0.5 विनर बना, खर्च निकालने के लिए वीडियो एडिटिंग की

FC Bayern: Aufstellung da! Kompany tauscht 6 Stars aus

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 6 views
FC Bayern: Aufstellung da! Kompany tauscht 6 Stars aus

मोहनलाल ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ की:बोले- मैं सच में इम्प्रेस हूं; फिल्म की कमाई 489.74 करोड़ रुपए के पार

  • By dp
  • October 13, 2026
  • 6 views
मोहनलाल ने अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ की:बोले- मैं सच में इम्प्रेस हूं; फिल्म की कमाई 489.74 करोड़ रुपए के पार