टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Sonipat
  • Tiger Shroff Firing Case: Sonipat STF Detains 18 Year Old Student, Family Claims Innocence

टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दोसोनीपत48 मिनट पहलेलेखक: राम सिंहमार

  • कॉपी लिंक

अस्पताल में उपचाराधीन समीर, जिसकी उम्र अब 18 साल 4 महीने है। मां के मुताबिक वह पिछले करीब 4 साल से किडनी पेशेंट है और लगातार अस्पातल में उपचार चल रहा है। - Dainik Bhaskarअस्पताल में उपचाराधीन समीर, जिसकी उम्र अब 18 साल 4 महीने है। मां के मुताबिक वह पिछले करीब 4 साल से किडनी पेशेंट है और लगातार अस्पातल में उपचार चल रहा है।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के तार सीधे तौर पर हरियाणा के सोनीपत से जुड़ गए हैं। इस केस में शूटर के तौर पर पकड़े गए सोनीपत के रेहान की लॉरेंस गैंग के मेंबर अनिल पंडित से बातचीत करवाने के मामले में, उसके 18 वर्षीय दोस्त समीर का नाम सामने आया है।

फायरिंग वाली रात ही सोनीपत STF की टीम ने समीर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उसे अभी तक छोड़ा नहीं गया है। बेटे का नाम इस केस में आने से समीर का परिवार पूरी तरह टूट गया है।

दैनिक भास्कर से बातचीत में समीर की मां मंजू और मौसी बबली रो पड़ीं। उन्होंने बताया कि समीर 14 साल की उम्र से ही किडनी पेशेंट है। बीमारी के कारण स्कूल से लौटने के बाद वह सीधा बिस्तर पर लेट जाता था और घर से बाहर भी नहीं निकलता था। दोनों ने बेटे को बेकसूर बताते हुए उसे छोड़ने की गुहार लगाई है।

बेटे का नाम वारदात में आने के बाद रोती हुई समीर की मां मंजू।बेटे का नाम वारदात में आने के बाद रोती हुई समीर की मां मंजू।अस्पताल में उपचाराधीन किडनी पेशेंट समीर। फाइलअस्पताल में उपचाराधीन किडनी पेशेंट समीर। फाइलसोनीपत के गांव देवड़ू में स्थित समीर का घर।सोनीपत के गांव देवड़ू में स्थित समीर का घर।

मां और मौसी ने समीर के बारे में ये बातें बताईं….

  • 14 की उम्र में खराब हुई किडनी, कई बार अस्पताल में भर्ती रहा: मां मंजू ने बताया कि समीर उनका सबसे छोटा बेटा है और 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वर्तमान में उसकी उम्र 18 साल चार माह है। वह रोजाना स्कूल जाता है; उसकी रेगुलर अटेंडेंस भी देखी जा सकती है। साल 2021 में, जब समीर 14 साल का था, तब इन्फेक्शन की वजह से उसकी किडनी बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। यह दौर कोविड का था और उसके शरीर पर सूजन आ गई थी। इसके बाद से ही उसकी दवाइयां चल रही हैं और वह कई बार अस्पताल में भी भर्ती रह चुका है। बीमारी के कारण स्कूल से लौटने के बाद वह सीधा बिस्तर पर लेट जाता था और घर से बाहर भी नहीं निकलता था।
  • रेहान सिर्फ बचपन का पड़ोसी, इंस्टाग्राम फोटो से जुड़ा था नाम: समीर की मौसी बबली ने बताया कि बचपन में रेहान और समीर का परिवार गांव देवड़ू में एक-दूसरे का पड़ोसी हुआ करता था। हालांकि, बाद में समीर का परिवार गांव से बाहर कॉलोनी में शिफ्ट हो गया था। पहले भी इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ फोटो अपलोड होने के मामले में समीर का नाम सामने आया था। इस पर मां का कहना है कि सिर्फ दोस्त होने के कारण उसका नाम घसीटा गया था, जबकि उसका किसी भी आपराधिक नेटवर्क या गैर-कानूनी गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है।
  • CCTV फुटेज देखने और पड़ोसियों से पूछताछ करने की मांग: समीर के पिता हसन प्राइवेट जॉब करते हैं और परिवार में समीर के अलावा 3 अन्य भाई-बहन हैं। इनमें से एक बहन की शादी हो चुकी है। मां मंजू ने बताया कि उनके घर में CCTV कैमरे लगे हुए हैं, जिनसे समीर की रोजाना की मूवमेंट चेक की जा सकती है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाई है कि गांव या पड़ोस में किसी से भी समीर के आचरण और चरित्र के बारे में पूछताछ की जा सकती है।

