एसएसबी जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:आगरा में परिजन बोले- आंसू गैस लीकेज हुआ, 20 सितंबर को घर आना था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • SSB Jawan Abhishek Yadav Death | Training Center Bihar Supaul Gas Leak

एसएसबी जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:आगरा में परिजन बोले- आंसू गैस लीकेज हुई, 20 सितंबर को घर आना थाआगराकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा के अभिषेक यादव (21) की बिहार के सुपौल स्थित SSB ट्रेनिंग सेंटर में मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, ट्रेनिंग के दौरान आंसू गैस लीक होने से अभिषेक बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अभिषेक का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह उनके गांव पहुंचेगा। इसके बाद ग्रामीण नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देंगे। मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया।

छुट्टी लेकर घर आने वाला था अभिषेक

अभिषेक के बड़े भाई विशाल यादव ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अभिषेक ने वीडियो कॉल पर बात की थी। उसने बताया था कि ट्रेनिंग पूरी होने वाली है और 20 सितंबर को छुट्टी लेकर घर आएगा। अभिषेक ने भाई से कहा था कि यह बात माता-पिता को न बताएं। वह वर्दी पहनकर घर पहुंचकर उन्हें सरप्राइज देना चाहता था।

शनिवार शाम ट्रेनिंग सेंटर से अभिषेक के पिता प्रमोद यादव को बेटे की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई। इसके बाद वह परिवार के पांच लोगों के साथ रात करीब 8 बजे बिहार के लिए रवाना हो गए।

परिवार के मुताबिक, ट्रेनिंग के दौरान आंसू गैस लीक होने से अभिषेक बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था अभिषेक

अभिषेक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके SSB में भर्ती होने के बाद पिता ने ऑटो-टेंपो चलाना छोड़ दिया था। उसका छोटा भाई राजकुमार अग्निवीर के लिए चुना जा चुका है, जबकि सबसे छोटा भाई सुमित हाईस्कूल में पढ़ रहा है।

अभिषेक की मौत की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग उसके पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा का आगमन:पति राज के साथ की आरती, भारी बारिश के बीच बप्पा को लेने पहुंची अंकिता लोखंडे

    Hindi News Entertainment Bollywood Shilpa Shetty Ganpati Bappa Arrival | Raj Kundra Puja Photos शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा का आगमन:पति राज के साथ की आरती, भारी बारिश के…

    भाकियू बैठक में किसानों ने बिजली-गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया:संभल में हुई बैठक में बिजली सप्लाई में सुधार, खराब बिजली लाइनों को ठीक कराने की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Sambhal Sambhal BKU Meeting | Farmers Demand Improved Electricity Supply भाकियू बैठक में किसानों ने बिजली-गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया:संभल में हुई बैठक में बिजली…

    You Missed

    Levante vs. Barcelona: Preview, Predictions and Lineups

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 1 views
    Levante vs. Barcelona: Preview, Predictions and Lineups

    एसएसबी जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:आगरा में परिजन बोले- आंसू गैस लीकेज हुआ, 20 सितंबर को घर आना था

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 3 views
    एसएसबी जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:आगरा में परिजन बोले- आंसू गैस लीकेज हुआ, 20 सितंबर को घर आना था

    Amal Clooney and Baria Alamuddin Master Mother-Daughter Coordination

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 4 views
    Amal Clooney and Baria Alamuddin Master Mother-Daughter Coordination

    शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा का आगमन:पति राज के साथ की आरती, भारी बारिश के बीच बप्पा को लेने पहुंची अंकिता लोखंडे

    • By dp
    • September 13, 2026
    • 6 views
    शिल्पा शेट्टी के घर गणपति बप्पा का आगमन:पति राज के साथ की आरती, भारी बारिश के बीच बप्पा को लेने पहुंची अंकिता लोखंडे

    Morning downpours, isolated flash flooding expected Sunday as fast-moving system sweeps in – The Boston Globe