फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Tiger Shroff Injury Video | Juhu Firing Incident Update

फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए हमले के कुछ दिनों बाद उनकी चोट का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टाइगर की दाहिनी बांह पर कई छोटे बिंदीदार और लाल रंग के धब्बे साफ दिख रहे हैं।

एक्टर की टीम ने वीडियो के कैप्शन लिखा, ‘गॉड इज काइंड’ (भगवान दयालु हैं)। 18 अक्टूबर को हुए हमले में कार पर हुई फायरिंग के दौरान कांच लगने से टाइगर को ये चोटें आई थीं।

टाइगर के दाहिने हाथ पर चोट के कई निशान हैं।टाइगर के दाहिने हाथ पर चोट के कई निशान हैं।

जुहू में कार पर हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

मुंबई में 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना हुई। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद जुहू इलाके से निकल रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। इसके बाद टाइगर के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

टाइगर को पुलिस सुरक्षा दी गई है। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने टाइगर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस स्टेशन की ओर से एक पुलिस अधिकारी और अतिरिक्त जवानों को भी उनकी सुरक्षा में लगाया गया है।

टाइगर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था।

मामले में अब तक 10 गिरफ्तार

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले मुंबई के पास एक जगह पर फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। अंधेरी के एक होटल के कमरे में भी मिसफायर हुआ था। इस दौरान गोली बेड पर भी लगी थी।

पुलिस का आरोप है कि हमले के लिए अमृतसर से हथियार लाए गए, फिर ट्रेन से मुंबई पहुंचाए गए और शूटरों को सौंपे गए। इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा के 7 आरोपी, उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं और बिहार का एक युवक शामिल है।

गिरफ्तार महिलाओं के परिवारों ने दावा किया है कि वे घूमने और धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए मुंबई गई थीं। टाइगर की कार पर 18 अक्टूबर की शाम फायरिंग हुई थी। उनका ड्राइवर और एक फैन घायल हुए थे।

इस मामले में दिल्ली से पकड़े गए चारों आरोपियों को मुंबई कोर्ट ने 26 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

हमले के 2 दिन बाद ही काम पर लौट चुके हैं टाइगर

कार पर हुए इस हमले के महज दो दिन बाद, 20 अक्टूबर को टाइगर अपनी आने वाली फिल्म ‘लग जा गले’ के सेट पर लौट आए थे। मुंबई में राज मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग वे पूरी कर रहे हैं। इस फिल्म में वे पहली बार जाह्नवी कपूर और लक्ष्य के साथ नजर आने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग-10 गिरफ्तार आरोपियों में से 7 हरियाणा के:2 शूटर, 2 ने हथियार सप्लाई किए; तीन आरोपियों ने रेकी की

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में हरियाणा के युवकों की भूमिका लगातार सामने आ रही है। अब तक गिरफ्तार 10 आरोपियों में से 7 हरियाणा के हैं। इन सभी का सोनीपत जिले से कनेक्शन है। वहीं, विदेश में बैठकर साजिश रचने का आरोपी अनिल पंडित पानीपत का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    SRNH में तीमारदारों की बंधक बनाकर पिटाई:वादी बोला- डॉक्टरों ने आईफोन-चेन छीनी, पत्नी को पुलिस के सामने लात मारी

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj SRN Hospital Assault Case | Patient Attendants Beaten & Robbed SRNH में तीमारदारों की बंधक बनाकर पिटाई:वादी बोला- डॉक्टरों ने आईफोन-चेन छीनी, पत्नी…

    'ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली':एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग का किस्सा

    Hindi News Entertainment Bollywood Aishwarya Rai Salman Khan HDDCS Story; Sanjay Leela Bhansali | Smita Jayakar ‘ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे भंसाली’:एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने बताया फिल्म…

    You Missed

    Stephanie March Returning To ‘Law & Order: SVU’

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 5 views
    Stephanie March Returning To ‘Law & Order: SVU’

    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 5 views
    फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की चोट का नया वीडियो:हाथ पर दिखे कांच के टुकड़ों के लाल निशान; एक्टर की टीम बोली- भगवान की कृपा रही

    Build-Your-Own Xbox Game Pass Subscription Reportedly on the Way That Lets You Add Options Like Console-Only Games, Cloud Gaming, and Multiplayer

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 8 views
    Build-Your-Own Xbox Game Pass Subscription Reportedly on the Way That Lets You Add Options Like Console-Only Games, Cloud Gaming, and Multiplayer

    SRNH में तीमारदारों की बंधक बनाकर पिटाई:वादी बोला- डॉक्टरों ने आईफोन-चेन छीनी, पत्नी को पुलिस के सामने लात मारी

    • By dp
    • October 23, 2026
    • 9 views
    SRNH में तीमारदारों की बंधक बनाकर पिटाई:वादी बोला- डॉक्टरों ने आईफोन-चेन छीनी, पत्नी को पुलिस के सामने लात मारी

    ‘The Mosquito Bowl’ Review: Nicholas Galitzine and Bill Skarsgard in Peter Berg’s Technically Impressive, Emotionally Hollow Netflix War Drama