बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल पहुंचे सोनू सूद:भारत से लाए कंबल और राशन; बोले- अगले कई महीनों तक मदद जारी रखेंगे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sonu Sood Nepal Visit | Flood Relief Aid & Ration Support Kathmandu

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नेपाल पहुंचे सोनू सूद:भारत से लाए कंबल और राशन; बोले- अगले कई महीनों तक मदद जारी रखेंगे6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए काठमांडू पहुंचे हैं। उनकी संस्था ‘सूद चैरिटी फाउंडेशन’ की टीम भारत से कंबल, राशन और अन्य जरूरी सामान लेकर नेपाल पहुंची है।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में सोनू सूद ने कहा कि उनकी टीम प्रभावित परिवारों को फिर से स्थापित करने के लिए आने वाले कई महीनों तक लगातार राहत सामग्री भेजती रहेगी। नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 900 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर सोनू सूद।नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर सोनू सूद।

भारत से भेजा राहत सामान सोनू सूद ने बताया कि उनकी टीम जमीनी स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की जरूरतों का जायजा ले रही है। सोनू ने कहा, हम यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलने आए हैं। भारत से बहुत सारा सामान, राशन और कंबल लाए हैं। संकट के इस दौर में जरूरतमंदों के साथ खड़े होना हम सभी का फर्ज है।

सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ित बच्चों से मुलाकात की।सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ित बच्चों से मुलाकात की।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत से नेपाल तक राहत सामग्री पहुंचाना थोड़ा मुश्किल काम है, लेकिन उनकी फाउंडेशन यह सुनिश्चित करेगी कि आने वाले महीनों में भी पीड़ितों तक मदद पहुंचती रहे।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में करीब 3,925 लोग लापता हैं।नेपाल में आई भीषण बाढ़ में करीब 3,925 लोग लापता हैं।

नेपाल में बाढ़ से 900 से ज्यादा लोगों की मौत नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 939 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 3,925 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें 592 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। रसुवा और नुवाकोट समेत कई जिलों में सेना और स्थानीय प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास ने बाढ़ में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

कोविड लॉकडाउन में बने थे मजदूरों के मददगार सोनू सूद का आपदाओं और संकट में लोगों की मदद करने का सिलसिला साल 2020 में कोरोना महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन के समय शुरू हुआ था।

कोविड मेन मजदूरों को वापस भेजने केकोविड मेन मजदूरों को वापस भेजने के

उस समय मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों (उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि) भेजने के लिए सोनू ने बसों, ट्रेनों और विशेष फ्लाइट्स का इंतजाम किया था। उन्होंने प्रवासियों के खाने-पीने से लेकर रास्ते के पूरे खर्च की जिम्मेदारी उठाई थी। इसके बाद से ही वे लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।

यूक्रेन संकट तक पहुंचाई सहायता कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सोनू सूद ने देशभर में ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर और अस्पताल में आईसीयू बेड्स उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात काम किया था।

हाल ही में सोनू सूद ने जरूरतमंद बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था।हाल ही में सोनू सूद ने जरूरतमंद बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था।

इसके बाद साल 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के समय उन्होंने यूक्रेन में फंसे कई भारतीय छात्रों को रोमानिया और पोलैंड की सीमाओं के रास्ते सुरक्षित भारत लाने में मदद की थी। सोनू अपनी फाउंडेशन के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई, मुफ्त मेडिकल सर्जरी और हादसों के शिकार लोगों की आर्थिक मदद लगातार करते आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें

नेपाल बाढ़ में फंसी एक्ट्रेस मानसी भारत लौटीं:एयरपोर्ट पर बेटी को गले लगाकर भावुक हुईं; लैंडस्लाइड के बाद पैदल बॉर्डर पार किया

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस मानसी पारेख कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ के बीच फंसने के बाद सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर वे अपने पति और बेटी को गले लगाकर भावुक दिखाई दीं। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    वायरल-आश्रम ढहने के 40 घंटे बाद भी नहीं मिला व्यक्ति:मलबे में दबे होने की आशंका, तेज बहाव से नहीं हट सका मलबा, सेना से मांगी गई मदद

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Ashram Collapse | Harish Singh Missing, Army Assistance Sought वायरल-आश्रम ढहने के 40 घंटे बाद भी नहीं मिला व्यक्ति:मलबे में दबे होने की…

    लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही…श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गई

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shiva Sharma Murder Case | Shraddha Dube Video Viral Action लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें…

    You Missed

    “We’ve been able to raise more funds and continue to grow”: How Andre Agassi and Steffi Graf turned 20 limited-edition watches into $300,000 for charity

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 3 views
    “We’ve been able to raise more funds and continue to grow”: How Andre Agassi and Steffi Graf turned 20 limited-edition watches into 0,000 for charity

    वायरल-आश्रम ढहने के 40 घंटे बाद भी नहीं मिला व्यक्ति:मलबे में दबे होने की आशंका, तेज बहाव से नहीं हट सका मलबा, सेना से मांगी गई मदद

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 3 views
    वायरल-आश्रम ढहने के 40 घंटे बाद भी नहीं मिला व्यक्ति:मलबे में दबे होने की आशंका, तेज बहाव से नहीं हट सका मलबा, सेना से मांगी गई मदद

    Matthew Stafford’s Wife, Kelly, Facing Backlash For Social Media Behavior

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 4 views
    Matthew Stafford’s Wife, Kelly, Facing Backlash For Social Media Behavior

    लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही…श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गई

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 4 views
    लखनऊ में डीसीपी सेंट्रल व थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई:10 दिन 10 टीमें खाक छानती रही…श्रद्धा मीडिया के सामने आई, पुलिस नेपाल में छिपने का दावा करती रह गई

    Tony D’Amico: “We will make some signings in January.”

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 5 views
    Tony D’Amico: “We will make some signings in January.”

    रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना

    • By dp
    • October 18, 2026
    • 4 views
    रघुवीर यादव और मंथन का नया गाना 'बदरा' रिलीज:बुंदेली लोकगीत और अंग्रेजी पॉप का मेल; घरेलू हिंसा के दर्द को बयां करता है गाना