CJP के प्रदर्शन में पिटे टीवी एक्टर सेहबान:कहा- हाथ सूज गया है, पुलिस ने कई लाठियां मारीं; 2 लड़कियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • TV Actor Sehban Azim Injured During Jantar Mantar Protest Lathicharge

CJP के प्रदर्शन में पिटे टीवी एक्टर सेहबान:कहा- हाथ सूज गया है, पुलिस ने कई लाठियां मारीं; 2 लड़कियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बेपनाह, दिल मिल गए और तुझसे है राब्ता जैसे पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुके एक्टर सेहबान अजीम लाठीचार्ज में घायल हो गए। एक्टर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे थे, जहां दो लड़कियों को लाठीचार्ज से बचाते हुए एक्टर के हाथ और शरीर के कई हिस्सों पर लाठी पड़ गई। एक्टर ने दावा है कि पुलिस जानबूझ कर लाठियां चला रही थी।

मिड डे को दिए इंटरव्यू में एक्टर सेहबान ने कहा, “वह मंजर बेहद दिल तोड़ देने वाला था। मैं छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल होने गया था। मेरी मुंबई से आई दो महिला दोस्त भी वहां मौजूद थीं। उन्हें लाठीचार्ज से बचाने की कोशिश में मुझे चोट लग गई। मेरा हाथ सूज गया है। पुलिस ने मेरे हाथ, पैरों और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी कई बार लाठियां मारीं।”

आगे एक्टर ने कहा, “हम जंतर-मंतर के अंदर तक भी नहीं पहुंच पाए, जहां असल में प्रदर्शन हो रहा था। पुलिस ने चारों तरफ बैरिकेडिंग कर रखी थी। हमें बीच में घेर लिया और फिर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं थी कि वे किस पर लाठी चला रहे हैं। वहां बच्चे थे, महिलाएं थीं, लेकिन किसी को नहीं बख्शा गया।”

आगे अभिनेता ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह सुनियोजित लग रही थी और उसका मकसद बलपूर्वक भीड़ को वहां से हटाना था। उन्होंने कहा, “मुझे लगा कि यह लाठीचार्ज जानबूझकर किया गया था। वे बस चाहते थे कि हम सभी वहां से चले जाएं। मेरा दिल उन बच्चों के लिए दुखता है, जो इस प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। कई छात्र ट्रेन और बसों से कई दिनों का सफर तय करके पहुंचे थे।

सेहबान ने दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल कई लोग घायल हुए। उन्होंने कहा, “पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा। कई लोगों के शरीर से खून बह रहा था। ये युवा छात्र वहीं डटे रहे और उन्होंने यह सारी मार झेली।”

सेहबान अजीम के साथ प्रोटेस्ट में शामिल हुईं दोस्तों ने उनके वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जिसमें वो लगातार इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। पोस्ट में उनकी दोस्त ने लिखा है कि लाठीचार्ज के समय एक्टर अपनी दो दोस्तों को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

इन टीवी शोज में नजर आए सेहबान अजीम

सेहबान अजीम, दिल मिल गए, एक हजारों में मेरी बहना है, हमसफर्स, थपकी प्यार की, बेपनाह और तुझसे है राब्ता जैसे शोज का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वो टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन की लिस्ट में लगातार तीन सालों तक शामिल हुए हैं। सेहबान को आखिरी बार स्पाय बहू टीवी शो में देखा गया था।

शबाना आजमी प्रोटेस्ट में पहुंचीं, अस्थमा अटैक आया

20 जुलाई को सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी, प्रकाश राज जैसे बड़े चेहरे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ गई। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से उन्हें अस्थमा अटैक आया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, लेकिन उनका पंप उनके पास था। पास की बिल्डिंग में ले जाकर उन्हें शुरुआत उपचार दिया गया। कुछ देर बाद तबीयत ठीक होने पर उन्होंने दोबारा प्रोटेस्ट जॉइन किया।

बाकी कलाकारों के शामिल न होने पर शबाना का जवाब बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के न आने पर सवाल पूछा गया, तो शबाना ने कहा कि लोग सिर्फ फिल्मी सितारों की अनुपस्थिति पर बात करते हैं। कोई भी बड़े बिजनेसमैन या उद्योगपतियों के शामिल न होने पर सवाल नहीं उठाता। ऐसे सवाल पूछकर मुख्य मुद्दे को भटकाया जाता है और गैर-जरूरी विवाद खड़ा किया जाता है।

