स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सवाल पर भड़के सोनू निगम:रूपाली गांगुली बोलीं- कानून हाथ में लेने वाले स्टूडेंट नहीं, शशि थरूर ने अमिताभ बच्चन की चुप्पी का मजाक उड़ाया

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sonu Nigam Rupali Ganguly Controversy | Student Protest Statement Update

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के सवाल पर भड़के सोनू निगम:रूपाली गांगुली बोलीं- कानून हाथ में लेने वाले स्टूडेंट नहीं, शशि थरूर ने अमिताभ बच्चन की चुप्पी का मजाक उड़ाया22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स लगातार जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो स्टूडेंट के विरोध में बयान दे रहे हैं, तो कुछ इस मुद्दे पर बात करने से भी झिझक रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे सिंगर सोनू निगम से प्रोटेस्ट पर सवाल किया गया, जिस पर वो भड़क गए। वहीं रूपाली गांगुली ने प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने पर सवाल खड़े किए हैं।

सोनू निगम मंगलवार को एक इवेंट में शामिल हुए। इस समय एक रिपोर्टर ने देश में जारी प्रोटेस्ट पर पूछा- देश में जो सिचुएशन चल रही है, स्टूडेंट का प्रोटेस्ट चल रहा। इसी बीच सोनू निगम हंसते हुए चिढ़ गए और तुरंत सवाल काटते हुए कहा- मैं यहां किस लिए आया हूं। आगे उन्होंने चुप करवाते हुए कहा-‘बस, बस।’

रिपोर्टर तब भी शांत नहीं हुआ तो सिंगर ने कहा- ‘अभी हो गया, हो गया।’

वीडियो वायरल होने के बाद सोनू निगम ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुके हैं। कई फैंस ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा है कि वो उनके कॉन्सर्ट के टिकट कैंसिल करवा रहे हैं।

रूपाली गांगुली बोलीं- पुलिस पर हमला करने वालों को स्टूडेंट नहीं कह सकते

अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने प्रोटेस्ट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा, ‘जो लोग कानून अपने हाथ में लेते हैं, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं और पुलिस पर हमला करते हैं, उन्हें छात्र नहीं कहा जा सकता। ऐसे कृत्य किसी भी जायज आंदोलन को कमजोर ही करते हैं।’

भाजपा से जुड़ी हुईं रूपाली ने छात्रों की मांगो को जायज कहा, लेकिन साथ ही कहा कि प्रोटेस्ट हिंसक नहीं होना चाहिए। उन्होंने लिखा है, ‘दुर्भाग्य से जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा का रूप ले लेता है, तो छात्रों की वास्तविक चिंताएं पीछे छूट जाती हैं। अगर देशविरोधी या राजनीतिक स्वार्थ रखने वाले तत्व छात्र आंदोलनों का इस्तेमाल अपने एजेंडे के लिए करते हैं, तो सबसे ज्यादा नुकसान उन छात्रों का होता है जो न्याय की मांग कर रहे हैं।’

‘भारत अपने छात्रों के साथ है। भारत अपने नागरिकों के साथ है। यह लड़ाई पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर सुधारों के लिए होनी चाहिए, न कि हिंसा और तोड़फोड़ के लिए।’

शशि थरूर ने बिग बी की चुप्पी पर ली फिरकी

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अमिताभ बच्चन का प्रोटेस्ट से जुड़ा 14 साल पुराना पोस्ट शेयर कर फिरकी ली है। री-शेयर की गई पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने दिल्ली गैंगरेप से जुड़े विरोध में आंसू गैस के इस्तेमाल का विरोध किया था, जबकि इस प्रोटेस्ट में हिंसा होने के बावजूद उन्होंने चुप्पी साधी हुई है।

विवेक ऑबेरॉय ने भी टाला था प्रोटेस्ट से जुड़ा सवाल

कुछ समय पहले ही विवेक ऑबेरॉय से सोनम वांगचुक और उनके अनशन पर सवाल किया गया, तो एक्टर ने मुद्दे पर राय रखने की बजाए कहा, ‘मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं हूं, मैं पॉलिटिकल चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता।’ विवेक का ये बयान सामने आने के बाद कई लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Gomti Nagar Dussehra Mela | Ravan Dahan Lucknow Ramlila Yogesh Shukla गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों…

    हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग

    Hindi News Entertainment Bollywood Tiger Shroff Resumes Lag Ja Gale Shooting In Mumbai After Firing Incident हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म ‘लग जा गले’ के…

    You Missed

    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 0 views
    गोमती नगर में दशहरा मेला रावण दहन:बाराबंकी कलाकारों ने किया रामलीला मंचन, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी

    Andy Cohen dishes on his latest sexy viral Speedo pics

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    Andy Cohen dishes on his latest sexy viral Speedo pics

    हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 3 views
    हमले के 2 दिन बाद शूटिंग पर लौटे टाइगर श्रॉफ:फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर पहुंचे एक्टर; कार पर हुई थी फायरिंग

    Bob Iger Looks Back On Challenges of Disney CEO Comeback In New Book

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 5 views
    Bob Iger Looks Back On Challenges of Disney CEO Comeback In New Book

    मंदिर में लटकी मिली 15 साल के लड़के की लाश:सहारनपुर में भाई ने कमरे के रोशनदान से देखा, अयोध्या का रहने वाला था परिवार

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 4 views
    मंदिर में लटकी मिली 15 साल के लड़के की लाश:सहारनपुर में भाई ने कमरे के रोशनदान से देखा, अयोध्या का रहने वाला था परिवार

    Packers announce roster moves | Oct. 20, 2026

    • By dp
    • October 21, 2026
    • 5 views
    Packers announce roster moves | Oct. 20, 2026