भाई ने बैंक कर्मियों संग की 53.76 लाख की धोखाधड़ी:सुल्तानपुर में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sultanpur
  • Sultanpur Bank Fraud Case | FIR Registered Against Brother & Staff

भाई ने बैंक कर्मियों संग की 53.76 लाख की धोखाधड़ी:सुल्तानपुर में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरूसुलतानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुलतानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति से उसके सगे भाई ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर ₹53.76 लाख की धोखाधड़ी की है। पीड़ित की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित चरनदीप सिंह सलूजा ने न्यायालय में दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उन्होंने अपने भाई दर्शदीप सिंह के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा, पयागीपुर शाखा, सुलतानपुर में संयुक्त सीसी खाता और चालू खाता खुलवाया था। इन खातों का संचालन दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से होना तय था।

आरोप है कि दर्शदीप सिंह ने बैंक ऑफ बड़ौदा, पयागीपुर के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रवि तिवारी और तत्कालीन क्रेडिट ऑफिसर आनंद सागर के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। उन्होंने विभिन्न तिथियों पर बैंक खातों से पीड़ित के फर्जी हस्ताक्षर कर कुल ₹53,76,000 निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी नहीं दी गई।

पीड़ित ने बताया कि चेक पर किए गए हस्ताक्षर उनके मूल हस्ताक्षर से मेल नहीं खाते थे। इसके बावजूद बैंक कर्मचारियों ने बिना आपत्ति के रकम जारी कर दी। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने इस संबंध में 16 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर को शिकायती पत्र भेजा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कक्ष संख्या-16) सुलतानपुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली नगर पुलिस को संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच का आदेश दिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक राम प्रेम कनौजिया को सौंपी गई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई

    Hindi News Entertainment Bollywood Kunika Sadanand Delhi CJP Protest Controversy | Actress Argument Video CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की…

    अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन

    Hindi News Entertainment Bollywood Amitabh Bachchan Hospital Surgery ICU Blog Post | Health Statement अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे…

    You Missed

    CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 1 views
    CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई

    Michael Saylor Calls Corporate Bitcoin Adoption Necessary and Inevitable

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 2 views
    Michael Saylor Calls Corporate Bitcoin Adoption Necessary and Inevitable

    अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 4 views
    अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन

    A six-year-old entered an iron lung after polio. More than 70 years later, he had become the world’s longest-known survivor

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 2 views
    A six-year-old entered an iron lung after polio. More than 70 years later, he had become the world’s longest-known survivor

    अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, X पर लिखा- खेल समाप्त हो गया

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 4 views
    अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन

    Judge to hear evidence against singer D4vd in killing, dismemberment of teen and decide on trial

    • By dp
    • July 21, 2026
    • 2 views
    Judge to hear evidence against singer D4vd in killing, dismemberment of teen and decide on trial