समीर के दोस्त रेहान का क्रिमिनल बैकग्राउंड

बेटे का नाम आने पर रो पड़ी मां, बोली- उसे छुड़वा दो

अपने बेटे का नाम सामने आने के बाद मंजू भावुक हो गईं। रोते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे का कहीं कोई कसूर नहीं है। उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि उनके बेटे को छोड़ दिया जाए। मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए उसकी बीमारी, नियमित स्कूल जाने और घर तक सीमित रहने की बात रखी। उन्होंने मांग की कि पुलिस इस मामले में निष्पक्षता से जांच करे और उनके निर्दोष बेटे को जल्द से जल्द रिहा करे।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए:मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया, तीनों ने हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की थी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग-जिम्मेदारी लेने वाले अनिल पंडित के पिता पुजारी:1 साल से जेल में बंद, मकान बेचकर विदेश भेजा था

टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने वाले पकौड़ी खरीदते दिखे:यात्री बनकर जनरल कोच में चढ़े पुलिसवाले, 15 मिनट में तीनों को दबोचा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के 3 आरोपी कोटा से पकड़े:पुणे-जयपुर ट्रेन में बैठे थे, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं बदमाश; विदेश भागने की फिराक में थे

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड का बाप जेल में:सरपंच को भी धमका चुका गैंगस्टर अनिल पंडित; परिवार समेत 10 साल पहले छोड़ा गांव

.

Topics:

  • टाइगर श्रॉफ पर अटैक,

दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग- शूटर रेहान के 2 दोस्त पकड़ाए: मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया, तीनों ने हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की थी

    मां बोली- ₹2 लाख कमाने का ऑफर आया, तीनों ने हथियारों के साथ फोटो पोस्ट की थी|सोनीपत,Sonipat - Dainik Bhaskar1:37Play videoPlay videoसोनीपत

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पंचकूला में दशहरे की सुरक्षा के लिए 7 जगह नाकेबंदी: 625 पुलिसकर्मी तैनात, भगदड़ रोकने के लिए 2 JCB तैयार; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

    625 पुलिसकर्मी तैनात, भगदड़ रोकने के लिए 2 JCB तैयार; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी|पंचकूला,Panchkula - Dainik Bhaskar0:27Play videoPlay videoपंचकूला

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जुलाना में 33 साल बाद लौटी रावण दहण की परंपरा: 30 फीट का पुतला तैयार; प्रदूषण के कारण दो पुतले नहीं बनाए

    30 फीट का पुतला तैयार; प्रदूषण के कारण दो पुतले नहीं बनाए|जुलाना,Julana - Dainik Bhaskarजुलाना

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • गुरुग्राम नीतू केस, बिजलीकर्मी-डिलीवरी बॉय ने सुपारी लेकर की हत्या: पूर्व सैनिक जेठ ने उत्तराखंड से हायर किया, VIDEO से फंसे; 3 साल पहले हुआ कोर्ट मार्शल

    0:44Play videoPlay videoगुरुग्राम

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

कन्नड़ विवाद पर बोले सोनू निगम- 1000 बार माफी:कन्नड़ में गाने की गुजारिश पर भड़के थे; अब बेंगलुरु में शो का विरोध हो रहा

Hindi News Entertainment Bollywood Sonu Nigam Bengaluru Concert Controversy | Kannada Protest Statement कन्नड़ विवाद पर बोले सोनू निगम- 1000 बार माफी:कन्नड़ में गाने की गुजारिश पर भड़के थे; अब…

अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी

Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Car Firing Mumbai | Anup Jalota Statement Salman Khan अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं…

You Missed

Six years after #EndSARS, police impunity persists – RULAAC

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 1 views
Six years after #EndSARS, police impunity persists – RULAAC

टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 1 views
टाइगर श्रॉफ केस-रेहान का दोस्त किडनी पेशेंट, STF ने उठाया:सोनीपत में मां बोलीं-बेटा 14 साल की उम्र से बीमार, घर से बाहर नहीं जाता, उसे छुड़वा दो

Massachusetts Lottery Reports October 17 Powerball Results

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 2 views
Massachusetts Lottery Reports October 17 Powerball Results

कन्नड़ विवाद पर बोले सोनू निगम- 1000 बार माफी:कन्नड़ में गाने की गुजारिश पर भड़के थे; अब बेंगलुरु में शो का विरोध हो रहा

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 2 views
कन्नड़ विवाद पर बोले सोनू निगम- 1000 बार माफी:कन्नड़ में गाने की गुजारिश पर भड़के थे; अब बेंगलुरु में शो का विरोध हो रहा

2-year-old put loaded gun in their mouth at daycare, state report says

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 5 views
2-year-old put loaded gun in their mouth at daycare, state report says

अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी

  • By dp
  • October 20, 2026
  • 5 views
अनूप जलोटा बोले- सलमान बिश्नोई समाज से माफी मांगें:टाइगर पर फायरिंग के बाद कहा- नहीं तो ये तकलीफें और लोगों को आती रहेंगी