उन्नाव में युवक ने नदी में छलांग लगाई:पुलिस, गोताखोर तलाश में जुटे; NDRF को सूचना दी गई

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao News: Youth Jumps Into River | Police NDRF Search Operation

उन्नाव में युवक ने नदी में छलांग लगाई:पुलिस, गोताखोर तलाश में जुटे; NDRF को सूचना दी गईउन्नाव1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे एक युवक ने नदी के पुल से छलांग लगा दी। युवक ने पहले पुल पर अपनी साइकिल खड़ी की और कुछ देर टहलने के बाद अचानक नदी में कूद गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय तैराकों व गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाश अभियान में दिक्कत आ रही है।

परसंडा के पास नदी में कूदने की मिली सूचना पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 6 बजे डायल-112 के माध्यम से थाना बिहार को सूचना मिली कि ग्राम परसंडा के पास एक व्यक्ति नदी में कूद गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति साइकिल से पुल पर आया था। उसने साइकिल खड़ी की, कुछ देर पुल पर टहला और फिर अचानक नदी में छलांग लगा दी।

संजू के रूप में हुई युवक की पहचान पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद युवक की पहचान संजू पुत्र रामखेलावन लोध (35) निवासी ग्राम साहबगंज, थाना बिहार के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक के नदी में कूदने की जानकारी से परिवार में हड़कंप मच गया।

तैराकों और गोताखोरों ने नदी में की तलाश पुलिस ने स्थानीय तैराकों और गोताखोरों को नदी में उतारकर संजू की तलाश कराई। काफी प्रयास के बावजूद देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। पुलिस टीम नदी के आसपास के हिस्सों में भी लगातार युवक की तलाश कर रही है।

एनडीआरएफ को दी सूचना घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को भी सूचना दी है। पुलिस के मुताबिक, प्रशिक्षित टीम की मदद से नदी में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात है और कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    Hindi News Entertainment Bollywood Aneet Padda Birthday Party | Alia Bhatt, Aahan Pandey Attend Celebration अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने…

    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    Hindi News Local Uttar pradesh Siddharthnagar Shohratgarh Stabbing Case | Ashish Nishad Critically Injured In Gorakhpur सिद्धार्थनगर में चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:पीठ में घोंपा चाकू, हत्या…

    You Missed

    CVS Pharmacy reaches $315M settlement with Justice Department over controlled substance prescriptions

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    CVS Pharmacy reaches 5M settlement with Justice Department over controlled substance prescriptions

    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 1 views
    अनीत पड्डा ने अहान पांडे के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे:आलिया भी पहुंचीं; आलम खान ने शेयर की तस्वीरें, बाद में डिलीट की पोस्ट

    AI in your oven? Anthropic warns models ‘months away’ from self-replication on smart devices

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 6 views
    AI in your oven? Anthropic warns models ‘months away’ from self-replication on smart devices

    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 5 views
    चाकू मारकर हमलावर ने युवक को किया घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, आरोपी फरार

    In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 10 views
    In 2009, Hugh Jackman met an Ethiopian coffee farmer who inspired a business; his Laughing Man Foundation later supported safer homes, healthcare and college scholarships for farming families

    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने

    • By dp
    • October 14, 2026
    • 7 views
    इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पलटी SUV:नीचे खड़ी वैन से कार टकराई; घटना का वीडियो आया सामने