दिलजीत दोसांझ बोले- छात्रों के साथ गलत हुआ

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,

QuoteImage

आज जो हुआ, बहुत गलत हुआ। छात्रों के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए था। मैं अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे छात्रों की मांगें सुनें। लोगों की आवाज ही भगवान की आवाज होती है। मुझे पहले भी कई बार ‘एंटी-नेशनल’ कहा गया है। अब भी शायद मुझे यही कहा जाएगा। किसान आंदोलन के बाद मुझे काफी विरोध और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिनके बारे में मैं खुलकर बात भी नहीं कर सकता। बाकी सब भगवान देख रहे हैं। भगवान सबका भला करें।

QuoteImageदिलजीत दोसांझ की पोस्ट।दिलजीत दोसांझ की पोस्ट।

कंगना ने आंदोलन को बताया दबाव बनाने की कोशिश सोमवार को कंगना रनोट ने कहा था कि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए संसद सही जगह है, न कि सड़कें। उन्होंने कहा कि जनता ने एक सरकार चुनी है और सरकार चलाने का फैसला उसी का होना चाहिए।

कंगना रनोट हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं।कंगना रनोट हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

कंगना ने कहा की ये सब जंतर-मंतर पर हुड़दंग कर रहे हैं, उत्पात मचा रहे हैं। जिस तरह से आंदोलन चल रहा है वो ठीक नहीं है। प्रदर्शन के जरिए सरकार को यह तय करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता कि किसे पद पर रखना है और किसे हटाना है।

हेमा मालिनी बोलीं- छात्रों को गुमराह न करें बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में इस प्रदर्शन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आंदोलन से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। मोदी सरकार देश के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। हेमा मालिनी ने कहा कि इस मामले को बातचीत से हल किया जाना चाहिए और इसमें शामिल छात्रों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद हैं।हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद हैं।

इन बड़े सेलेब्रिटीज ने भी किया आंदोलन का समर्थन जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन में शबाना आजमी और प्रकाश राज के अलावा कुणाल कामरा और स्वरा भास्कर भी जमीनी स्तर पर शामिल हुए हैं। वहीं सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, ओमी वैद्य और सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया के जरिए इस मुहिम का समर्थन किया है।

गीतकार जावेद अख्तर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला खत लिखकर इस मामले पर बातचीत शुरू करने की मांग की है। इनके अलावा विशाल ददलानी, दीया मिर्जा और फिल्म मेकर ओनिर ने भी प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता जताई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    Hindi News Local Uttar pradesh Aligarh Aligarh Dussehra News | Students Burn Education Mafia Effigy In Protest बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले-…

    अमेठी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:परशुराम सेवा समिति की पहल, विजेता खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार

    Hindi News Local Uttar pradesh Amethi Amethi Kabaddi Competition | Parshuram Seva Samiti Awards Winners अमेठी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:परशुराम सेवा समिति की पहल, विजेता खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कारअमेठी5…

    You Missed

    Team news: Confirmed Liverpool line-up v Villarreal – Liverpool FC

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    Team news: Confirmed Liverpool line-up v Villarreal – Liverpool FC

    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 1 views
    बच्चों ने फूंका ‘शिक्षा माफियाओं’ का रावण:अलीगढ़ में विजयादशमी पर अनोखा विरोध: बोले- पढ़ाई को व्यापार बना दिया, 4 फीट का पुतला जलाकर शिक्षा सस्ती करने की मांग

    Champions League: PSG vs Barcelona – Europe’s most exciting match-up?

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    Champions League: PSG vs Barcelona – Europe’s most exciting match-up?

    अमेठी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:परशुराम सेवा समिति की पहल, विजेता खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 3 views
    अमेठी में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित:परशुराम सेवा समिति की पहल, विजेता खिलाड़ियों को मिले नकद पुरस्कार

    Dva roky půstu. Slavia chce utnout nelichotivou sérii – Sport.cz

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 5 views
    Dva roky půstu. Slavia chce utnout nelichotivou sérii – Sport.cz

    बरेली में 55 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन, VIDEO:देश की सबसे प्राचीन 559वीं रामलीला में श्रीराम के बाण चलते ही धू-धू कर जले पुतले

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 4 views
    बरेली में 55 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन, VIDEO:देश की सबसे प्राचीन 559वीं रामलीला में श्रीराम के बाण चलते ही धू-धू कर जले पुतले