डायरेक्टर ने सूर्या को बातों में उलझाकर छू लिए पैर:स्टेज पर एक्टर हो गए हैरान, यूजर्स को फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की याद आई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Actor Surya Stunned: Director Touches Feet At Vishwanath & Sons Event

डायरेक्टर ने सूर्या को बातों में उलझाकर छू लिए पैर:स्टेज पर एक्टर हो गए हैरान, यूजर्स को फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की याद आई41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वेंकी और सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ कल यानी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। - Dainik Bhaskarवेंकी और सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ कल यानी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ के प्रमोशनल इवेंट में डायरेक्टर वेंकी अटलूरी ने एक्टर सूर्या को बातों में उलझाकर अचानक उनके पैर छू लिए। यह घटना 11 अगस्त को हैदराबाद में फिल्म से जुड़े एक इवेंट में हुई।

दरअसल, जब सूर्या स्टेज पर बात कर रहे थे, तभी वेंकी ने ऊपर की ओर इशारा करते हुए कहा, सर, ऊपर कुछ है। सूर्या के ऊपर देखने के बाद वेंकी तुरंत झुककर उनके पैर छूने लगे। यह देखकर हैरान हो गए और मुस्कुराने लगे। इवेंट के दौरान सूर्या ने वेंकी की एनर्जी और डायरेक्शन की तारीफ भी की।

वेंकी अटलुरी ने ‘थोली प्रेमा’ (2018), ‘मिस्टर मजनू’ (2019), ‘रंग दे’ (2021), ‘सर / वाथी’ (2023), ‘लकी भास्कर’ (2024) जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।वेंकी अटलुरी ने ‘थोली प्रेमा’ (2018), ‘मिस्टर मजनू’ (2019), ‘रंग दे’ (2021), ‘सर / वाथी’ (2023), ‘लकी भास्कर’ (2024) जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है।

लोगों को ‘सूर्यवंशम’ का आइकॉनिक सीन याद आया

वेंकी का यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का आइकॉनिक सीन याद आ गया। फिल्म में एक्ट्रेस सौंदर्या ने भानुप्रताप की बहू और कलेक्टर का किरदार निभाया था। परिवार में मनमुटाव के चलते भानुप्रताप उनसे नाराज रहते हैं।

फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का पैर छूने वाला सीन।फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का पैर छूने वाला सीन।

इसलिए सीधे उनके पैर छूने के बजाय वो पेपरवेट जानबूझकर भानुप्रताप के पैरों के पास गिरा देती है। पेपरवेट उठाने के बहाने वह नीचे झुकती है और इसी दौरान उनके पैर छूकर आशीर्वाद ले लेती है। अब वेंकी ने भी सूर्या को बहाने से ऊपर देखने को कहा और मौका मिलते ही उनके पैर छू लिए। यही वजह है कि लोगों को ‘सूर्यवंशम’ वाला सीन याद आ गया।

बता दें कि सूर्या की अपकमिंग फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ में ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन नजर आएंगी। विश्वनाथ एंड संस एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है।

फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ (2026) से ममिता बैजू और सूर्या पहली बार साथ काम कर रहे हैं।फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ (2026) से ममिता बैजू और सूर्या पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म में सूर्या संजय विश्वनाथ नाम के 40 साल के इंटरनेशनल पिस्टल शूटर का किरदार निभा रहे हैं। वो ममिता बैजू के अपोजिट नजर आएंगे। कहानी में दोनों के बीच उम्र के फासले वाली लव स्टोरी दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन वेंकी अटलूरी ने किया है। इसका म्यूजिक जी.वी. प्रकाश कुमार ने दिया है।

………….

यह खबर भी पढ़ें…

चिरंजीवी को देख इन्फ्लुएंसर पोटी मामा हुए भावुक:पैरों में झुककर रोने लगे; चोट के बावजूद भतीजे वरुण ने चिरंजीवी के पैर छुए

फिल्म कोरियन कनकराजू के एक इवेंट में फिल्म के एक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पोटी मामा स्टेज पर भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि वह कई सालों से अपने आइडल चिरंजीवी से मिलने का सपना देख रहे थे। भावुक होकर वह ऑडियंस में बैठे चिरंजीवी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर गिर पड़े। पूरी खबर यहां पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अखिलेश यादव से माखर के रजत सोलंकी ने की मुलाकात:बागपत में प्राथमिक स्कूल का वीडियो वायरल करने पर दर्ज हुए था मुकदमा

    Hindi News Local Uttar pradesh Baghpat Baghpat Primary School Video Controversy | Rajat Solanki Meets Akhilesh Yadav अखिलेश यादव से माखर के रजत सोलंकी ने की मुलाकात:बागपत में प्राथमिक स्कूल…

    गोविंदा विवाद में कश्मीरा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल को घेरा:सुनीता के सपोर्ट में कहा- को-स्टार को पर्सनल बातें कैसे पता; जानिए पूरा विवाद

    Hindi News Entertainment Bollywood Govinda Controversy | Sunita Ahuja & Kashmera Shah Support Video Update गोविंदा विवाद में कश्मीरा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल को घेरा:सुनीता के सपोर्ट में कहा- को-स्टार…

    You Missed

    No tsunami threat reported after 6.6 magnitude earthquake in Loyalty Islands off of New Caledonia | Maui Now

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 0 views
    No tsunami threat reported after 6.6 magnitude earthquake in Loyalty Islands off of New Caledonia | Maui Now

    अखिलेश यादव से माखर के रजत सोलंकी ने की मुलाकात:बागपत में प्राथमिक स्कूल का वीडियो वायरल करने पर दर्ज हुए था मुकदमा

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 0 views
    अखिलेश यादव से माखर के रजत सोलंकी ने की मुलाकात:बागपत में प्राथमिक स्कूल का वीडियो वायरल करने पर दर्ज हुए था मुकदमा

    The National Hurricane Center is watching an area in the Central Atlantic

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 3 views
    The National Hurricane Center is watching an area in the Central Atlantic

    गोविंदा विवाद में कश्मीरा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल को घेरा:सुनीता के सपोर्ट में कहा- को-स्टार को पर्सनल बातें कैसे पता; जानिए पूरा विवाद

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 3 views
    गोविंदा विवाद में कश्मीरा ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल को घेरा:सुनीता के सपोर्ट में कहा- को-स्टार को पर्सनल बातें कैसे पता; जानिए पूरा विवाद

    Zoe Saldaña Says Even Taylor Sheridan Didn’t Know That “Lioness” Season 1 Character Would Eventually Return (Exclusive)

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 5 views
    Zoe Saldaña Says Even Taylor Sheridan Didn’t Know That “Lioness” Season 1 Character Would Eventually Return (Exclusive)

    नेशनल अवॉर्ड में तिलक लगाने पर ममूटी की आलोचना:यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर माथे पर तिलक क्यों; एक्टर यूसुफ बोले- नफरत फैलाने वाले कुएं के मेंढक

    • By dp
    • September 27, 2026
    • 5 views
    नेशनल अवॉर्ड में तिलक लगाने पर ममूटी की आलोचना:यूजर्स बोले- मुस्लिम होकर माथे पर तिलक क्यों; एक्टर यूसुफ बोले- नफरत फैलाने वाले कुएं के मेंढक